
Aaj Ka Rashifal 22 September 2025 : 22 सितंबर 2025 शारदीय नवरात्रि का पहला दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। मां शैलपुत्री को सौभाग्य की देवी माना जाता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार आज मेष राशि के लोग पारिवारिक आयोजनों में व्यस्त रहेंगे, वृषभ को व्यवसाय में प्रगति मिलेगी। मिथुन राजनीति और रिश्तों में संतुलन साधेंगे। कर्क को नेतृत्व और स्वास्थ्य लाभ होगा, सिंह को मित्र सहयोग मिलेगा। कन्या का खर्च बढ़ेगा पर स्थिति सुधरेगी। तुला को नए व्यवसाय और संपत्ति लाभ होंगे। वृश्चिक जीवनशैली में बदलाव से प्रसन्न रहेंगे। धनु नए कार्य आरंभ कर सकते हैं, मकर को रुका धन मिलेगा। कुंभ को मान-सम्मान व नौकरी का अवसर मिलेगा। मीन जातक सकारात्मक सोच से आगे बढ़ेंगे। आइए जानते हैं पं. चंदन श्यामनारायण व्यास से आपकी राशि के लिए क्या खास है।
पारिवारिक लोगों के साथ घूमने-फिरने के योग हैं। भक्ति भाव में मन लगेगा, धार्मिक आस्था बढ़ेगी। मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी।
व्यवसाय में प्रगति होगी, आध्यात्मिक उन्नति होगी। लोगों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। आजीविका के नए साधन स्थापित होंगे।
राजनीति में संबंध मधुर होंगे। प्रियजनों का साथ शांति प्रदान करेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मतभेद संभव है। न्याय पक्ष मध्यम रहेगा।
आपके कुशल नेतृत्व की प्रशंसा होगी। यात्रा लाभकारी साबित होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। शुभ समाचार मिलेंगे।
अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे हैं, फिर भी लोग आप पर आरोप लगा सकते हैं। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। घरेलू उपकरण खरीदने में खर्च होगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी, धार्मिक आस्था बढ़ेगी। यात्रा शुभ रहेगी।
सुख-साधनों में वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं। धन-कोष बढ़ेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले पूरे होंगे।
अपनी जीवन शैली में आए सुखद बदलाव से प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी।
किसी नए कार्य की शुरुआत हो सकती है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। विवाह में हो रहा विलंब चिंता बढ़ा सकता है।
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। व्यस्तता के कारण निजी कार्य लंबित रहेंगे।
समय की अनुकूलता का आभास होगा। आपके किए गए बेहतर कार्यों की प्रशंसा होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। मनपसंद नौकरी मिल सकती है।
सकारात्मक सोच के चलते आगे बढ़ेंगे और सफल रहेंगे। धार्मिक रीति-रिवाजों का निर्वहन करेंगे। संतान के भविष्य को लेकर कोई कठोर कदम उठाना होगा।
ज्योतिषाचार्य: पं. चंदन श्यामनारायण व्यास