9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2 दिन और रखें धैर्य, 11 सितंबर से खुल सकती है किस्मत, 6 राशियों को मालामाल बना सकते हैं शुक्र

Shukra Gochar 2026: शुक्र करेंगे स्वाति नक्षत्र में प्रवेश, कुंडली में शुभ और कारक होने पर नौकरी में लाभ और धन संपत्ति के योग
2 min read
Google source verification

भारत

image

deepak deewan

Sep 09, 2026

Shukra Gochar

शुक्र गोचर (फोटो सोर्स: AI@Gemini)

Shukra Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को धन-संपत्ति, भौतिक सुखों का दाता माना गया है। 11 सितंबर को उनकी चाल बदल रही है। शुक्र इस दिन स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। यह राहु का नक्षत्र है। उनका शुक्र से मित्रवत संबंध है। राहु जब देने पर आता है तो अपार धन, प्रतिष्ठा प्रदान करता है। ऐसे में शुक्र के स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ ही कुछ जातकों की किस्मत खुल सकती है। सभी राशियों का इसका लाभ मिलेगा। जिनकी कुंडली में राहु और शुक्र की स्थिति अच्छी है उन्हें घर-वाहन का सुख मिलेगा। प्रेम संबंधों और दांपत्य जीवन में भी खुशी हासिल होगी। विशेषकर मेष, मिथुन, कन्या, धनु, मकर और कुंभ राशिवालों पर शुक्र का यह परिवर्तन बेहद फलदायी साबित हो सकता है।

शुक्र के परिवर्तन से सांसारिक जीवन में बदलाव

ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि शुक्र हालां​कि दैत्यों के गुरु हैं पर जीवन का हर भौतिक सुख वही देते हैं। ऐसे में उनकी चाल में बदलाव का देश-दुनिया में व्यापक असर दिखता है। शुक्र के परिवर्तन से सांसारिक जीवन में भी बदलाव होता है। वे इस समय तुला राशि और चित्रा नक्षत्र में हैं। 2 दिन बाद शुक्र अपना नक्षत्र बदलकर स्वाति नक्षत्र में चले जाएंगे।

11 सितंबर यानि शुक्रवार को रात 11:19 बजे शुक्र स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेंगे

पंचांगों के अनुसार 11 सितंबर यानि शुक्रवार को रात 11:19 बजे शुक्र स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। वे यहां 24 अक्टूबर तक रहेंगे। स्वाति नक्षत्र के स्वामी राहु और राशि तुला है। शुक्र और राहु का यह मेल कुछ लोगों को जीवन के हर क्षेत्र में अपार सफलता प्रदान कर सकता है।

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र सप्तम भाव में रहने वाले हैं

ज्योतिषाचार्य पंडित अरुण बुचके के अनुसार मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र सप्तम भाव में रहने वाले हैं। इनकी लव लाइफ बहुत अच्छी हो सकती है। हालांकि इन्हें वाणी का थोड़ा ध्यान रखना होगा।

नेटवर्किंग, पब्लिक डीलिंग और पीआर से जुड़े सभी राशियों के जातकों के लिए ये अवधि अच्छी

नेटवर्किंग, पब्लिक डीलिंग और पीआर से जुड़े सभी राशियों के जातकों के लिए ये अवधि बहुत अच्छी साबित हो सकती है। शुक्र के स्वाति नक्षत्र में जाने से इन जातकों को नए क्लाइंट्स और बड़े फाइनेंशियल प्रॉफिट मिल सकते हैं। इन्हें ईगो दबाकर रखना होगा अन्यथा बनता काम बिगड़ सकता है।