राशिफल

Aaj Ka Rashifal 15 मई 2026 : सूर्य-बुध के राशि परिवर्तन से तुला, वृश्चिक समेत 6 राशियों को बड़ा लाभ

Aaj Ka Rashifal 15 May 2026 : 15 मई 2026 का राशिफल पढ़ें। सूर्य और बुध के वृषभ राशि में प्रवेश से तुला, वृश्चिक, धनु समेत 6 राशियों के करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य पर बड़ा असर पड़ेगा।

2 min read
May 15, 2026
Aaj Ka Rashifal 15 May 2026 : 15 मई राशिफल: वृषभ में सूर्य-बुध का प्रवेश, किस राशि को मिलेगा फायदा? (फोटो सोर्स : AI@chatgpt)

Aaj Ka Rashifal 15 May 2026 : 15 मई 2026 का राशिफल महत्वपूर्ण ग्रह परिवर्तन की ओर संकेत कर रहा है। सूर्य और बुध के वृषभ राशि में प्रवेश से आर्थिक सोच, स्थिरता और व्यावहारिक निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। वहीं मेष राशि में चंद्रमा आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ाएगा। पंडित मुकेश भारद्वाज से जानिए तुला से मीन राशि तक के जातकों के लिए यह दिन करियर, धन, रिश्तों और भविष्य की योजनाओं में सकारात्मक बदलाव और नए अवसर लेकर आ सकता है।

ये भी पढ़ें

Aaj Ka Panchang 15 May 2026: जानें शुभ चौघड़िया, राहुकाल, मास शिवरात्रि और ज्येष्ठ संक्रांति

तुला राशिफल 15 मई 2026 (Libra Horoscope May 15, 2026)

राजनीतिक या सामाजिक जीवन में कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हो सकती है। यह पुरानी मेहनत का फल मिलने का समय है। तकनीकी और विज्ञान से जुड़े विद्यार्थियों को अपनी आगामी भूमिका पर गंभीरता से विचार करना होगा।
शुभ रंग: चमकीला सफेद (Bright White), शुभ अंक: 1

वृश्चिक राशिफल 15 मई 2026 (Scorpio Horoscope May 15, 2026)

घटनाओं के लिहाज से आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण और ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्यों की दिशा सही रखने के लिए किसी सच्चे साथी की आवश्यकता होगी। विचार-विमर्श के बाद ही आगे बढ़ें।
शुभ रंग: गुलाबी (Pink), शुभ अंक: 7

धनु राशिफल 15 मई 2026 (Sagittarius Horoscope May 15, 2026)

पुराने सहयोगियों से भेंट होगी और किसी नई योजना पर विचार हो सकता है। स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। आप अधिकारियों के प्रभाव से मुक्त होना चाहेंगे। भाग्य पर भरोसा बढ़ेगा और आप स्वतंत्र योजनाओं के लिए प्रयत्नशील रहेंगे।
शुभ रंग: मैरून (Maroon), शुभ अंक: 9

मकर राशिफल 15 मई 2026 (Capricorn Horoscope May 15, 2026)

प्रशासनिक दक्षता बढ़ेगी और व्यवस्थाओं पर नियंत्रण बेहतर होगा। अनुशासन की कठोरता के कारण व्यक्तिगत संबंधों में खटास आ सकती है। अति-आत्मविश्वास में आकर आर्थिक लेनदेन न करें और सावधानी बरतें। यात्रा टालना बेहतर होगा।
शुभ रंग: बैंगनी (Purple), शुभ अंक: 4

कुम्भ राशिफल 15 मई 2026 (Aquarius Horoscope May 15, 2026)

कार्यों के प्रति उत्साह बना रहेगा। परिजनों का समर्थन मिलने से आर्थिक चिंताएं दूर होंगी। मशीनरी और शारीरिक श्रम से जुड़े कार्यों में तत्काल लाभ की संभावना है। मांगलिक या धार्मिक कार्यों पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ रंग: पीकॉक ब्लू (Peacock Blue), शुभ अंक: 5

मीन राशिफल 15 मई 2026 (Pisces Horoscope May 15, 2026)

कार्य के अंतिम चरण में लापरवाही बरतने से बचें, अन्यथा हाथ आया लाभ हाथ से निकल सकता है। संतान की उम्मीदों पर खरा उतरने में कठिनाई महसूस हो सकती है। हालांकि, भावनात्मक संबंधों से सही समय पर मदद मिलने से राहत मिलेगी।
शुभ रंग: केसरिया (Saffron), शुभ अंक: 8

ये भी पढ़ें

Aaj Ka Panchang 15 May 2026: जानें शुभ चौघड़िया, राहुकाल, मास शिवरात्रि और ज्येष्ठ संक्रांति
Also Read
View All