Aaj Ka Rashifal 20 February 2025: आज का दिन देवगुरु बृहस्पति को समर्पित है। कमजोर बृहस्पति से स्वास्थ्य संबंधित कई बीमारियां जैसे कि पेट की समस्याएं, लीवर की समस्याएं, किडनी की समस्याएं आदि हो सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं आज के आपके राशिफल का हाल-
Aaj Ka Rashifal 20 February 2025: आज का दिन देवगुरु बृहस्पति को समर्पित है। बृहस्पति धनु और मीन राशि के स्वामी हैं। कमजोर बृहस्पति से स्वास्थ्य संबंधित कई बीमारियां जैसे कि पेट की समस्याएं, लीवर की समस्याएं, किडनी की समस्याएं आदि हो सकती है। लेकिन ग्रहों की चाल और नक्षत्रों का प्रभाव सभी राशियों पर अलग अलग पड़ता है। ऐसे में पं. चंदन श्याम नारायण व्यास (उज्जैन) से जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल।
परिजनों के व्यवहार से मानसिक परेशानी हो सकती है। नौकरी में अधिकारियों से तालमेल की कमी के कारण मानसिक तनाव मिल सकता है। हालांकि, परिवार में सुख-शांति से आपका दिन बना रहेगा।
आज पेट से संबंधित पीड़ा संभव है। ऐसे में पेट का खास ख्याल रखें। व्यापार से लेकर नौकरी पेशा वाले लोग खुद को ऐसे कामों में व्यस्त जिससे उन्हें खाने पीने का भी समय मिल पाए।
संतान के विवाह में आ रही बाधा से मानसिक तनाव बढ़ा सकती है। वहीं बड़ी बीमारी से निजात पा सकते हैं।
नौकरी व काम में मनचाही पदोन्नति से मानसिक रूप से खुश व संतुष्ट रहेंगे। मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा, जिससे स्वास्थ्य बना रहेगा। कुल मिलाकर स्वास्थ्य में सुधार होगा।
सिंह राशि वाले आज के दिन अपने स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज न करें। बृहस्पति कमजोर होने के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकती है।
कन्या राशि वालों पर बृहस्पति की कृपा बनी रहेगी और स्वास्थ्य में सुधार होगा। कोई सफेद वस्तु पास रखें।
तुला राशि पर भी बृहस्पति मेहरबान है। इस राशि वाले व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा। साथ ही उन्हें कर्मचारियों से योग्य सहयोग मिलेगा।
मन की बात कह दे संकोच को त्यागें। मन चिंतित रह सकता है, जिस वजह से मानसिक रूप से अस्वस्थ्य महसूस करेंगे। लेकिन अपनी पूरी क्षमता के साथ कार्य करें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। लंबी यात्रा के योग्य बन रहे हैं तो स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
धनु राशि वालों के लिए बृहस्पति अच्छा रहने वाला है। उनका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। हालांकि, समय रहते अपनी आदतों का सुधार कर लें। बुरी आदतों और बुरे खानपान से बचें। आलस की अधिकता रहेगी।
कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे और आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाएंगे। व्यस्तता के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मन में किसी संकोच या चिंता के कारण तनाव बना रहेगा। आंखों से संबंधित पीड़ा संभव है। ऐसे में आंखों का खास ख्याल रखें।
कुम्भ राशि वालों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। धर्म कर्म में हिस्सा लें और काली माता को प्रणाम करते रहें। यात्रा के योग्य बन सकते हैं तो यात्रा के वक्त स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मीन राशि को स्वास्थय का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। बहुत बच कर चलें। वाहन इत्यादि ध्यान से चलाएं।