राशिफल

Aaj Ka Rashifal 14 October 2026: निवेश, कारोबार और प्रेम में किस राशि को होगी चांदी? दैनिक राशिफल में जाने कैसा जाएगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal- 14 अक्टूबर का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
2 min read
• •
Oct 14, 2026
aaj ka rashifal 14 October 2026 daily horoscope hindi
Aaj Ka Rashifal 14 October 2026- जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे (फोटो सोर्स- Gemini)

Aaj Ka Rashifal 14 October 2026: 14 अक्टूबर का दिन कुछ राशियों के लिए नई उम्मीदें और सकारात्मक अवसर लेकर आया है। वहीं कुछ जातकों को आज धैर्य और सूझबूझ के साथ फैसले लेने की जरूरत होगी। करियर, कारोबार, प्रेम, परिवार और आर्थिक मामलों में सितारे क्या संकेत दे रहे हैं, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope Hindi)।

आज का मेष राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal)

शब्दों और व्यवहार पर नियंत्रण रखने का दिन है। ऊर्जा को सकारात्मक कार्य में लगाना होगा। रुका हुआ धन प्रयास करने पर मिल सकता है।

शुभ रंग- कॉफी कलर
शुभ अंक- 5

आज का वृषभ राशिफल (Aaj Ka Vrishabh Rashifal)

नई संभावनाओं और विचारों से उत्साहित रहेंगे। भावनात्मक संबंधों में साथी पर प्रभाव बढ़ेगा। प्रतिस्पर्धा में व्यर्थ ऊर्जा लगाने से बचना होगा।

शुभ रंग- महरून
शुभ अंक- 8

आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)

यथा स्थिति बनाए रखने के लिए भी संघर्ष करना होगा। आर्थिक मामलों में निर्भरता बढ़ेगी। विरोधी कूटनीतिक प्रयास करेंगे। सजग रहना होगा।

शुभ रंग- पीच कलर
शुभ अंक- 1

आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)

मेहनत का परिणाम शीघ्रता से मिलने का दिन है। नया सीखने के लिए उत्सुक रहेंग। प्रेम संबंधों में अतिरिक्त उत्साह से जनित समस्याएं झेलनी पड़ सकती है।

शुभ रंग- रेड कलर
शुभ अंक-2

आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

आज मिल रही अतिरिक्त ऊर्जा का उपयोग पुराने कार्यों को पूरा करने या नई सोच और योजनाओं पर नियंत्रण बनाने में करना श्रेय कर रहेगा। एंटरटेनमेंट में रुचि बढ़ेगी।

शुभ रंग- ऑरेंज कलर
शुभ अंक- 9

आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)

बैंकिंग और निवेश से जुड़े सही फैसले भविष्य को सुरक्षित करने में मददगार रहेंगे। विवादित विषयों को सुलझाने के संयोग बनेंगे। अवसर का लाभ उठाना होगा।

शुभ रंग- पिंक कलर
शुभ अंक- 3

आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

आशंकाओं पर आधारित निर्णय बाद में परेशानी दे सकते हैं। सावधानी से आगे बढ़ने का दिन है। कला और संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता की संभावना रहेगी।

शुभ रंग- ग्रे कलर
शुभ अंक- 2

आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)

प्रभाव में वृद्धि होगी नए संपर्कों से जुड़कर व्यावसायिक संभावनाएं बढ़ेगी। व्यवहार पर नियंत्रण रखकर कार्य कुशलता दिखानी होगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

शुभ रंग- क्रीम कलर
शुभ अंक- 4

आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

सावधानी रखने का दिन है। उकसावे में अतिरिक्त खर्च अर्थव्यवस्था पर प्रभाव डालेगा। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा संभव है।

शुभ रंग- सैफरॉन कलर
शुभ अंक- 5

आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)

व्यवस्थाओं में सुधार के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। संतान पक्ष से बातचीत में सावधानी रखनी होगी। मार्केटिंग से जुड़े कार्यों में अतिरिक्त सफलता मिल सकती है।

शुभ रंग- ब्राइट व्हाइट
शुभ अंक- 7

आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

अतिरिक्त व्यस्त दिन रहने की संभावना है। पुराने और नए कार्य एक साथ करने पड़ सकते हैं। भावनात्मक संबंधों के प्रति संवेदनशील रहना होगा।

शुभ रंग- ग्रीन कलर 6
शुभ अंक- 6

आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)

कार्यस्थल पर प्रभुत्व बढ़ेगा। छोटे व्यावसायिक सौदों से अधिक लाभ की संभावना बन रही है। प्रेम में नए संकल्प आनंदित करेंगे। यात्रा टालें।

शुभ रंग- यलो कलर
शुभ अंक- 8

Published on:
14 Oct 2026 12:01 am