राशिफल

Aaj Ka Rashifal 14 June: मिथुन, सिंह समेत 5 राशि के लोगों को शुक्रवार को लाभ, आज का राशिफल में बाकी भी जाने अपना भविष्य

Aaj Ka Rashifal 14 June 2024: ज्येष्ठ शुक्ल अष्टमी, शुक्रवार धूमावती जयंती का दिन बेहद खास है। दैनिक राशिफल 14 जून का संकेत है कि आज मिथुन, सिंह समेत 5 राशि के लोगों को शुक्रवार को लाभ होगा। पं चंदन श्याम नारायण व्यास से आज का राशिफल में मेष से मीन तक सभी जाने अपना भविष्य (Daily Horoscope Friday) ..

4 min read
Jun 13, 2024
आज का राशिफल शुक्रवार ज्येष्ठ शुक्ल अष्टमी शुक्रवार धूमावती जयंती 2024

आज का राशिफल मेष राशि 14 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

आज का राशिफल मेष राशि के अनुसार शुक्रवार को मेष राशि वालों के लिए मनचाहा जीवन साथी मिल सकता है, इससे मेष राशि वालों का मन प्रसन्न होगा। कारोबार में बार-बार हो रहे नुकसान से चिंतित रहेंगे। विवाद से हानि संभव है। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। भय और चिंता सताएंगे, शत्रु शांत रहेंगे।

आज का राशिफल मेष राशि शुक्रवार 14 जून 2024

आज का राशिफल वृषभ राशि 14 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

नए लोगों से संपर्क आगे बढ़ने में शुक्रवार का दिन मददगार साबित होगा। वाहन सुख मिलेगा। घर-परिवार की‍ चिंता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी।

आज का राशिफल शुक्रवार 14 जून 2024

आज का राशिफल मिथुन राशि 14 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

परिवार के लोगों की नासमझी की वजह से क्रोधित होंगे। राजनीति में नाम कमाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। व्यावसायिक उन्नति होगी। नेत्र पीड़ा संभव है। फालतू खर्च होगा। परिश्रम अधिक होगा।

आज का राशिफल मिथुन राशि शुक्रवार 14 जून 2024

आज का राशिफल कर्क राशि 14 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

मन में प्रसन्नता रहेगी। समय पर कार्य होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। धर्म-कर्म में रूचि रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। विदेश जाने के प्रबल योग बन रहे हैं।

आज का राशिफल कर्क राशि शुक्रवार 14 जून 2024

आज का राशिफल सिंह राशि 14 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

आज का राशिफल सिंह राशि के अनुसार 14 जून को सिंह राशि वालों की आजीविका के साधनो में वृद्धि होगी। नए वस्त्रों की प्राप्ति संभव है। मेहनत का फल न मिलने से क्रोध और दुःख होगा। कलह और हानि संभव है। चिंता जनक समाचार मिल सकता है। किसी के निजी झंझटों में न पड़ें।

आज का राशिफल सिंह राशि शुक्रवार 14 जून 2024

आज का राशिफल कन्या राशि 14 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

जीवन साथी के साथ मतभेद होगा। आय के नए स्त्रोत हाथ आएंगे। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। शारीरिक कष्ट हो सकता है। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी।

आज का राशिफल कन्या राशि शुक्रवार 14 जून 2024

आज का राशिफल तुला राशि 14 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

कार्य की अधिकता रहेगी। संतान की उन्नति से खुश होंगे। राजकीय कोप का सामना कर पड़ सकता है, सावधान रहें। वाणी पर नियंत्रण रखें। शुभ समाचार मिलेंगे, लाभ होगा।

आज का राशिफल तुला राशि शुक्रवार 14 जून 2024

आज का राशिफल वृश्चिक राशि 14 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

आपकी भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। धर्म से जुड़ी यात्रा सफल रहेगी। विवेक से कार्य करें। सफलता मिलेगी।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि शुक्रवार 14 जून 2024

आज का राशिफल धनु राशि 14 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

परिवार में किसी समारोह की रूपरेखा बनेगी। बड़े खर्च सामने आएंगे। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। चिंता, भय और तनाव का वातावरण रहेगा। पिता के साथ मतभेद संभव है।

आज का राशिफल धनु राशि शुक्रवार 14 जून 2024

आज का राशिफल मकर राशि 14 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

व्यावसायिक बकाया वसूली होगी। अस्वस्थता रहेगी, संतान के विवाह की चिंता बढ़ेगी। यात्रा सफल रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रेम प्रसंग में टकराव संभव है।

आज का राशिफल मकर राशि शुक्रवार 14 जून 2024

आज का राशिफल कुंभ राशि 14 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी, जो लाभान्वित करेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। शत्रु आपके कार्यों में अवरोध पैदा करने की कोशिश करेंगे। परिवार में भय और कष्ट का माहौल रहेगा। निवेश शुभ रहेगा।

आज का राशिफल कुंभ राशि शुक्रवार 14 जून 2024

आज का राशिफल मीन राशि 14 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

आज का राशिफल के अनुसार मीन राशि वालों की धार्मिक आस्था बढ़ेगी। भवन के निर्माण में आ रही प्रशासनिक बाधा दूर होगी। निवेश-नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी की की चिंता रहेगी, बड़ा निवेश कर के जोखिम न लें।

आज का राशिफल मीन राशि शुक्रवार 14 जून 2024
Also Read
View All

अगली खबर