
Aaj Ka Rashifal 13 September : आज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है, तृतीया तिथि सुबह 7:08 बजे प्रारंभ होगी। आज रविवार है। मान्यता है कि इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नानकर सूर्य देव को जल अर्पित करने से मान—प्रतिष्ठा प्राप्त होती है। सूर्यदेव कुछ राशियों के लिए आज जहां सरकारी पक्ष से संबंधित कठिनाई दे सकते हैं वहीं कुछ अन्य जातकों के लिए धन संपत्तिकारक भी साबित हो सकते हैं। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का 13 सितंबर 2026 का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope Hindi)
13 सितंबर राशिफल
मेष: चुनौतियां मिलेंगी, धैर्य दिखाना होगा। उकसावे की कार्यवाही से बचें। स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे हावी रहेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा।
शुभ रंग: ब्राइट व्हाइट
शुभ अंक: 7
वृषभ:
बिना मांगे मदद मिलेगी। प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि के साथ भाई-बहनों का सहयोग मुद्दों पर आधारित रहेगा। सुन और देख कर नया सीखने को मिलेगा।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 4
मिथुन:
महत्त्वाकांक्षा पूर्ति के लिए जूझना होगा। प्रतिस्पर्धा में धन और समय खर्च होगा। उच्च अधिकारियों के प्रति व्यवहार सम्मान पूर्वक रखना होगा।
शुभ रंग: पिंक
शुभ अंक: 7
कर्क:
नए सहयोगी तलाशने होंगे। बदलती हुई परिस्थितियों में भरोसा करना आसान नहीं रहेगा। कूटनीति पूर्वक अंतिम समय में प्रोग्राम बदलकर विरोधियों को चौंका सकते हैं।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 2
सिंह:
मार्केटिंग से जुड़े खर्च बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य मामलों में तनाव रहेगा। पूंजी की तरलता में कमी महसूस करेंगे। मित्रों पर निर्भरता बढ़ेगी।
शुभ रंग: महरून
शंभ अंक: 9
कन्या:
परिश्रम और सकारात्मक सोच का फायदा मिलेगा। पुराने अटके हुए फाइनेंशियल सौदों से प्रचुर मात्रा में लाभ निकल सकता है। विशिष्ट लोगों से मुलाकात भविष्य के रास्ते खोलेगी।
शुभ रंग: पीकॉक ब्ल्यू
शुभ अंक: 3
तुला:
किसी के शब्दों और व्यवहार से आहत हो सकते हैं। प्रतिकार के लिए सही योजना और समय का इंतजार करना होगा। भावनात्मक रिश्तों में सुखद एहसास होगें।
शुभ रंग: डार्क ब्राउन
शुभ अंक: 5
वृश्चिक:
वर्चस्व में वृद्धि होगी। व्यावसायिक शिक्षा में वांच्छित सुविधा की कठिनाइयां दूर होगी। संतान पक्ष से वार्तालाप सार्थक रहेगी। उनसे जुड़े डर और तनाव कम होंगे।
शुभ रंग: पिंक
शुभ अंक: 6
धनु:
बैंकिंग सेवा में कार्यरत लोगों को तनाव पूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ेगा। परिवार के लिए संसाधनों की वृद्धि के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। शारीरिक क्षमता में अंतर महसूस होगा।
शुभ रंग: गोल्डन ग्रीन
शुभ अंक: 3
मकर:
व्यापार के मुद्दे पर में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेगें। दूसरे लोग जाने अनजाने आपकी कार्यशैली का अनुसरण करेंगे। भाई बहनों से व्यवहार में नरमाई रखने की आवश्यकता रहेगी।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 4
कुंभ:
दूसरों का मन नकारात्मक और कुंठित दिखाई देगा। व्यावसायिक वार्तालाप मधुर रखना बेहद चुनौतीपूर्ण रह सकता है। आध्यात्मिक कार्यों से शांति मिलेगी।
शुभ रंग: नेवी ब्ल्यू
शुभ अंक: 7
मीन:
कार्यों के परिणाम के बदले अच्छे आर्थिक लाभ प्राप्त होंगे। उच्च अधिकारियों और साथी कर्मियों का व्यवहार अनुकूल रहेगा। धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी।
शुभ रंग: लाइट ग्रीन
शुभ अंक: 6