राशिफल

22 February Rashifal: 22 फरवरी 2026 राशिफल: सर्वार्थसिद्धि योग से चमकेगा आपका भाग्य, जानें 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 22 February 2026 : 22 फरवरी 2026 का राशिफल पढ़ें। जानें सर्वार्थसिद्धि योग, रवि योग और ब्रह्म योग का आपकी नौकरी, व्यापार, प्रेम और सेहत पर प्रभाव। मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का भविष्यफल।

5 min read
Feb 21, 2026
Aaj Ka Rashifal 22 February : 22 फरवरी राशिफल: सर्वार्थसिद्धि योग में चमकेगी किस्मत (फोटो सोर्स: Patrika)

Aaj Ka Rashifal 22 February 2026: आज रविवार, 22 फरवरी 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास होने वाला है। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी और षष्ठी तिथि के इस संगम पर ग्रहों की ऐसी जुगलबंदी हो रही है, जो कई राशियों के बंद दरवाजों को खोल सकती है। कुण्डली विश्लेषक डा. अनीष व्यास के अनुसार, इस दिन सर्वार्थसिद्धि योग, रवि योग, शुक्ल योग और ब्रह्म योग का एक साथ होना किसी चमत्कार से कम नहीं है। हालांकि रविवार को कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन नहीं कर रहा है, लेकिन इन शुभ योगों का असर आपके करियर, सेहत और रिश्तों पर सीधा पड़ेगा।

ये भी पढ़ें

Saptahik Rashifal: साप्ताहिक राशिफल: तुला से मीन तक, जानें कैसा रहेगा आपका फरवरी का आखिरी हफ्ता?

आज का राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

आज आपका दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आयेगा। इस राशि के बच्चों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से आपकी लम्बी बात हो सकती है। आप भविष्य के लिए नई योजनाओं पर नए तरीके से काम करेंगे। घर पर धार्मिक आयोजन करने का मन बना सकते हैं। अगर आप कोई इंटरव्यू देने जा रहे हैं, तो आज आपकी सफलता के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी की छोटी-छोटी गलतियों को माफ़ कर देना आपके रिश्ते को बेहतर बनायेगा।

आज का राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishbh Rashi)

आज आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है। अगर किसी बिजनेस ट्रिप के लिये आप बाहर जा रहे हैं,तो घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं, काम सफल होगा। आपके जीवनसाथी को तरक्की का अच्छा अवसर मिलेगा। कोरियर का बिजनेस कर रहे कारोबारियों का आज फायदा होगा। मेहनत और लग्न देखकर आज आपके जूनियर आपसे कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए।

आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

आज आप का दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएं बनानी चाहिए। अपना और अपने जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें। कुछ छिपे विरोधी आपके काम में अड़चने डालेंगे परन्तु आप का पॉजिटिव अप्रोच आपको मजबूत बनाए रखेगा। लाइब्रेरियन की सैलरी मे इंक्रीमेंट होने के योग हैं। महिलाओं को कोई बिजनेस शुरू करने में घर वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

आज का राशिफल, रविवार, 22 फरवरी 2026

आज का राशिफल कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। बिजनेस में आपको लाभ मिलेगा। अगर नया बिजनेस स्टार्ट करना चाहते हैं तो मार्केट एनालिसिस करना बेहतर रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप कार सीखने की प्रैक्टिस कर सकते हैं। आपका अच्छा स्वास्थ्य आपको काम करने मे मदद करेगा। शत्रुवों से सावधान रहना आपके लिए अच्छा रहेगा। इस राशि की जो हाउसवाइव्स जॉब करना चाहती हैं, उनके लिए पार्ट टाइम जॉब से करियर स्टार्ट करने के अच्छे योग बन रहे हैं।

आज का राशिफल सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

आज आप अपने दिन की शुरुआत खुशहाली से करेंगे। शाम को आप किसी बर्थडे पार्टी में जाने का प्लान बनायेंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी क्रिएटिव फील्ड मजबूत होगी। बिल्डर्स के लिए आज का दिन अच्छा है, नए कॉन्ट्रैक्ट से बड़ा मुनाफा होगा। किसी सामाजिक समारोह में आपकी भागीदारी होगी। अपने घर को फेस्टिवल के अकोर्डिंग डेकोरेट करवा सकते हैं, घर में सुख सम्रद्धि बनी रहेगी। कोई दोस्त आपसे मिलने घर आयेगा जिससे अपनी पर्सनल बातें डिस्कस करेंगे।

आज का राशिफल कन्या राशि (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। काम पूरा करने में आपको किसी सहयोगी की मदद मिलेगी। आपके करियर में अचानक बदलाव आयेगा, जिससे आपको धन लाभ होगा। आपका वैवाहिक जीवन खुशहाल बना रहेगा। आपकी माता का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। कोई करीबी रिश्तेदार आपकी शादी के लिए बात कर सकते हैं। अपनी स्किल पर ज्यादा से ज्यादा काम करें। आपको भविष्य में इसका अच्छा लाभ मिलेगा। जो लोग कार कलेक्शन में रुचि रखते हैं, वो मार्केट में लांच नई कार खरीदेंगे।

आज का राशिफल तुला राशि (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा। आपके काम में माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। आपको अपने बच्चो के सक्सेस से खुशी मिलेगी, बच्चों में भी उत्साह बना रहेगा। आपका सोशल नेटवर्क मजबूत रहेगा। अपने बिजी
शेड्यूल से थोड़ा समय ईश्वर की पूजा पाठ के लिए निकालें मन शांत रहेगा। महिलाएं आज अपने घर के कामों में व्यस्त रहेंगी।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

आज आपका दिन आपके जीवन मे नया बदलाव लेकर आएगा। आप किसी दोस्त के घर डिनर के लिए जायेंगे जहां मस्ती का माहौल रहेगा। व्यापारी वर्ग को आज अच्छा लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा , कॉलेज में नए दोस्त बनेंगे। आर्थिक रूप से आज आपको सफलता मिलेगी। मार्केट से आज कुछ नए प्रोडक्ट खरीद सकते हैं। आपको तनाव से राहत रहेगी। आपका काम बेहतर ढंग से पूरा होगा। आप कहीं रोड ट्रिप पे जा सकते हैं। आपका मन ईश्वर की भक्ति में लगेगा।

आज का राशिफल धनु राशि (Aaj Ka Rashifal dhanu Rashi)

आज आपका आपका दिन शानदार रहने वाला है। आपको कोई भागदौड़ वाला काम करना पड़ सकता हैं। अपने काम को सरल बनाने के लिए आप नई तकनीकों का सहारा लेंगे। सेल्समैन को आज किसी क्लाइंट से अच्छा लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए कहीं बाहर घूमने जायेंगे। लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आपके बच्चे डांस क्लास ज्वाइन कर सकते हैं। एजुकेशन सेक्टर में काम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा होगा।

आज का राशिफल मकर राशि (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। इस राशि के विवाहित किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। बिजनेस के काम में आपको बड़ा धन लाभ होगा। शत्रु पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। जो लोग मूर्ति के व्यापार से जुड़े हैं, आज उनको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलेगा। राइटर आज कोई नई स्टोरी लिखने का मन बनायेंगे जिसे लोगों द्वारा पसंद किया जायेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।

आज का राशिफल कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। परिवार के साथ मंदिर में दर्शन के लिए जायेंगे। आप दोस्तों के साथ मॉल घूमने जायेंगे और साथ मे शॉपिंग भी करेंगे। इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा जिससे ज्यादा से ज्यादा सीखने को मिलेगा। तनाव को कम करने के लिए आप किसी शांत जगह घूमने जाएंगे। आपकी बातों से किसी की भावनाओं को ठेस न
पहुंचे इस बात का ख़ास ध्यान रखेंगे।

आज का राशिफल मीन राशि (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे , काम के नए टारगेट बनायेंगे। आप जीवनसाथी के साथ लंच पर किसी रेस्टोरेंट में जायेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के मान-सम्मान में इजाफा होगा। पार्टी में उनको कोई उच्च पद भी मिलेगा। इस राशि के जो लोग जॉब की
तलाश में हैं, उन्हें आज जॉब मिलने के आसार हैं। आत्मनिर्भर होकर फैसले करने से काम बनेगा।

ये भी पढ़ें

Panchang: पंचांग 22 फरवरी: आज के शुभ मुहूर्त में शुरू करें काम, पर इस दिशा में जाने से बचें

Also Read
View All
Chandra Gochar: सिंह राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव और कितने घंटे तक रहेगा यह ग्रहण

Aaj Ka Tarot Rashifal: नौकरी-व्यवसाय में लाभ या नुकसान? 22 फरवरी, रविवार का टैरो राशिफल बताएगा सभी राशियों की भविष्यवाणी

Chandra Grahan 2026: पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा पहला ग्रहण, इस राशि में प्रवेश से बन रहे हैं दुर्लभ संयोग? 5 राशियों पर विशेष प्रभाव

Saptahik Rashifal: साप्ताहिक राशिफल: तुला से मीन तक, जानें कैसा रहेगा आपका फरवरी का आखिरी हफ्ता?

Holi 2026: रंगों के त्योहार पर ग्रहों का खेल! राहु-केतु का असर और बृहस्पति की वक्री दृष्टि से इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

अगली खबर