8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Surya Rashi Parivartan: सूर्य बदलने वाले हैं अपनी चाल, इन दो राशियों की जिंदगी में आएगा तूफान

Surya Rashi Parivartan: जून में बड़ा ग्रह गोचर होने वाला है। 15 जून 2024 को आधी रात 12.16 बजे सूर्य बुध की राशि मिथुन में गोचर करेंगे। सूर्य राशि परिवर्तन का 2 राशि के लोगों पर नकारात्मक असर पड़ेगा। यहां 15 जलाई तक सूर्य रहेंगे, इसका इन राशि के लोगों की जिंदगी में तूफान आ सकता है। आइये जानते हैं किन राशि के लोगों को सतर्क रहना चाहिए..

less than 1 minute read
Google source verification
Surya Rashi Parivartan

सूर्य राशि परिवर्तन मिथुन राशि जून 2024

सूर्य राशि परिवर्तन का इन राशियों को होगा नुकसान
तुला राशि

सूर्य राशि परिवर्तन तुला राशि के लोगों के लिए थोड़ा मुश्किल समय लाएगा। सूर्य का मिथुन राशि में गोचर आपके लिए लाभकारी रहेगा। अगले 30 दिन आपके सामाजिक दायरे बढ़ाएगा और समृद्धि लाएगा। इस दौरान लंबी यात्राओं के योग बनेंगे लेकिन थोड़ा सावधान रहना होगा। इस समय शारीरिक और मानसिक समस्याएं सामने आ सकती हैं। इस समय आप तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं।

ईश्वर की शरण में आपको मानसिक शांति मिलेगी। नौकरी करने वाले लोगों का स्थानांतरण हो सकता है। इस समय आपके कामों में कुछ देरी हो सकती है। हालांकि पारिवारिक सदस्यों, मित्रों और भाई बहनों से संबंध में आ रहे उतार-चढ़ाव के हालात को सुधारते नजर आएंगे। इस समय आपको जीवन में सफलता के लिए अधिक प्रयास करना होगा। सूर्य का यह गोचर चुनौतियों को दरकिनार कर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

वृश्चिक राशि

आपकी राशि वृश्चिक है तो मिथुन राशि में सूर्य राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ फलदायक नहीं है। इस समय आपको सावधान रहने की जरूरत है। इस समय आपका नाम किस अनैतिक काम में शामिल हो सकता है। इस समय आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। हालांकि बाद में इससे बाहर निकल जाएंगे।

अगले 30 दिन में समाज में आपका नाम खराब हो सकता है। इसलिए सतर्क रहें, अधिक पैसा कमाने के लालच में गलत रास्ता न चुनें। धन कमाने के सही रास्ते ही अपनाएं। सूर्य गोचर अवधि में पारिवारिक माहौल पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए घर में सुख शांति बनाए रखने की कोशिश करें।

ये भी पढ़ेंः Surya Gochar Mithun: 15 जून को बुध की राशि में आएंगे सूर्य, अगले 30 दिन 4 राशि के लोगों की चमकेगी किस्मत