
Aaj Ka Rashifal 16 June 2026:Bada Mangal Rashifal :आज का राशिफल : आज 16 जून 2026, मंगलवार को ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल (Bada Mangal 2026) पर वृद्धि योग और आर्द्रा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग बन रहा है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार मंगल ग्रह के प्रभाव से कई राशियों के करियर, धन और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस दिन हनुमान जी की पूजा और राशिनुसार शुभ रंग और शुभ अंक फलदायी माने गए हैं। पंडित मुकेश भारद्वाज से जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल।
मेष राशि वालों के लिए परिस्थितियों में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। कार्यों में लाभ की मात्रा बढ़ेगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा और मनोरंजन के अवसर बनेंगे। प्रेम संबंधों में अनपेक्षित घटनाक्रम हो सकते हैं।
व्यावसायिक वार्ताएं सफल रहेंगी। संगीत और कला के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोग प्रतिष्ठा और धन की प्राप्ति करेंगे। खोई हुई वस्तु और पुराना रुका हुआ धन मिलने की संभावना बन रही है। भावनात्मक संबंधों में थोड़ा तनाव रह सकता है।
अधिकार बढ़ेंगे। व्यापार में लाभ की स्थितियों का लाभ उठाने के लिए सही योजना की आवश्यकता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर तकनीकी दक्षता बढ़ाने की जरूरत रहेगी। प्रेम संबंधों में साथी की बात को महत्व देना होगा।
जीवनशैली में बदलाव लाना होगा। दूसरों पर निर्भरता कम रखते हुए अपने कार्यों और योजनाओं को गुप्त रखें। आर्थिक रूप से बड़ी सफलता के लिए अभी और इंतजार करना होगा। भावनात्मक संबंधों से मदद मिलेगी।
सार्वजनिक जीवन में महत्व बढ़ेगा। प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लोकहित के कार्यों में धन खर्च हो सकता है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। विरोधियों के प्रति ज्यादा कठोर होने से बचना होगा। विलासितापूर्ण जीवन के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।
उच्च अधिकारियों के समक्ष अपना पक्ष मजबूती से रखना होगा। सहकर्मी तनाव देने का प्रयास कर सकते हैं। खान-पान के व्यवसाय से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ के लिए नई योजना बनानी होगी। वाहन बदलने पर विचार-विमर्श होगा।
कार्यस्थल पर सहकर्मियों के नकारात्मक व्यवहार को नजरअंदाज करना होगा। प्रतिस्पर्धा के अंतिम चरणों में भाग्य के सहयोग से विजय हासिल होगी, इसलिए डटे रहें। घर-परिवार में आपके फैसलों को समर्थन मिलेगा और अधिकारों में वृद्धि होगी।
राजनीतिक क्षेत्र में महत्व बढ़ेगा, लेकिन व्यर्थ के दावे करने से बचना होगा। कूटनीति से विरोधियों को परास्त कर पाएंगे। भावनात्मक संबंधों में अत्यधिक मोहग्रस्त हो सकते हैं। आज यात्रा टालना ही श्रेयस्कर रहेगा।
व्यवस्था में बदलाव के प्रयास सफल रहेंगे। नए प्रेम संबंधों की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। घर-परिवार में नई सुख-सुविधाओं के आगमन की संभावना है। नौकरी में बदलाव के प्रयासों को मित्रों का समर्थन मिलेगा।
आज कड़ी मेहनत का दिन हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना होगा, शारीरिक रूप से थकावट महसूस करेंगे। किसी खास व्यक्ति के व्यवहार से कष्ट हो सकता है। विरोधियों पर नजर रखनी होगी।
परिश्रम की अधिकता रहेगी। माता-पिता का व्यवहार सहयोगात्मक रहेगा। विदेश व्यापार या शिक्षा से जुड़े लोगों को भविष्य को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है। अविवाहितों के लिए विवाह के योग्य प्रस्ताव मिलने के योग बन रहे हैं।
आज का दिन आशा और उम्मीद से भरा हो सकता है। व्यवसाय में नई मुलाकातों से भविष्य की राह बेहतर बनेगी। भूमि और भवन के व्यवसाय से जुड़े लोगों को नए अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) मिल सकते हैं। नौकरी में स्थितियों पर नियंत्रण बनाने की कोशिश सफल रहेगी।