
मेष: आज का राशिफल मेष के अनुसार 15 अप्रैल 2023 का समय मेष राशि के जातकों के लिए शुभ है। शनिवार को लम्बे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का अंतिम दिन है। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला होगा। ज्यादा घमंड से नुकसान आप को ही होगा।
वृषभः पं. चंदन श्याम नारायण के अनुसार कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप कितना सोचते हैं पर करते कितना कम हैं। इस पर ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूजी लगानी पड़ सकती है।
मिथुनः पं. व्यास के अनुसार क्या करूं, क्या न करूं इस असमंजस की स्थिति से आप गुजर रहे हैं। शांति से फैसले लें, शनिवार को जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं, अपनी सोच को बदलें तो लाभ होगा। शनिवार को मित्रों से मुलाकात होगी, इससे मन प्रफुल्लित होगा।
कर्कः आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव है। समय कम है काम ज्यादा मन लगा कर करें, अभी से अपने कार्य में लग जाएं, सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।
सिंहः पं. व्यास के अनुसार जो करना चाहिए वो करिए, फालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। शान्ति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्त्रोत्र में वृद्धि के आसार हैं। पुराने निवेश से लाभ होगा।
कन्याः शनिवार को कार्य की अधिकता के कारण जरूरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे। उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी।
तुलाः अपने वाक चातुर्य से कार्य बना लेंगे। व्यापार व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्धि होगी। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव है। समय पर कार्य करना सीखें।
वृश्चिकः वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है, अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदलें न की दूसरों को बदलने की कोशिश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। इष्ट आराधना सहायक होगी।
धनुः संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव है, राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फल देने वाला है। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। अन्यथा नुकसान हो सकता है।
मकरः व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। स्वस्थ रहें, मस्त रहें। व्यर्थ चिंता छोड़ दें। खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ठ है। समय रहते पूंजी निवेश कर दें। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।
कुंभः आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है। इसका लाभ लें। परिवारजनों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता है, सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।
मीनः धनकोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रहीं हैं। आध्यात्मिक बल से लाभ होगा।