राशिफल

Aaj Ka Ank Jyotish: आज विवाद से दूर रहें इस अंक वाले लोग

आज विवाद से दूर रहें इस अंक वाले लोग
2 min read
Jan 20, 2020
ank jyotish
अंकज्योतिष 10 जून 2019: आज इन 5 अंक वाले जातकों को कोई बड़ी खुशी मिलेगी

अंक 01: अपनों की अपेक्षा दूसरों के द्वारा साथ दिये जाने से बनाए हुए रिश्तों का महत्व समझ में आने लगेगा। किसी भी शुभ काम के लिए आज के समय को टालने का प्रयास करें। अनुकूलता के लिए दिये गए दान को गोपनीय रखने का प्रयास करें।


अंक 02: बुजुर्गों का स्वास्थ्य मानसिक तनाव पैदा कर सकता है व इससे रूटिन के कार्य प्रभावित होंगे। रिश्तेदारी में की गई निस्वार्थ सेवा का प्रतिफल बुराई के रूप में मिलेगा। अनुकूलता के लिए प्रत्येक शुभ कार्य दाहिने हाथ से करें।


अंक 03: बच्चों की जरूरतों पर हैसियत से अधिक खर्च हो जाने से पूरे समय उखड़े हुए रहेंगे। साधना में ध्यान भंग होने के बावजूद वहम न पालें व व्यवस्थित कर्मों पर ध्यान दें। अनुकूलता के लिए मौसमी फल का सेवन कर घर से निकलें।


अंक 04: हसी मजाक के माहौल में भी सामान्य बोलचाल में अपशब्दों के प्रयोग से दूर रहने में ही भलाई है। मुकदमें में तन व धन दोनों से खर्च होने पर स्वाभाविक मानसिक तनाव रहेगा। अनुकूलता के लिए ब्राह्मण को वस्त्र दान में दें।


अंक 05: नौकरी में जवाबदारी के कार्यों को अपनी समझबुझ के चलते अच्छे से निपटाने पर अधिकारी की प्रशंसा के पात्र बनेंगे। प्रतिफल की आशा न रखते हुए कार्य करें तो ठीक रहेगा। अनुकूलता के लिए अनावश्यक हास्यविनोद से बचकर रहें।


अंक 06: समाज में जीतोड़ मेहनत करने व मन लगाकर काम करने के फलस्वरूप नतीजे विपरित ही रहेंगे। आर्थिक संकट से निपटने के लिए भूमि-भवन का सहारा लेना पड़ सकता है। अनुकूलता के लिए चिड़ियां को दाना चुगाएं।


अंक 07: सामाजिक क्षेत्र में बरसों की मेहनत से बनी जमावट अस्थिर हो सकती है। खाली दिमाग शैतान का होता है, इस युक्ति को ध्यान में रखते हुए हमेशा कुछ न कुछ करते रहें। अनुकूलता के लिए बहते जल में थोड़ा सा पंचामृत प्रवाहित करें।


अंक 08: पहले से चल रहे किसी पुराने रोग में किसी तरह की लापरवाही से बचकर रहना होगा। पद की गरीमा बनाए रखने के लिए बेहद ध्यान देकर काम करने की जरूरत रहेगी। अनुकूलता के लिए आवश्यक होने पर ही अपनी राय दें।


अंक 09: भाग्य की प्रबलता से अपने समस्त अधिकारों को प्राप्त करने के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। नौकरी में उच्च स्तर बनाए रखने के लिए अत्याधिक मेहनत करनी होगी। अनुकूलता के लिए गरीबों में यथाशक्ति गर्म वस्त्र बांटें।