राशिफल

Aaj Ka Rashifal 15 December : सोमवार 15 दिसंबर : सफला एकादशी पर सूर्य का गोचर, महादेव दिलाएंगे इन 6 राशियों को सफलता और धन लाभ

Aaj Ka Rashifal : 15 दिसंबर 2025 का दैनिक राशिफल में मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल। पौष मास की सफला एकादशी के दिन सूर्य गोचर कर रहे हैं धनु राशि में। सोमवार के शुभ योग, उपाय और आज का पंचांग। (Daily Horoscope Monday)

4 min read
Dec 14, 2025
Aaj Ka Rashifal 15 December 2025 : आज का राशिफल: धनु की दहलीज पर सूर्य, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Aaj Ka Rashifal 15 December 2025 : आज 15 दिसंबर 2025, सोमवार का दिन है और यह पौष मास के कृष्ण पक्ष की सफला एकादशी का पावन पर्व है। इस महत्वपूर्ण तिथि पर भगवान विष्णु की आराधना करने का विधान है, वहीं वार के अनुसार यह दिन देवों के देव महादेव को समर्पित है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज सूर्य देव वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में गोचर करेंगे, जबकि चंद्रमा तुला राशि में अपनी उपस्थिति बनाए रखेंगे। आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आ रहा है। मेष राशि वालों के लिए ऊर्जा से भरा दिन है, तो वहीं तुला राशि के जातकों के प्रयास सफल होंगे। धनु राशि वालों की प्रतिष्ठा कार्यस्थल पर बढ़ेगी, जबकि वृश्चिक राशि वालों को सहयोग मिलने में कठिनाई महसूस हो सकती है। अपने जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता पाने के लिए सोमवार को शिवलिंग पर जल और शहद चढ़ाना शुभ माना जाता है। आइए, जानते हैं पंडित मुकेश भारद्वाज से सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा और क्या है आपका शुभ रंग और लकी नंबर।

ये भी पढ़ें

Tarot Horoscope 15 December 2025 : सफला एकादशी पर किस्मत कनेक्शन: 15 दिसंबर 2025 को टैरो कार्ड्स खोलेंगे आपका भविष्य

आज का राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

ऊर्जा से परिपूर्ण दिन है। प्रेम और सौहार्द जैसे विषय कार्यों पर हावी रह सकते हैं। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों के व्यवहार में बदलाव महसूस करेंगे। व्यावसायिक गतिविधियों में प्रतिस्पर्धा की जगह सहयोग सही विकल्प रहेगा।
शुभ रंग : ब्राईट व्हाईट
लकी नंबर : 7

आज का राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

सूझबूझ और कूटनीति से आगे बढ़ने का दिन है। विरोधी तनाव देने की कोशिश कर सकते हैं। कार्यों के परिणाम में शिथिलता रहेगी। बढे हुए खर्चों को नियंत्रित करना आसान नहीं रहेगा। प्रेम में कल्पनाएं पूरी होने का दिन हो सकता है।
शुभ रंग : ग्रे कलर
लकी नंबर : 6

आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

विचार विमर्श से चीज सरल होगी। शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां का दिन हो सकता है। सहयोग देकर सहयोग लेना बेहतर विकल्प रहेगा। आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। संतान पक्ष की और से अच्छे समाचार मिलेंगे।
शुभ रंग : क्रीम कलर
लकी नंबर : 9

आज का राशिफल कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

Aaj Ka Rashifal Kark Rashi (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

कार्यस्थल पर बेहतर तालमेल का परिणाम अच्छे कार्य के रूप में सामने आएंगे । उच्च अधिकारियों की प्रशंसा से गर्वित होने के मौका देगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां पीछे छूट सकती हैं। किसी खास कार्य के लिए मित्रों का सहयोग लेना होगा।
शुभ रंग : डार्क ब्राऊन
लकी नंबर : 8

आज का राशिफल सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

कलात्मक अभिरुचियां बढ़ेगी। नए मित्र बनने से उत्साहित रहेंगे। नई तकनीकी सीखने के अवसर मिलेंगे। पुराने निवेश लाभ दे सकते हैं। नई व्यवसाय की योजना पर विचार विमर्श होगा। जीवनसाथी की राय महत्वपूर्ण रहेगी।
शुभ रंग : ओरेंज कलर
लकी नंबर : 2

आज का राशिफल कन्या राशि (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

वाणी के प्रभाव वाले कार्यों में बेहतर परिणाम की उम्मीद रख सकते हैं। घर के रखरखाव पर अतिरिक्त धन खर्च होने की योजना बनेगी। यात्रा से नए अवसर खुलेंगे किसी खास कार्य के पूरे होने का इंतजार रहेगा।
शुभ रंग : ऑफ़ व्हाईट
लकी नंबर : 3

आज का राशिफल तुला राशि (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

Aaj Ka Rashifal Tula Rashi (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

व्यवस्था परिवर्तन के लिए किए गए आपके प्रयास सफल हो सकते हैं। स्वयं को नई भूमिका में पाएंगे। प्रेम संबंधों में आपके व्यवहार को सम्मान मिलेगा। वांछित परिणाम मिलने से प्रसन्न रहेंगे।
शुभ रंग : पीच कलर
लकी नंबर : 1

आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

अपनी बात समझाने में कठिनाई अनुभव करेंगे। अपेक्षित सहयोग मिलना मुश्किल रहेगा। खर्चो को नियंत्रित करने के प्रयास सफल रह सकते हैं। निराशा अनुभव करेंगे। भावनात्मक संबंधों से कार्यों में सहयोग। प्रेम और आर्थिक मदद मिल सकती है।
शुभ रंग : रेड कलर
लकी नंबर : 2

आज का राशिफल धनु राशि (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

आपके पूर्वानुमान सही जाने से कार्यस्थल पर प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उच्च अधिकारियों में वर्चस्व बनेगा। आपकी राय को महत्व मिलेगा। नई योजनाओं की जिम्मेदारी मिल सकती है। घर परिवार में अधिकारों को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है। उलझने से बचना होगा।
शुभ रंग : ग्रीन कलर
लकी नंबर : 6

आज का राशिफल मकर राशि (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

Aaj Ka Rashifal Makar Rashi (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

इरादों में मजबूती रखनी होगी। नेतृत्व के साथ चलना होगा। कार्यों में सफलता मिलती चली जाएगी। भावनात्मक संबंध कार्य की अधिकता के कारण पीछे छूट सकते हैं। मांगलिक कार्यों और आध्यात्मिक अभिरुचियों के लिए समय निकालना मुश्किल रहेगा।
शुभ रंग : महरून कलर
लकी नंबर : 8

आज का राशिफल कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

नए लक्ष्य निर्धारण करने का सही समय है। परिवार जनों की अपेक्षाएं पूरी करना मुश्किल रहेगा। भाग्य का समर्थन मिलेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पुराने विवाद सुलझाने के प्रयासों को सफलता मिल सकती है।
शुभ रंग : कॉपर कलर
लकी नंबर : 5

आज का राशिफल मीन राशि (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

कार्य का चुनाव सावधानी से करें। विवादित कार्य और लोगों से दूरी बनाएं। विरोधी मौके का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। राजनीति के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग : कॉफी कलर
लकी नंबर : 6

ये भी पढ़ें

Safala Ekadashi Upay : नमक, फूल और चमकीले पत्ते… सिर्फ 11 बार उतारने से बनेगा बिगड़ा काम! जानें सीक्रेट मंत्र

Published on:
14 Dec 2025 03:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर