राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 22 August 2025 : मां लक्ष्मी की कृपा से आज खुल जाएगी इन 5 राशियों की किस्मत! क्या आपकी राशि है इनमें?

आज का राशिफल 22 अगस्त 2025 : आज का राशिफल 22 अगस्त 2025 : मां वैभव लक्ष्मी की कृपा से कई राशियों को सफलता, आर्थिक लाभ, नौकरी बदलाव, विवाह योग और कारोबार में विस्तार के शुभ अवसर मिलेंगे। पं. चंदनश्याम नारायण व्यास से जानें आज का भविष्यफल।

3 min read
Aug 22, 2025
Aaj Ka Rashifal, 22 August 2025 : मां लक्ष्मी की कृपा से आज खुल जाएगी इन 5 राशियों की किस्मत! क्या आपकी राशि है इनमें? (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Today Horoscope 22 August 2025 : शुक्रवार का दिन मां वैभव लक्ष्मी की कृपा से कई राशियों के लिए सफलता, लाभ, नौकरी परिवर्तन के योग, नए आय स्रोत, आर्थिक लाभ , विवाह योग, कारोबार में विस्तार की संभावनाएं लेकर आ रहा है। आज के राशिफल में ज्योतिष पं. चंदनश्याम नारायण व्यास से जानिए , मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक,धनु, मकर , कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का भविष्यफल।

ये भी पढ़ें

Tarot Rashifal 22 August 2025 : मेष, कर्क और कुंभ राशि वालों के लिए विशेष संदेश, तुला राशि वालों को मिलेगा सरप्राइज

आज का मेष राशिफल : (Today Vrishabh Rashifal)

जरूरत से ज्यादा किसी से घनिष्ठता संबंधो को कमजोर कर देगी। आप सहने की शक्ति रखें। जल्द ही आप क्रोध से भर जाते हैं। स्वयं पर काबू रखें। व्यवसाय स्थल पर विवाद हो सकता है। उधार दिया पैसा न आने से मुश्किलें बढ़ेगी।

शुभ अंक: 9, 18, 27
शुभ रंग: लाल, केसरिया
उपाय: मां लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें कमल का फूल चढ़ाएं।

आज का वृषभ राशिफल : (Taurus Horoscope Today)

समय के साथ स्वयं को भी बदलें। अपने व्यवहार में नम्रता लाए। कारोबार में विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। भूमि संबंधित विवाद के चलते चिंता रहेगी।

शुभ अंक: 6, 15, 24
शुभ रंग: सफेद, हल्का नीला
उपाय: शुक्रवार को सफेद मिठाई का दान करें।

आज का मिथुन राशिफल : (Today Mithun Rashifal)

अपने विवेक से हर कार्य सफल कर लेंगे। निजी जीवन में दुसरो को प्रवेश न करने दें। मित्रों के साथ यात्रा आनंदमय रहेगी। आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा। माता पिता के स्वास्थ में सुधार होगा। किसी विशेष व्यक्ति से सम्बन्ध बनेंगे।

शुभ अंक: 6, 15, 24
शुभ रंग: गुलाबी, सफेद
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

आज का कर्क राशिफल : (Cancer Horoscope Today)

व्यवसाय में नई योजना लाभदायक रहेगी। जीवन साथी का साथ आप को आगे बड़ने में मदद करेगा। संतान के विवाह सम्बंधित समस्या से परेशान रहेंगे। भवन परिवर्तन के योग हैं। वाहन का प्रयोग सावधानी से करे।

शुभ अंक: 5, 14, 23
शुभ रंग: हरा, हल्का नीला
उपाय: भगवान शिव का अभिषेक करें।

आज का सिंह राशिफल : (Aaj Ka Singh Rashifal)

अपनों से धोखा मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगो को पद मिल सकता है। पारिवारिक लोगों की सहायता करनी होगी। आजीविका के स्त्रोत में वृद्धि होगी। पिता के साथ ताल मेल स्थापित न होने से तनाव हो सकता है।

शुभ अंक: 2, 11, 20
शुभ रंग: क्रीम, सफेद
उपाय: गणेश जी की पूजा करें और उन्हें दूर्वा अर्पित करें।

आज का कन्या राशिफल : (Aaj Ka Kanya Rashifal)

भविष्य के प्रति चिंतित रहेंगे। मन में बुरे विचारों को न आने दें । स्वयं पर नियंत्रण रखें। नकारात्मक सोच के कारण ही आप पीछे है। पारिवारिक माहोल सामान्य रहेगा। मित्रो के साथ समय व्यतीत होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है ।

शुभ अंक: 1, 10, 19
शुभ रंग: सुनहरा, नारंगी
उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।

आज का तुला राशिफल : (Aaj Ka Tula Rashifal)

कार्य स्थल पर सहकर्मियों से मन मुटाव होगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। अपने कर्मचारियों के कारण परेशान होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक कार्यो में धन लगेगा।

शुभ अंक: 5, 14, 23
शुभ रंग: हरा, भूरा
उपाय: गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

आज का वृश्चिक राशिफल: (Scorpio Horoscope Today)

स्वास्थ में सुधार होगा। अपने भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में कई तरह के विचार आएंगे । व्यवसाय में उन्नति होगी। भूमि भवन सम्बंधित मामले पक्ष में हल होंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जाएंगे। यात्रा संभव है।

शुभ अंक: 9, 18, 27
शुभ रंग: लाल, गहरा मैरून
उपाय: गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करें और हल्दी का तिलक लगाएं।

आज का धनु राशिफल : (Today Dhanu Rashifal)

अपनी संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को लेकर आप चिंतित रहेंगे । विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है।

शुभ अंक: 3, 12, 21
शुभ रंग: पीला, सुनहरा
उपाय: मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में दीपक जलाएं।

आज का मकर राशिफल : (Capricorn Horoscope Today)

अपने मन की बात हर किसी को बताने से नुक्सान आप का ही है। सुख सुविधा की वस्तुओं और धन खर्च होगा। आप की उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे। अपने वाक् चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। विदेश जाने के योग बन रहे है।

शुभ अंक: 8, 17, 26
शुभ रंग: काला, गहरा नीला
उपाय: शनिवार को शनिदेव के मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाएं।

आज का कुंभ राशिफल : (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

मित्रो के सहयोग से कोई जरूरी कार्य होगा। अपनों से संबंधो में मजबूती आएगी। आलस्य की अधिकता से कार्य में रूचि नहीं रहेगी। आर्थिक मामले आज पक्ष में हल होंगे। राजनीती से जुड़े लोग सम्मान प्राप्त करेंगे।

शुभ अंक: 4, 13, 22
शुभ रंग: गहरा नीला, बैंगनी
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आज का मीन राशिफल : (Pisces Horoscope Today)

किसी विशेष व्यक्ति का जीवन में प्रवेश तौर तरीके बदल देगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। विरोधी आप को निचा दिखाने के हर संभव प्रयास करेंगे। मन की बात अपनों को बता दें रास्ता मिल जाएगा।

शुभ अंक: 3, 12, 21
शुभ रंग: पीला, समुद्री हरा
उपाय: गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करें।

ये भी पढ़ें

Shukra Rashi Parivartan 2025 : शुक्र ने बदली राशि, बन रहा है ‘लक्ष्मीनारायण योग’, जानिए शुक्र के इस गोचर का सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव

Also Read
View All

अगली खबर