
आज का राशिफल मेष राशि 1 अगस्त के अनुसार आपकी राशि मेष है तो आपकी आदतों के कारण आपने अपनों से दूरियां बना ली होंगी। समय रहते अपने स्वभाव और व्यवहार को बदलें तो अच्छा होगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे।
आज का राशिफल वृषभ राशि के अनुसार गुरुवार को पारिवारिक लोगों से संबंध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी की ओर आकर्षित होंगे। भाग्योदय संभव है जो भी काम करें, पूरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें। निश्चित सफल होंगे।
आज का राशिफल मिथुन के अनुसार नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। कान संबंधित पीड़ा हो सकती है, अनावश्यक विवादों में न बोलें, नुकसान हो सकता है। नौकरी में बदलाव के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते हैं।
आज का राशिफल कर्क राशि 1 अगस्त 2024 के अनुसार आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। जिन लोगों की आप ने मदद की थी, वही आपका विरोध करेंगे। रूचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख सुविधा पर खर्च संभव है। मानसिक अस्थिरता रहेगी।
आज का राशिफल सिंह राशि के अनुसार 1 अगस्त को वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा। कारोबार में नये सौदे लाभप्रद रहेंगे। रूके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है। मांगलिक खर्च संभव है।
दैनिक राशिफल कन्या राशि के अनुसार बीती बातों को भुलाकर अपने रिश्त्तों की नई शुरुआत करें। आपकी उन्नति से विरोधी को तकलीफ हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।
आज का राशिफल तुला राशि के अनुसार 1 अगस्त को सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को लेकर दुविधा है उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे हैं। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मित्र आपके कार्यों में सहायक होंगे। यात्रा सुखद होगी।
आज का राशिफल वृश्चिक राशि 1 अगस्त 2024 के अनुसार कार्यस्थल पर सहकर्मी आपकी सफलता से ईर्ष्या करेंगे। कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे। कारोबार में नई तकनीक का प्रयोग लाभान्वित करेगा। बहनों से झगड़ा हो सकता है। धन आगमन में हो रही रूकावट दूर होगी।
ये भी पढ़ेंः गरीबी दूर करनी है तो सावन में कर लें ये उपाय
आज का राशिफल धनु राशि 1 अगस्त 2024 के अनुसार धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा। धनार्जन के नए स्रोत स्थापित होंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी।
आज का राशिफल मकर राशि 1 अगस्त 2024 के अनुसार रूके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बीमारी के कारण तनाव पैदा होगा पर घबराएं नहीं अपने इष्ट पर भरोसा रखें। सब अनुकूल होगा। जीवन साथी का साथ मिलेगा।
आज का राशिफल कुंभ राशि 1 अगस्त 2024 के अनुसार नई योजनाओं में पूंजी निवेश सोच समझ कर करें। पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे। शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क आपको ख्याति दिलवा सकते हैं। कारोबार विस्तार के योग हैं।
आज का राशिफल मीन राशि गुरुवार 1 अगस्त के अनुसार नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियों और बडों से मार्गदर्शन लें। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें। किसी की बातों में जल्द फंस जाते हैं खुद को परिपक्व करें। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।