राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10 November 2026 : धनु वालों को वाहन चलाने में रखनी होगी सावधानी, जानिए कैसा रहेगा आपका मंगलवार

Aaj Ka Rashifal 10 November 2026 : 10 नवंबर का दिन आपके लिए क्या खास लेकर आ रहा है, जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2026, 1:25 PM IST
10 नवंबर का सभी राशिवालों का दैनिक राशिफल
10 नवंबर का सभी राशिवालों का दैनिक राशिफल- image AI

Aaj Ka Rashifal 10 November 2026 : 10 नवंबर 2026 को मंगलवार है। कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा दोपहर 2:00 बजे तक रहेगी, इसके बाद द्वितीया तिथि प्रारंभ हो जाएगी। आज गोवर्धन पूजा, अन्नकूट का पर्व मनाया जाएगा। 10 नवंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, जानिए दैनिक राशिफल में:

10 नवम्बर का दैनिक राशिफल

मेष
घर परिवार के साथ तालमेल बिठा कर कार्य कुशलता बढ़ानी होगी। पुरानी यादें ताजा होगीं। प्रेम संबंधों का आकर्षण महसूस होगा। आवेश में फैसले ना लें।
शुभ रंग: ऑरेंज कलर
शुभ अंक: 7

वृषभ
विरोधी आपके कार्यों का श्रेय लेकर तनाव देने की कोशिश कर सकते हैं। परिवार में सामूहिक कार्यक्रमों से जुड़ कर आनंदित होगें। खर्च बढ़ेंगे।
शुभ रंग: ग्रे कलर
शुभ अंक: 6

मिथुन
तकनीकी विषयों में सहयोगी मिलेंगे। आगामी योजनाओं में बदलाव पर विचार होगा। प्रतिस्पर्धा में प्रदर्शन उच्च कोटि का रहेगा। मितव्ययिता रखनी होगी।
शुभ रंग: स्काई ब्ल्यू कलर
शुभ अंक: 8

कर्क
परिवार के प्रति ज्यादा जुड़ाव महसूस करेंगे। कार्यक्रम बदलने पड़ सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रम में आस्था बढ़ेगी। नई यादें बनाने का अवसर मिलेगा।
शुभ रंग: डार्क यलो
शुभ अंक: 1

सिंह
उम्मीदों को बढ़ाकर थोड़ी परेशानी महसूस करेंगे। फिर भी पारिवारिक जुड़ाव और गहरे होंगे। पुरानी यादें ताजा होगीं। नए संबंधों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों से जुड़ाव बढ़ेगा।
शुभ रंग: ऑफ व्हाइट
शुभ अंक: 7

कन्या
एक से अधिक कार्यों की जिम्मेदारी लेकर फंसा हुआ महसूस करेंगे। पेरेंट्स का स्वास्थ्य नरम रह सकता है। प्रेम संबंधों में शिथिलता महसूस होगी।
शुभ रंग: ग्रीन कलर
शुभ अंक: 3

तुला
सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा, प्रतिष्ठा मिलेगी। अर्थव्यवस्था में सुधार से जीवन शैली में सकारात्मक परिवर्तन से आनंदित होगें। धार्मिक कार्यों के प्रति झुकाव रहेगा।
शुभ रंग: डायमंड व्हाइट
शुभ अंक: 2

वृश्चिक
परिस्थितियों पर नियंत्रण की अपेक्षा उनसे सही सामंजस्य बना कर चलना श्रेयस्कर रहेगा। परिवार के साथ आमोद प्रमोद के अवसर बनेंगे। बुजुर्गों का सानिध्य और आशीर्वाद मिलेगा।
शुभ रंग: लाइट ब्राउन
शुभ अंक: 6

धनु
संकल्प शक्ति बढ़ी हुई महसूस होगी। सभी कार्यों को समय पर पूरा करने में व्यस्त रहेगें। दूसरों की भावनाओं और कार्यक्रमों का ख्याल रखना होगा। वाहन सावधानी से चलाएं।
शुभ रंग: गोल्डन ग्रीन कलर
शुभ अंक: 6

मकर
पारिवारिक मर्यादाओं के प्रति समर्पण दिखाना होगा। भावनात्मक संबंधों में साथी का व्यवहार अत्यधिक निर्भरता वाला रह सकता है। यात्रा कार्यक्रमों में फेरबदल की स्थिति बन सकती है।
शुभ रंग: एमरल्ड कलर
शुभ अंक: 2

कुंभ
पुराने संबंधों को फिर से जोड़ने के अवसर मिलेंगे। स्नेह और सम्मान बढ़ेगा। जॉब परिवर्तन का सही समय है। भाग्य का समर्थन सही समय पर मिलेगा।
शुभ रंग: लैवेंडर कलर
शुभ अंक: 9

मीन
संपत्ति के उलझे मामले सुलझाने के लिए वार्तालाप सकारात्मक रहेगी। पारिवारिक मुद्दों पर अधिकारों को लेकर सहमति बनेगी।
संतान के व्यवहार में बदलाव महसूस होगा।
शुभ रंग: वायलेट कलर
शुभ अंक: 4

Published on: