राशिफल

आज का दिन कैसा रहेगा आपके लिए? जानें अपना बुधवार का राशिफल : देखें वीडियो

इन राशि के जातकों को लाभ की संभावना...  

less than 1 minute read
May 13, 2020
13 May 2020 today rashifal with video

13 मई 2020 को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और बुधवार का दिन है। इस दिन के संबंध मे पं. श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता का कहना है कि यह दिन जहां कुछ राशि के जातकों के लिए वाणी पर संतुलन रखने का दिन है, वहीं कुछ राशि के जातकों को इस दिन लाभ होता दिख रहा है।

आज का राशिफल 13 मई 2020...

1. मेष राशि:-राजकीय सहयोग मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी।

2. वृषभ :-नए लोगों से सम्पर्क लाभदायक रहेगा। संतान की चिंता के बीच उन्नति के साथ ही लाभ होगा।

3. मिथुन:-भागदौड़ अधिक होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गृहस्थ सुख मिलेगा। धनागम होगा।

4. कर्क :-तनाव, चिंता, भय व अस्वस्थता का वातावरण रहेगा। जोखिम न लें।

5. सिंह:-आजीविका के नए रास्ते खुलेंगे।धनलाभ होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जोखिम न लें।

6. कन्या :-समाज में आत्मसम्मान बढ़ने के बावजूद चिंता व भय सताएंगे। मकान दूकान बदलने के योग बन रहे हैं।

7. तुला:-पुराने निवेश से लाभ होगा। यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाद न करें। लेकिन चिंता व तनाव बने रहेंगे।

8. वृश्चिक:-आलस की अधिकता के बीच स्वास्थ कमजोर रहेगा। व्यय वृद्धि होगी। जोखिम न लें।

9. धनु:-निर्णय लेने के लिए खुद को मजबूत करें।रुका हुआ धन वापस आएगा। उन्नति के साथ ही धनलाभ होगा।

10. मकर:-मन की बात हर किसी को न बताएं। कार्यप्रणाली में सुधार के चलते प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

11. कुम्भ-किसी को नुकसान पहुचाने से बचें । क्रोध न करें। बाहरी सहयोग के चलते निवेश शुभ रहेगा।

12. मीन:-वाहन मशीनरी का प्रयोग सवधानी से करे। नेत्र पीड़ा हो सकती है।

Published on:
13 May 2020 06:00 am
Also Read
View All