
Aaj Ka Rashifal 16 November 2026: आज का दिन कुछ राशियों के लिए नई उम्मीदें और सकारात्मक अवसर लेकर आया है। वहीं कुछ जातकों को आज धैर्य और सूझबूझ के साथ फैसले लेने की जरूरत होगी। करियर, कारोबार, प्रेम, परिवार और आर्थिक मामलों में सितारे क्या संकेत दे रहे हैं, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope Hindi)।
कार्यस्थल पर दूसरों की त्रुटियां परिणाम को प्रभावित कर सकती हैं। भावनात्मक रिश्तों को लेकर जरूरत से ज्यादा जुड़ाव समस्या में डाल सकता है। यात्रा से व्यवसाय को मजबूती मिलेगी।
शुभ रंग- ग्रीन कलर
शुभ अंक- 9
विचारों और व्यवहार में एकरूपता रखी तो संबंधों के जरिए व्यवसाय में वृद्धि होगी। भाग्य प्रबल रहेगा। परिवार को एकजुट करने में व्यस्त रहेंगे। उच्च अधिकारियों से मेलजोल बढ़ेगा।
शुभ रंग- पीच कलर
शुभ अंक- 7
परिणामों में देरी से परिश्रम प्रभावित हो सकता है। प्रतिस्पर्धा से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा। शेयर बाजार से लाभ मिलेगा। यात्रा में सावधानियां बरतनी होंगी।
शुभ रंग- कॉफी कलर
शुभ अंक- 5
शैक्षणिक कार्यक्रमों में हिस्सेदारी बढ़ेगी। अविवाहित युवाओं को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यवसाय में साझेदारी से संबंधों को मजबूती मिलेगी। प्रेम संबंधों में और गहरी मित्रता बनेगी।
शुभ रंग- क्रीम कलर
शुभ अंक- 2
कूटनीति से काम लेना होगा। परिवार में मांगलिक कार्यों को व्यवस्थित करने के लिए शांति और विनम्रता आवश्यक रहेगी। प्रेम संबंधों से ज्यादा अपेक्षा रखने पर मन आहत हो सकता है।
शुभ रंग- डार्क ब्ल्यू कलर
शुभ अंक- 8
बेहतर दिन है। परिश्रम से भाग्य के समर्थन को और भी अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। भावनात्मक संबंधों को लेकर थोड़ी मुश्किल रहेगी। यात्रा टालना बेहतर रहेगा।
शुभ रंग- ब्राउन कलर
शुभ अंक- 4
शेयर बाजार से लाभान्वित हो सकते हैं, लेकिन अधिक लोभ से बचना होगा। स्वास्थ्य नरम रह सकता है। प्रेम संबंध व्यावहारिक स्तर पर रहेंगे। उच्च अधिकारियों का व्यवहार समझने में सावधानी रखनी होगी।
शुभ रंग- लाइट ब्ल्यू
शुभ अंक- 1
सार्वजनिक आयोजनों का हिस्सा बन सकते हैं। प्रभुत्व में वृद्धि होगी। परिवारजनों का व्यवहार चिंतित कर सकता है। भावनात्मक रिश्तों में आपसी भरोसा बढ़ाने के लिए प्रयास करने पड़ेंगे।
शुभ रंग- रेड कलर
शुभ अंक- 4
नौकरी में उच्च अधिकारियों का व्यवहार तनाव का कारण बन सकता है। सकारात्मक दृष्टिकोण रखना होगा। स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। बचत खर्च करके सुविधाएं बढ़ाने की योजना बनेगी।
शुभ रंग- सैफ्रॉन कलर
शुभ अंक- 3
व्यावसायिक वार्ताएं प्रभावशाली रहेंगी और नए विकल्प खुलेंगे। प्रेम संबंधों के प्रति उदारता रखनी होगी। भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ सकती हैं। वाहन सावधानी से चलाएं।
शुभ रंग- महरून कलर
शुभ अंक- 1
क्रियाशीलता बढ़ेगी, लेकिन परिणाम मिलने में थोड़ी देरी की संभावना है। दूसरों की मदद करके प्रसन्नता अनुभव करेंगे। भवन और वाहन के रखरखाव पर अतिरिक्त धन खर्च होने के योग बन रहे हैं।
शुभ रंग- सिल्वर कलर
शुभ अंक- 7
व्यावसायिक संबंधों को मजबूत करने के प्रयास करने होंगे। प्रतिस्पर्धा को गंभीरता से लेना होगा। परिवार में सद्भाव की कमी महसूस हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग- गोल्डन कलर
शुभ अंक- 4