
Weekly Horoscope : साप्ताहिक राशिफल 1–7 मार्च 2026
Weekly Horoscope, Saptahik Rashifal, साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 मार्च 2026: साप्ताहिक राशिफल (1 से 7 मार्च 2026) : मार्च का पहला हफ्ता शुरू हो रहा है और आसमान में सितारों की चाल बदल रही है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, जब ग्रह अपनी राशि या स्थिति बदलते हैं, तो उसका सीधा असर हमारी जेब, सेहत और रिश्तों पर पड़ता है। मशहूर भविष्यवक्ता डॉ. अनीष व्यास के विश्लेषण के आधार पर, यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए छप्पर फाड़ सफलता ला रहा है, तो कुछ को संभलकर कदम रखने की जरूरत है। आइए जानते हैं आपकी राशि का हाल और कुछ खास उपाय जो इस हफ्ते को बनाएंगे और भी शानदार।
तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह सौभाग्य लेकर आ रहा है। कारोबार में आ रहीं समस्याएं दूर होंगी। आपको अपनी परेशानियां का समाधान मिलेगा। इसमें शुभचिंतक आपकी मदद करेंगे। कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्यों का पूरा फायदा मिलेगा। अगर आप कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने का विचार कर रहे हैं तो अपने करीबी मित्रों की सलाह ले सकते हैं। आपको उनका सहयोग मिलेगा।
अगर आप लंबे समय से नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे हैं तो आपके सामने अच्छे मौके आ सकते हैं। आय में निरंतरता रहेगी। अतिरिक्त आय के लिए आपको प्रयास करने होंगे। सफलता जरूर मिलेगी। संपत्ति का लेन-देन कर सकते हैं, लेकिन सावधानी बरतें। प्रेम संबंधों के हिसाब से देखें तो यह सप्ताह आपके लिए प्रेमपूर्वक बीतने वाला है। जीवनसाथी की तरफ से तनाव मुक्त रहेंगे।
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत मिलीजुली रहने वाली है। आपके बनते-बनते कामों में रुकावट आ सकती है। इससे आपका मन थोड़ा उदास रह सकता है। हालांकि निराशा के भाव से ऊपर उठें और अपने कार्य को स्वयं पूरा करें। अपनी योजनाओं के बारे में किसी से बातचीत न करें। कार्यक्षेत्र में आपको विरोधियों की सक्रियता का सामना करना पड़ सकता है इसलिए सूझबूझ के साथ काम करें। उच्च अधिकारियों के साथ संपर्क बनाए रखें। तनाव अधिक न लें। सेहत का ध्यान रखें। खासकर बदलते मौसम को लेकर सतर्कता बरतें।
सप्ताह के मध्य में आपको बढ़ते हुए खर्चों पर भी लगाम लगाने का प्रयत्न करना होगा, वरना आपका बजट गड़बड़ा जाएगा। वहीं अपने करियर और व्यापार से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लें। व्यापार में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। सोच-समझकर परेशानियों से निकलने का प्रयास करें। सफलता मिलेगी। सप्ताह के अंत में परिवार के किसी सदस्य के साथ गलतफहमी हो सकती है। वाणी और व्यवहार में संयम बरतें। जीवनसाथी को समझने की कोशिश करें। विवाद से बचें।
धनु राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में आलस्य पर विजय हासिल करनी होगी। साथ ही कार्यों को टालने से बचना होगा, वरना इससे आप हाथ आए मौके को गंवा देंगे। अपने समय और रिश्तों का खास तौर पर ध्यान रखें। परिवार के सदस्यों और अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। आपको बस मेहनत करें, इस सप्ताह कामयाबी खुद आपके पैर चूमेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता से आपके आत्मविश्वास में इजाफा होगा। वहीं सरकार और सत्ता से जुड़े लोगों की सहायता से आपको आर्थिक फायदा हो सकता है।
विदेश में पढ़ाई करने की योजना बना रहे जातकों की राह में आने वाली अड़चनें दूर होंगी। बेवजह की चिंता करने से बचें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। सप्ताह के अंत में घर पर किसी करीबी का आना हो सकता है। प्रेम संबंधों के लिहाज से यह सप्ताह ठीक रहेगा।
इस हफ्ते की शुरुआत में आपको सोच-समझकर कदम उठाने की आवश्यकता है। आपको मित्र के रूप में छिपे शत्रुओं की पहचान करनी होगी और उनसे जितना हो सके दूरी बना लें, वरना वे आपकी पीठ पर छुरा घोंप सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सक्रियता बरतने की जरूरत है। छोटी सी भी लापरवाही पर आपको डांट सुननी पड़ सकती है। उच्च शिक्षा को लेकर कोशिश कर रहे जातकों को अभी मनचाहे परिणाम के लिए और इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं लेन-देन के मामले में सावधानी बरतें। निवेश आदि से जुड़े मामलों में योजनाबद्ध तरीके से काम करें, आपको फायदा होगा। संपत्ति से जुड़े मामलों की वजह से आपकी भागदौड़ ज्यादा हो सकती है और तनाव हो सकता है। सतर्क रहें।
सेहत के मामले में यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं या कोई पुराना दर्द उठ सकता है। आय के मुकाबले खर्च ज्यादा होगा। अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार रहें और उसकी भावनाओं का सम्मान करें।
कुंभ राशि के जातकों को इस हफ्ते की शुरुआत में ही करियर और कारोबार में वृद्धि से जुड़े अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। यही नहीं करीबी मित्रों और शुभचिंतकों का पूरा समर्थन हासिल होगा। आपको व्यापारिक मामलों को लेकर यात्रा के लिए निकलना पड़ सकता है। हालांकि आपकी यात्रा सुखद और फायदेमंद होगी। आपको अपने कारोबार को बढ़ाने के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। अगर साझेदारी में बिजनेस करते हैं तो पार्टनर की राय को भी तवज्जो दें। वहीं नौकरी की तलाश में लगे युवाओं को इस सप्ताह खुशखबरी मिल सकती है।
सप्ताह के अंत में आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से हो सकती है। उसकी मदद से आप किसी बड़ी समस्या से बाहर निकल सकते हैं। वहीं कार्यक्षेत्र में सामान्य रहेगा। सहकर्मियों का मिलाजुला सहयोग मिलेगा। कुंभ राशि के सिंगल जातक अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। वहीं वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों का दांपत्य जीवन सुखी रहेगा।
मीन राशि के जातक इस सप्ताह अपने बेवजह के खर्चों को नियंत्रण में रखें। संपत्ति के मामलों में कोर्ट-कचहरी के चक्कर लग सकते हैं। तनाव लेने से बचें। सेहत बिगड़ सकती है। अपने खान-पान और दिनचर्या का विशेष ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में मनमुताबिक परिणाम नहीं मिलने से निराशा हो सकती है, लेकिन आपको खुद को प्रोत्साहित करना है। क्योंकि ये सभी अड़चनें अस्थायी हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातक बिल्कुल लापरवाही न बरतें। कड़ी मेहनत से लगे रहें, इससे आपको सफलता मिलेगी।
इस सप्ताह आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। ससुराल पक्ष की तरफ से भी सहयोग मिलेगा। जीवन से जुड़ी परेशानियों में जीवनसाथी के साथ चर्चा करें, जरूर कोई रास्ता निकलेगा।
Published on:
27 Feb 2026 06:12 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
