राशिफल

15 November 2025 Rashifal : आज का राशिफल (15 नवंबर) , शनि देव की कृपा से किन 4 राशियों को मिल सकता है आकस्मिक धन लाभ?

Aaj Ka Rashifal 15 November 2025 : 15 नवंबर 2025 का राशिफल: मार्गशीर्ष मास, उत्पन्ना एकादशी और शनिवार का संयोग। जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि का आज का हाल, शुभ रंग और अंक।

3 min read
Nov 14, 2025
Aaj Ka Rashifal 15 November 2025

Aaj Ka Rashifal 15 November 2025 : आज, शनिवार 15 नवंबर 2025, का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास है। यह मार्गशीर्ष मास का 11वां दिन है, जब उत्पन्ना एकादशी का पवित्र व्रत रखा जाएगा। यह तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है और मोक्षदायिनी मानी जाती है। इसके अलावा, आज शनिवार होने के कारण न्याय के देवता शनि देव की विशेष कृपा सभी राशियों पर बनी रहेगी। सूर्य देव तुला राशि में और चंद्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं। ग्रहों की इस विशेष स्थिति के कारण, मिथुन और कन्या राशि समेत कुछ राशियों को आज आकस्मिक धन लाभ और कार्यों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं, जबकि अन्य को सावधानी से दिन बिताना होगा। पंडित मुकेश भारद्वाज से सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, विस्तार से जानिए।

ये भी पढ़ें

टैरो राशिफल 15 नवंबर 2025 : उत्पन्ना एकादशी पर मेष, वृषभ, सिंह और कन्या समेत सभी 12 राशियों का टैरो भविष्यफल

आज का मेष राशिफल (Aaj ka Mesh Rashifal)

आज कार्यों में मेहनत अधिक लगेगी। परिणाम थोड़े धीमे आ सकते हैं। विरोधी नये तरीकों से उलझने का प्रयास कर सकते हैं। चतुराई रखनी होगी। प्यार में एक-दूसरे की भावनाओं की कद्र करनी पड़ेगी, जिससे रिश्ता और मजबूत होगा।
शुभ रंग - पीच कलर
शुभ अंक - 5

आज का वृषभ राशिफल (Aaj ka Vrishabh Rashifal)

शिक्षा में परिणाम पाने के लिए अन्य गतिविधियों को रोक कर एकाग्रता दिखानी होगी। भावनात्मक संबंधों में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। हालात के हिसाब से जल्दी फैसले लेने पड़ेंगे।
यात्रा टाले
शुभ रंग -ऑफ़ व्हाईट
शुभ अंक - 1

आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)

रुकावटें दूर होगीं। नई उपलब्धियां प्राप्त करने का समय है। विरोधी झुकेंगे। आकस्मिक धन लाभ की संभावना है। नया वाहन के योग बन रहे हैं। शादी-ब्याह जैसे कामों के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है।
शुभ रंग - ब्राऊन कलर
शुभ अंक - 6

आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)

कर्म की प्रधानता पर केंद्रित कार्यक्रम हाथ में ले। दूसरों की मदद मिलना मुश्किल रहेगा। छोटी बातों पर टकराव की संभावना है। किसी और की गलती का असर आपकी इमेज पर पड़ सकता है, इसलिए संभलकर रहना पड़ेगा।
शुभ रंग - क्रीम कलर
शुभ अंक - 9

आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

पुरानी बनाई गई योजनाओं से फायदा मिलेगा। प्यार में ताजगी महसूस होगी। भावनात्मक और पैसों की मदद मिलेगी। खर्च बढ़ सकते हैं, फिर भी मूड अच्छा रहेगा।
शुभ रंग - ऑरेंज कलर
शुभ अंक - 8

आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)

रोजमर्रा के काम में कुशलता बढ़ेगी। परिणाम आपके अनुकूल आने की संभावना है। परिवार में सभी का समर्थन मिलने से निर्णय लेने में आसानी रहेगी।आर्थिक रूप से सुरक्षित अनुभव करेंगे।
शुभ रंग - सिल्वर कलर
शुभ अंक - 3

आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

दूसरों पर निर्भरता कम करनी होगी। योजनाएं अधूरी रह सकती हैं। नगदी की कमी से तनाव रहेगा। परिवार की मदद लेनी होगी। अचानक किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है।
शुभ रंग - ब्राइट व्हाइट
शुभ अंक - 2

वृश्चिक आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)

नियमों में बदलाव का फायदा मिल सकता है। सरकारी योजनाओं का हिस्सा होने का समय है। परिवर्तन को स्वीकार करना लाभकारी रहेगा। प्रेम संबंधों में अनिश्चितता बनी रहेगी।
शुभ रंग - रेड कलर
शुभ अंक - 5

आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

लगातार व्यस्त रहने से पारिवारिक जीवन से जुड़े कार्य अधूरे रह सकते हैं। शिकायतों पर विनम्र बने रहना होगा। ससुराल पक्ष में मांगलिक कार्य की सूचना मिल सकती है। यात्रा योग बन रहे हैं।
शुभ रंग - ग्रे कलर
शुभ अंक - 4

आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)

किसी खास कार्य के पूरा होने से उत्साहित रहेंगे। गुप्त योजनाएं सफल हो सकती हैं। राजनीति में कद बढ़ने का समय है। परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने के लिए कूटनीतिक प्रयास करने होंगे।
शुभ रंग - यलो कलर
शुभ अंक - 3

आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

सामूहिक काम में हिस्सा लेना फायदेमंद रहेगा। भावनात्मक संबंधों में प्रसन्नता के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। पूर्व योजना से अधिक धन खर्च के योग बन रहे हैं।
शुभ रंग - कॉफी कलर
शुभ अंक - 8

आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)

अपना व्यवहार अच्छा रखोगे तो बिगड़े काम भी बन जाएंगे। हालात को ठीक से समझकर फायदा उठा पाओगे। नए दोस्त बनेंगे। घर में आपकी पकड़ मजबूत होगी। बचत में से खर्चा हो सकता है।
शुभ रंग - ब्राऊन कलर
शुभ अंक - 9

ये भी पढ़ें

Saptahik Tarot Rashifal : प्रमोशन का योग या रिश्ते में जल्दबाजी? 16-22 नवंबर टैरो साप्ताहिक राशिफल

Published on:
14 Nov 2025 06:30 pm
Also Read
View All
Saptahik Rashifal 4 To 10 January : साप्ताहिक राशिफल: तुला से मीन राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात, जानें किसके लिए ‘गुड लक’ लाया है नया सप्ताह

Weekly Horoscope 4 To 10 January: साप्ताहिक राशिफल: जनवरी के पहले पूर्ण सप्ताह में मेष, वृषभ समेत इन 3 राशियों को मिलेगा करियर और धन का बड़ा तोहफा

Aaj Ka Rashifal 4 January : मेष, वृषभ समेत 5 राशियों को मिलेगी खुशखबरी, आज का राशिफल में जानें अपना भविष्य

Tarot Reading 4 January 2026: रविवार और माघ मास का संयोग: सूर्य देव की कृपा से कैसे मिलेगी हर कार्य में सफलता? जानें सटीक टैरो भविष्यफल

Weekly Tarot Rashifal : टैरो कार्ड भविष्यवाणी: तुला से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 4 से 10 जनवरी का समय?

अगली खबर