होम एंड गार्डन

हमने शहर में 51000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है: विधायक

मंगलगिरी क्षेत्र में सिटी फॉरेस्ट के लिए चिन्हित क्षेत्र में विधायक शैलेंद्र जैन ने निगमायुक्त राजकुमार खत्री और वन मंडल अधिकारी महेंद्र सिंह की उपस्थिति में पौधरोपण किया
less than 1 minute read
Jul 09, 2024
विधायक

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक पेड़ मां के नाम

सागर. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक पेड़ मां के नाम अभियान शुरू किया है। इस दिशा में मंगलगिरी क्षेत्र में सिटी फॉरेस्ट के लिए चिन्हित क्षेत्र में विधायक शैलेंद्र जैन ने निगमायुक्त राजकुमार खत्री और वन मंडल अधिकारी महेंद्र सिंह की उपस्थिति में पौधरोपण किया। इस अवसर पर विधायक जैन के निर्देश पर लगभग 10 फीट ऊंचाई के पौधे लगाए गए, जो की बहुत जल्दी विकसित हो जाते हैं। एक वर्ष में ही पेड़ का स्वरूप ले लेते हैं। विधायक जैन ने कहा कि यह एक महत्वाकांक्षी अभियान है। मंगलगिरी क्षेत्र के इस पहाड़ पर 50 हेक्टेयर का रकबा है, इसे हमने सिटी फॉरेस्ट के रूप में चिन्हित किया है, जिसमें लगभग 21000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा रिमझिरिया स्थित सिटी फॉरेस्ट में भी हमने 25000 पौधे लगाने व वार्डो में 6000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, मंडल अध्यक्ष मनीष चौबे, जिनेश साहू, धर्मेंद्र खटीक, विशाल खटीक, दिलीप गुप्ता समेत अन्य उपस्थित रहे।

Updated on:
09 Jul 2024 05:04 pm
Published on:
09 Jul 2024 05:04 pm