राशिफल

Aaj Ka Rashifal 11 November 2026 : वृश्चिक वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानिए आपके लिए क्या ला रहा भाईदूज

Aaj Ka Rashifal 11 November 2026 : 11 नवंबर का दिन आपके लिए क्या खास लेकर आ रहा है, जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
2 min read
• •
Updated: 10 Nov 2026, 9:38 AM IST
11 नवंबर का राशिफल
11 नवंबर का राशिफल image AI

Aaj Ka Rashifal 11 November 2026 : 11 नवंबर 2026 को बुधवार है। कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि से दिन प्रारंभ होगा। आज भाई बहन का स्नेह पर्व, भाई दूज मनाया जाएगा। 11 नवंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, जानिए दैनिक राशिफल में:

11 नवंबर राशिफल

मेष
कार्यों की धीमी प्रगति से असंतुष्ट रह सकते हैं। मार्केटिंग से जुड़े मामलों को महत्व देना होगा। व्यापारिक मेल मुलाकात के अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा।
शुभ रंग: पिंक कलर
शुभ अंक: 4

वृषभ
दूसरों की मदद करके प्रसन्नता अनुभव होगी। भाई बहनों का व्यवहार सकारात्मक और स्नेहपूर्ण रहेगा। नए आर्थिक जुड़ाव के लिए बातचीत आगे बढ़ेगी।
शुभ रंग: महरून कलर
शुभ अंक: 5

मिथुन
किसी खास उद्देश्य के लिए मुलाकातें और संपर्क बढ़ाने पर जोर रहेगा। पारिवारिक मामलों में सहनशीलता से काम लेना होगा। शेयर मार्केट से लाभान्वित हो सकते हैं।
शुभ रंग: ऑफ व्हाइट
शुभ अंक: 1

कर्क
व्यापारिक समझौता में मुख्य भूमिका निभानी पड़ सकती है। प्रेम संबंधों में सहयोग करना होगा। यात्रा में स्वास्थ्य की अनदेखी न करें। पुराने स्नेह संबंध में गर्माहट लौटेगी।
शुभ रंग: क्रीम कलर
शुभ अंक: 2

सिंह
मित्रों और परिवार में विश्वसनीयता बढ़ेगी। जिम्मेदारी को पूरा करने में परिश्रम और धन दोनों लगाने पड़ सकते हैं। पेरेंट्स के स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखनी होगी।
शुभ रंग: ऑरेंज कलर
शुभ अंक: 9

कन्या
स्नेही जनों से प्रशंसा और सम्मान पाकर अभिभूत रहेंगे। थोड़े परिश्रम में अधिक लाभ प्राप्त करने के संयोग बन सकते हैं। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात के लिए अधीर रहेंगे ।
शुभ रंग: एमरल्ड कलर
शुभ अंक: 3

तुला
संभलकर चलने का दिन है। नकारात्मक लोगों के द्वारा छले जाने का खतरा रहेगा। शीघ्रता से विश्वास करने से बचना होगा। बचत खर्च होने से मायूस रहेंगे।
शुभ रंग: लाइट पिंक कलर
शुभ अंक: 5

वृश्चिक
स्पष्ट और साफ सुथरी योजनाएं अधिक कारगर रहेगी। उच्च अधिकारियों का बर्ताव सहयोगात्मक रहने से प्रभाव में वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन भाग्य वृद्धि में सहायक रहेगा।
शुभ रंग: रेड कलर
शुभ अंक: 4

धनु
भावनात्मक तनाव को संभालना आसान नहीं होगा। लोगों को पहचानने में त्रुटि हो सकती है। खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों से भरपूर समर्थन मिलेगा।
शुभ रंग: कॉफी कलर
शुभ अंक: 2

मकर
रुके हुए कार्यों को पूरा करने में अधिक ऊर्जा और धन लगाना होगा। व्यवसायिक साख बढ़ेगी। परिवार जनों से संवाद सुखद रहेंगे।
शुभ रंग: पीच कलर
शुभ अंक: 1

कुंभ
नीतिगत मामलों में प्रभुत्व बढ़ेगा। सफलता को दोहराने के लिए सभी को एकजुट होना होगा। छोटे लक्ष्य रखकर जल्दी सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधों के प्रति गहरा झुकाव महसूस करेंगे।
शुभ रंग: सलेटी कलर
शुभ अंक: 4

मीन
पुरानी योजनाओं में फेरबदल की आवश्यकता रहेगी। आकस्मिक घटनाक्रम में यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य नरम रहेगा। प्रतिष्ठा पानी है तो परिवार को महत्व देना होगा।
शुभ रंग: डार्क यलो
शुभ अंक: 6

Updated on:
10 Nov 2026, 9:38 AM IST
Published on: