6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झमाझम बारिश से हुई जून की विदाई, अब जुलाई में जमकर बरसेगा मानसून

सागर

image

Nitin Sadaphal

Jul 01, 2024

दो दिन में हुई ढाई इंच से ज्यादा बारिश,

दो दिन में हुई ढाई इंच से ज्यादा बारिश,

दो दिन में हुई ढाई इंच से ज्यादा बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली लोगों को राहत

सागर. मानसून का आगाज होने के बाद बारिश का दौर थम सा गया था, लेकिन जून की विदाई झमाझम बारिश के साथ हुई है। पिछले दो दिनों में शहर में ढाई इंच से ज्यादा बारिश हुई। इससे उमस भरी बेचैन गर्मी से भी लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार जुलाई में औसत से अधिक बारिश हो सकती है। सागर में जुलाई की औसत बारिश 373.4 मिलीमीटर है। पिछले वर्ष जुलाई में 336.8 एमएम बारिश हुई थी। जुलाई में वर्षा के दिनों की औसत संख्या 15.2 है। आर्द्रता भी 87 से 77 प्रतिशत के बीच रहती है। बारिश रुकने पर लोगों को गर्मी और उमस का एहसास हो सकता है। बंगाल की खाडी़ से बनने वाले दबाव की वजह से बारिश का लंबा दौर भी हो सकता है। दक्षिण पश्चिम मानसून अभी सक्रिय है। इससे अगले 24 घंटे में भी बारिश होगी।

वर्ष 2005 में हुई थी सबसे ज्यादा बारिश

स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार 4 जुलाई 2005 को 24 घंटे के भीतर 475.6 मिलीमीटर यानी 19 इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई थी जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। जुलाई 2005 में 1081.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। जुलाई का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस 2 व 3 जुलाई 2012 को दर्ज किया गया था। इस माह का न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस 2 जुलाई 1969 को दर्ज किया गया था।

पिछले वर्षों में हुई बारिश

2018 - 348

2019 - 326

2020 - 125.6

2021 - 218.2

2022- 276.2

2023 - 336.8

(नोट - बारिश का आंकड़ा मिमी है)