Aaj Ka Rashifal 1 March 2026: आज का राशिफल 1 मार्च 2026: रविपुष्य योग, सर्वार्थसिद्धि योग और प्रदोष व्रत के शुभ संयोग में जानें मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए करियर, धन, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन की भविष्यवाणी। ग्रह गोचर से किसे मिलेगा आर्थिक लाभ?
Aaj Ka Rashifal 1 March 2026: 1 मार्च 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत विशेष है। आज रविपुष्य योग, सर्वार्थसिद्धि योग और प्रदोष व्रत का शुभ संयोग बन रहा है, जो धन, सफलता और नए कार्यों की शुरुआत के लिए अत्यंत लाभकारी माना जाता है। ग्रह गोचर की स्थिति आर्थिक मामलों में सकारात्मक संकेत दे रही है। व्यापार, निवेश और करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। कुछ राशियों को रुका हुआ धन प्राप्त होगा, तो कुछ को नई योजनाओं से लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल।
कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्दी निपटना होगा। दोपहर बाद कार्यों की गति धीमी हो सकती है। आवश्यक कार्यों में वैकल्पिक व्यवस्था रखनी होगी। भावनात्मक स्तर पर आनंदित महसूस करेंगे।
शुभ रंग : क्रीम कलर
लकी नंबर : 7
अति उत्साह में दूसरों के साथ योजना बनाते समय अपने दैनिक कार्यों की अनदेखी करने से बचना होगा। नए व्यक्ति, स्थान और तकनीकी से जुड़ाव जीवन के स्तर को ऊंचा उठाने में मददगार साबित हो सकता है। भाग्य का समर्थन मिलेगा।
शुभ रंग : ऑफ व्हाइट कलर
लकी नंबर : 8
वास्तविकता कल्पनाओं से भिन्न हो सकती है। असंतुष्ट है तो आरोप प्रत्यारोप से बचना होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। उच्च अधिकारियों से तालमेल के अभाव में लिए गए निर्णय में बेहद सावधानी रखें।
शुभ रंग : पीच कलर
लकी नंबर : 9
कार्यों में प्रगति रहेगी। मन में उत्साह के साथ मिलने जुलने की प्रेरणा रहेगी। नियमों की पालना और सार्वजनिक हित से जुड़े कार्यों में विशेष रूचि रहेगी। भाग दौड़ की जगह शांति को चुनना पसंद करेंगे।
शुभ रंग : यलो कलर
लकी नंबर : 9
व्यवस्था में बदलाव महसूस करेंगे। आलस्य को हावी होने से रोकना होगा। पारिवारिक समारोह में धन खर्च करके आनंदित महसूस करेंगे। धार्मिक आयोजनों का हिस्सा हो सकते हैं। पेरेंट्स के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं।
शुभ रंग : ग्रीन कलर
लकी नंबर : 3
पुरानी व्यावसायिक योजनाएं आगे बढ़ने से उत्साहित महसूस करेंगे। धन व संसाधनों की अतिरिक्त आवश्यकता महसूस होगी। प्रेम में साथी का व्यवहार उम्मीद से बेहतर रहने की संभावना है।
शुभ रंग : डार्क ब्राऊन
लकी नंबर : 8
कार्यस्थल पर व्यवस्थाओं पर पूरा नियंत्रण रहेगा। विरोधियों और प्रतिद्वंदियों को पीछे धकेलने में सफल रहेंगे। उच्च अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय रहेगा। प्रेम संबंधों में नए अनुभव से गुजरेगें।
शुभ रंग : रेड कलर
लकी नंबर : 1
कार्य और भावनाओं के बीच संतुलन बनाए रखना मुश्किल रहेगा। सकारात्मक लोगों और विचारों पर दृढ़ता से टिके रहना होगा। सही दिशा में आगे बढ़े तो कम परिश्रम में अधिक धन मिलने का दिन हो सकता है।
शुभ रंग : ओरेंज कलर
लकी नंबर : 5
शब्दों और व्यवहार पर भावनाएं हावी हुई तो समस्याओं में घिर सकते हैं। पेरेंट्स के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। रुका हुआ धन मिलने से अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा। आर्थिक जोखिम लेंने से बचें।
शुभ रंग : सेफ्रान कलर
लकी नंबर : 4
भावनात्मक संबंधों में संपर्क बेहतर होगें पर मुलाकात की संभावना कम दिखाई दे रही है। साझेदारी व्यवसाय में बातचीत सकारात्मक रहेगी। नई योजनाओं पर सहमति बन सकती है। जीवनसाथी की सलाह महत्वपूर्ण रहेगी।
शुभ रंग : ग्रे कलर
लकी नंबर : 6
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहने से प्रतिस्पर्धा में कमजोर प्रदर्शन रहने की संभावना रहेगी। टीमवर्क से मनो अनुकूल परिणाम ला सकते हैं। भावनात्मक संबंधों में साथी का व्यवहार बदला हुआ महसूस करेंगे।
शुभ रंग : कॉपर कलर
लकी नंबर : 7
कार्यों की गति से तनाव रहित और प्रसन्नचित्त रह सकते हैं। उच्च अधिकारियों और साथी कर्मियों के बीच तालमेल बिठाने की जिम्मेदारी मिल सकती है। शिक्षा में एकाग्रता का ऊंचा स्तर खास उपलब्धि दिला सकता है।
शुभ रंग : गोल्डन ग्रीन कलर
लकी नंबर : 3