राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 November: मेष, कन्या समेत 3 राशियों को आर्थिक लाभ, आज का राशिफल में जानें अपना भविष्य

Aaj Ka Rashifal 18 November 2024: सोमवार को आपका करियर कैसा रहेगा, आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी, ये सवाल मन में उठ रहे हैं तो पं. चंदन श्याम नारायण से आज का राशिफल में जानिए हर जवाब (Daily Horoscope Monday)

3 min read
Nov 17, 2024
Aaj Ka Rashifal 18 November 2024: आज का राशिफल 18 नवंबर 2024 सोमवार

Aaj Ka Rashifal 18 November: दैनिक राशिफल सोमवार का संकेत है कि 18 नवंबर को मेष, कन्या समेत 3 राशियों को आर्थिक लाभ होगा। पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से आज का राशिफल में आप भी जानें अपना भविष्य (today horoscope)

ये भी पढ़ें

Weekly Horoscope 17 to 23 November: वृषभ, कर्क समेत 4 राशियों के लिए गुडलक लिए हुए है न्यू वीक, साप्ताहिक राशिफल में जानें अपना भविष्य

आज का राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

आज का राशिफल मेष राशि के अनुसार समय रहते जरूरी दस्तावेजों को संभाल लें, कोर्ट कचहरी के मामलों में मित्रों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी, आर्थिक समस्या का समाधान होगा।

आज का राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

आज का राशिफल वृषभ राशि के अनुसार 18 नवंबर को अपने व्यवहार से सभी का दिल जीत लेंगे, विरोधी आपकी सफलता से नाखुश रहेंगे। परिजनों के दुर्व्यवहार से दुखी रहेंगे, संतान की उन्नति में आ रहे अवरोध दूर होंगे। वैवाहिक चर्चाएं सफल रहेंगी।

आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

आज का राशिफल मिथुन राशि 18 नवंबर को समय रहते अपने दायित्वों को पूरा करें, व्यापार में कर्मचारी के व्यवहार से नाखुश रहेंगे। स्वास्थ्य में गिरावट आएगी, भाइयों से चल रहे संपत्ति से संबंधित विवाद समाप्त होंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः

आज का राशिफल कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

आज का राशिफल कर्क राशि के अनुसार सोमवार का दिन शुभ रहेगा, किसी धार्मिक ग्रंथ को पढ़ने का अवसर मिलेगा। परिजनों का सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे, घर परिवार में चल रहे मांगलिक आयोजनों में आपकी विशेष भूमिका रहेगी।

आज का राशिफल सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

आज का राशिफल सिंह राशि के अनुसार आपके क्रोधी व्यवहार के कारण लोग आपसे दूरियां बना लेंगे, जीवन साथी से चल रहे मतभेद समाप्त होंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है, कारोबार विस्तार योग बन रहे हैं।

आज का राशिफल कन्या राशि (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

दैनिक राशिफल कन्या राशि के अनुसार सोमवार 18 नवंबर को अपने निजी संबंधों को उजागर न करें वर्ना विरोधी इसका दुरूपयोग करेंगे। माता-पिता के साथ तालमेल स्थापित न होने से पारिवारिक समस्या बढ़ सकती हैं, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

ये भी पढ़ेंः

आज का राशिफल तुला राशि (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

तुला राशिफल सोमवार 18 नवंबर के अनुसार इस राशि के लोगों को अपने काम पूरे करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। हालांकि आपकी रचनात्मकता बढ़ेगी और विशेष लोगों से भेंट होगी। सोमवार को कारोबार में आपको खूब लाभ मिलेगा। वाणी और व्यवहार पर संयम रखने की जरूरत है। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। सोमवार को लाभ की योजनाओं पर ध्यान दें वर्ना समस्या बढ़ जाएगी। घूमने फिरने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

दैनिक राशिफल वृश्चिक राशि के अनुसार सोमवार 18 नवंबर को अपने सपने साकार करने का अवसर मिलेगा। नए संबंध बनेंगे जो आपके लिए शुभ रहेंगे। धार्मिक आस्था बढ़ेगी, प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। संतान सुख संभव है।

आज का राशिफल धनु राशि (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

दैनिक राशिफल धनु राशि के अनुसार सोमवार 18 नवंबर को धनु राशि वालों को अपनी दिनचर्या में बदलाव लाना चाहिए। भाइयों से प्रेम बढ़ेगा, निजी बातों को सार्वजनिक करने से बचें। मित्रों से भेंट होगी, अध्ययन में रूचि बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा। वाहन सुख संभव है।

ये भी पढ़ेंः

आज का राशिफल मकर राशि (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

सोमवार राशिफल के अनुसार समय की अनुकूलता का आभास होगा, नए वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति होगी। परिजनों से सहयोग मिलेगा, आमदनी के नए साधन स्थापित होंगे। वैवाहिक चर्चा सफल होगी, जमीन जायदाद खरीदने के योग बन रहे हैं।

आज का राशिफल कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

सोमवार राशिफल कुंभ राशि के अनुसार 18 नवंबर को घर परिवार में बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आकस्मिक किसी बड़े खर्च की संभावना है। भाइयों से चल रहे मनमुटाव समाप्त होने के योग हैं, प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी।

ये भी पढ़ेंः

आज का राशिफल मीन राशि (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

सोमवार राशिफल मीन राशि के अनुसार 18 नवंबर को किसी अजनबी से संबंध स्थापित होंगे। धार्मिक आस्था बढ़ेगी, पेट से संबंधित पीड़ा रहेगी। वैवाहिक चर्चा सफल होगी। स्वास्थ में गिरावट आएगी, राजनीति में नए संबंध बनेंगे।

ये भी पढ़ें

Shani Movement Astrology: अगले साल 25 मार्च तक शनि की सीधी चाल से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, विधान सभा चुनाव नतीजों और देश दुनिया पर भी असर

Also Read
View All

अगली खबर