
Weekly Tarot Horoscope 2026: 1 To 7 March फरवरी 2026 टैरो राशिफल (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)
Weekly Tarot Rashifal 1 To 7 March 2026: रंगों और उमंगों से भरे होली के इस खास सप्ताह में ब्रह्मांड की ऊर्जा भी कुछ अलग संकेत दे रही है। जब एक ओर उत्सव का माहौल नई शुरुआत और रिश्तों में मिठास घोलता है, वहीं दूसरी ओर टैरो कार्ड्स और ग्रहों की स्थिति करियर, धन और प्रेम जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव की ओर इशारा कर रही है।प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के अनुसार, 1 से 7 मार्च 2026 के बीच ग्रहों की चाल और कार्ड्स की ऊर्जा मिलकर कई राशियों के लिए टर्निंग पॉइंट बना सकती है। किसी को जॉब में नई जिम्मेदारी या प्रमोशन का संकेत मिल सकता है, तो किसी के लिए धन लाभ या नई डील फाइनल होने के योग बन रहे हैं। वहीं कुछ राशियों को रिश्तों और फैसलों में खास सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं पूरा साप्ताहिक टैरो राशिफल
इस सप्ताह आप खुद को पहले से ज्यादा फोकस्ड और ऊर्जावान महसूस करेंगे। लंबे समय से जो काम अधूरे थे, उन्हें पूरा करने का सही समय आ गया है। ऑफिस में सीनियर आपके काम पर भरोसा जताएंगे और नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जो आगे चलकर प्रमोशन का रास्ता खोल सकती है।व्यवसाय से जुड़े लोगों को किसी पुराने क्लाइंट से दोबारा फायदा मिलने की संभावना है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन जीवनसाथी से किसी मुद्दे पर खुलकर बात करना जरूरी होगा। सेहत के मामले में सिरदर्द और आंखों की थकान को हल्के में न लें।
बड़ा बदलाव: करियर में नई भूमिका और जिम्मेदारी।
वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह धीरे-धीरे लेकिन ठोस प्रगति का संकेत दे रहा है। करियर में आपको ऐसी जिम्मेदारी मिल सकती है जो आपकी अलग पहचान बनाएगी। धैर्य के साथ किए गए प्रयास अब रंग लाने लगेंगे।आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, हालांकि बड़े खर्च सोच-समझकर करें। प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा और पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं। स्वास्थ्य में कमर या पीठ दर्द परेशान कर सकता है, इसलिए आराम और सही दिनचर्या पर ध्यान दें।
बड़ा बदलाव: प्रोफेशनल लाइफ में स्थिरता और सम्मान।
यह सप्ताह आपके लिए मानसिक स्पष्टता का है। कई अहम फैसले सामने आ सकते हैं, इसलिए जल्दबाजी से बचें। आपकी रचनात्मक सोच ऑफिस में सराही जाएगी, लेकिन जरूरत से ज्यादा विश्लेषण अवसर छीन सकता है।निजी जीवन में किसी पुराने दोस्त से मुलाकात मन को भावुक कर सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं को समझना जरूरी रहेगा। नींद की कमी और मानसिक तनाव से थकान महसूस हो सकती है।
बड़ा बदलाव: एक महत्वपूर्ण निर्णय भविष्य की दिशा तय करेगा।
कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह भावनाओं से भरा लेकिन सकारात्मक रहेगा। परिवार से जुड़ी कोई खुशखबरी या सहयोग आपको मानसिक शांति देगा।कार्यक्षेत्र में टीम वर्क से अच्छे परिणाम मिलेंगे। आर्थिक मामलों में फिलहाल बड़ा निवेश टालना बेहतर रहेगा। पाचन से जुड़ी समस्या को नजरअंदाज न करें।
बड़ा बदलाव: परिवार और रिश्तों में मजबूती।
इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। ऑफिस में आपको लीडरशिप का मौका मिल सकता है और आपके फैसले असरदार साबित होंगे। आप महसूस करेंगे कि अब जीवन की दिशा आप खुद तय कर रहे हैं।प्रेम संबंध मजबूत होंगे और अविवाहित लोगों को कोई दिलचस्प प्रस्ताव मिल सकता है। परिवार से जुड़े फैसलों में संतुलन रखना जरूरी है।
बड़ा बदलाव: करियर में नेतृत्व और पहचान।
कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह योजनाओं को पूरा करने का है। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों को महत्व मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। हालांकि विरोधियों से सतर्क रहना जरूरी है।आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। रिश्तों में कभी-कभी अकेलापन महसूस हो सकता है, लेकिन संवाद से स्थिति बेहतर होगी। माइग्रेन और पेट से जुड़ी परेशानी पर ध्यान दें।
बड़ा बदलाव: प्रोफेशन में सराहना और आत्मविश्वास में वृद्धि।
Published on:
27 Feb 2026 04:59 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
