20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weekly Tarot Horoscope 22 To 28 March 2026: वृषभ, कर्क, कन्या की चमकेगी किस्मत, मेष-मिथुन को रहना होगा सावधान, जानें पूरी भविष्यवाणी

Weekly Tarot Horoscope 22 To 28 March 2026: इस सप्ताह का समय कई राशियों के लिए नए अवसर, तो कुछ के लिए सावधानी का संकेत लेकर आया है। आइए जानते हैं सभी राशियों का टैरो भविष्यफल।

2 min read
Google source verification

भारत

image

MEGHA ROY

Mar 20, 2026

Weekly Tarot Rashifal, Weekly Tarot Reading 22 To 28 March 2026,

Weekly Tarot Horoscope : साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 मार्च 2026 (फोटो सोर्स: Patrika)

Weekly Tarot Horoscope 22 To 28 March 2026: चैत्र नवरात्रि के पावन दिनों के बीच यह सप्ताह विशेष ऊर्जा और बदलाव लेकर आया है, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। मां दुर्गा की कृपा से जहां कुछ राशियों के लिए यह समय धन, सफलता और नए अवसर लेकर आ सकता है, वहीं कुछ को सतर्क रहकर फैसले लेने की जरूरत होगी। टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के अनुसार, 22 से 28 मार्च के बीच ग्रहों और ऊर्जा का प्रभाव करियर, रिश्तों और आर्थिक स्थिति पर खास असर डालेगा। इस दौरान वृषभ, कर्क और कन्या राशि वालों की किस्मत चमक सकती है, जबकि मेष और मिथुन को संभलकर चलने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं सभी राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है।

मेष साप्ताहिक टैरो राशिफल (Aries Weekly Tarot Card Readings)

इस हफ्ते आपको अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने की जरूरत है। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। पहले पूरी जानकारी जुटाएं, फिर कदम उठाएं। काम के नए मौके मिल सकते हैं, लेकिन उन्हें पहचानना आपकी समझदारी पर निर्भर करेगा। रिश्तों में संतुलन बनाए रखें और बेवजह के विवादों से दूर रहें।

वृषभ साप्ताहिक टैरो राशिफल (Taurus Weekly Tarot Card Readings)

आपके लिए यह सप्ताह आर्थिक रूप से राहत देने वाला साबित हो सकता है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे। निवेश के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन सोच-समझकर ही निर्णय लें। परिवार का सहयोग मिलेगा और करियर में भी सकारात्मक बदलाव दिख सकते हैं।

मिथुन साप्ताहिक टैरो राशिफल (Gemini Weekly Tarot Card Readings)

यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। पुराने कामों में अड़चनें आ सकती हैं, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से उन्हें संभाल लेंगे। रिश्तों में संवाद की कमी परेशानी बढ़ा सकती है, इसलिए खुलकर बात करें। कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी की मदद आपको आगे बढ़ाएगी।

कर्क साप्ताहिक टैरो राशिफल (Cancer Weekly Tarot Card Readings)

आत्मविश्वास इस सप्ताह आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेगा। अगर आप किसी लक्ष्य की ओर मेहनत कर रहे हैं, तो अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। हालांकि, फैसले लेते समय धैर्य रखें। भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को खुशी दे सकती है।

सिंह साप्ताहिक टैरो राशिफल (Leo Weekly Tarot Card Readings)

इस हफ्ते आपको अपनी सेहत पर खास ध्यान देने की जरूरत है। काम का दबाव और मानसिक तनाव बढ़ सकता है, इसलिए थोड़ा आराम भी जरूरी है। कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत हैं, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होंगे। रिश्तों में नयापन आएगा बस उन्हें समय दें।

कन्या साप्ताहिक टैरो राशिफल (Virgo Weekly Tarot Card Readings)

यह सप्ताह आपके लिए नए अवसरों के द्वार खोल सकता है। काम में सफलता और समाज में सम्मान मिलने के योग हैं। कुछ निजी चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन आप अपनी समझदारी से उन्हें पार कर लेंगे। रिश्तों में ईमानदारी बनाए रखें यही आपकी सबसे बड़ी ताकत होगी।