राशिफल

Aaj Ka Rashifal 13 March 2025: तुला , वृषभ, सिंह सहित इन 3 राशियों पर बरसेगी कृपा, धन लाभ के साथ बढ़ेगी प्रतिष्ठा, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal 13 March 2025 : आज गुरुवार के राशिफल में तुला, वृषभ, सिंह, मीन और धनु के लिए भाग्योन्नति और लाभ के योग बन रहे हैं, कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से जानिए आज का दिन कैसा रहेगा। पढ़िए सभी 12 राशियों के भाग्य में क्या लिखा है।

3 min read
Mar 12, 2025
aaj ka rashifal 13 march 2025 daily horoscope thursday ka rashifal lucky zodiac signs from aries to pisces

Aaj Ka Rashifal 13 March 2025 : गुरुवार का दिन तुला, वृषभ, सिंह, मीन राशि वालों के लिए धन-लाभ के योग बना रहा है। धनु के लिए धन प्राप्ति सुगम होगी। तुला, वृष के लिए आर्थिक लाभ और भाग्योन्नति के योग हैं। कुंभ (Kumbh Rashi) के लिए निवेश लाभकारी रहेगा। पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से जानिए सभी राशियों का सटीक भविष्यफल।

आज का राशिफल मेष (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

पुरानी बातों को भुलाकर एक नई दिशा में कदम बढ़ाएं, इससे समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज का दिन मनोरंजन और खुशियों में बीतेगा, लेकिन आलस्य हावी रह सकता है, जिससे कुछ जरूरी काम टल सकते हैं। इसलिए सक्रिय रहें और अपने महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें।

आज का राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishbh Rashi)

आज आपको किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने का अवसर मिल सकता है, जिससे नई ऊर्जा और प्रेरणा प्राप्त होगी। व्यापार शुरू करने की इच्छा प्रबल होगी, और राजनीति में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की प्रबल संभावना है।

आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियां आज समाप्त हो सकती हैं घर के ररखाव तथा नवीनीकरण को लेकर कुछ योजनाएं बनेगी जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

आज का राशिफल कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

परिवार के मुखिया के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं, जिससे घरेलू माहौल प्रभावित हो सकता है। व्यापार में नई योजनाओं को लागू करने में अड़चनें आ सकती हैं, और कड़ी मेहनत के बावजूद अपेक्षित परिणाम न मिलने से मन उदास रह सकता है। हालांकि, न्याय से जुड़े मामलों में आपका पक्ष मजबूत रहेगा।

आज का राशिफल सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

आपके मन के अनुकूल कार्य न होने से क्रोध बढ़ेगा वाहन मशीनरी खरीदने के योग बन रहे हैं। प्रेम प्रसंग में महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय है। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी

आज का राशिफल कन्या राशि (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

अपने बलबूते पर मान सम्मान हासिल करेंगे सामाजिक आयोजनों में विशेष भूमिका रहेगी। दुकान मकान पर खर्च होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। कोई चौंकाने वाली खबर मील सकती है।

आज का राशिफल तुला राशि (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

आज अपने विनम्र और सौम्य व्यवहार से आप लोगों का दिल जीत लेंगे। भाइयों के साथ संबंध और भी प्रगाढ़ होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिलेंगे, और आवास या निवास से जुड़ी किसी समस्या का समाधान निकल सकता है।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Aaj Ka Rashifal Vrashik Rashi)

नया घर लेने के योग बन रहे हैं। अपना पुराण निवास भी बदल सकते हैं। जीवनसाथी के सहयोग से रुके कार्य पूरे होंगे। नौकरी में मन चाहा पद मिलने से खुश रहेंगे। पिता से संबंध मधुर होंगे वैवाहिक जीवन में चल रहे तनाव समाप्त होंगे।

साप्ताहिक राशिफल – 9 मार्च से 15 मार्च


आज का राशिफल धनु राशि (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी दोस्तों का सहयोग मिलेगा। रुके कार्य पूरे होंगे। लंबे समय से चल रहे विवाद आज समाप्त हो सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है।

आज का राशिफल मकर राशि (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

मानसिक तनाव के कारण क्रोध की प्रवृत्ति बढ़ सकती है, और परिस्थितियाँ उम्मीद के विपरीत जाने से निराशा महसूस हो सकती है। सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है, लेकिन आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिलेंगे। भक्ति और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, हालांकि जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में रुकावटें बनी रह सकती हैं।

आज का राशिफल कुम्भ राशि (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

आपकी पुरानी आदतों के कारण लोग आप से दूरियां बना सकते हैं। सामाजिक कार्यों में शामिल होंगे। संतान के जीवन में चल रहे विवादों से दुखी रहेंगे मोज मस्ती के कार्यों पर खर्च होगा

आज का राशिफल मीन राशि (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

परिवार में मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी संतान के विवाह में आ रही परेशानी दूर होगी। धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी।

पं चंदनश्यामनारायण व्यास, उज्जैन

Updated on:
12 Mar 2025 06:15 pm
Published on:
12 Mar 2025 05:45 pm
Also Read
View All

अगली खबर