राशिफल

Aaj Ka Rashifal 23 September 2025 : शारदीय नवरात्रि में मां ब्रह्मचारिणी की कृपा से इन 5 राशियों के लिए रह सकता है बेहद खास, जानें अपनी राशि का हाल

Aaj Ka Rashifal 23 September 2025: शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की कृपा से मेष को लाभ, वृषभ को नए संबंध, मिथुन के लिए निवेश शुभ। जानें पं. चंदन श्यामनारायण व्यास से सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

2 min read
Sep 23, 2025
Aaj ka rashifal 23 September 2025 (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Aaj Ka Rashifal 23 September 2025 : आज का दिन मंगलवार शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिनमां ब्रह्मचारिणी की कृपा से मेष के लिए दिन लाभकारी, प्रेम और मनोरंजन बढ़ेगा। वृषभ को व्यवहार से सबका दिल जीतेंगे, नए संबंध व दायित्व मिलेंगे। मिथुन राशि वालों के लिए निवेश शुभ। कन्या के लिए व्यवसाय परिवर्तन के योग,आर्थिक संकट दूर होंगे। वृश्चिक वालों का पिता-भाइयों से मेलबढ़ेगा, आर्थिक सुधार। मकर राशि वालों की धार्मिक आस्था बढ़ेगी। आइए जानते हैं पं. चंदन श्यामनारायण व्यास से आपकी राशि के लिए क्या खास है।

ये भी पढ़ें

Tarot Rashifal 23 September 2025 : 23 सितंबर 2025 टैरो राशिफल, मेष, सिंह, कन्या, तुला राशि के लिए शुभ संकेत

आज का मेष राशिफल (Today Vrishabh Rashifal)

आज का दिन आपके लिए उपयोगी रहेगा। निजी संबंधों में प्रेम बढ़ेगा और मनोरंजन के कार्यों में समय व्यतीत होगा। नौकरी में काम की अधिकता रहेगी।

आज का वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आप अपने व्यवहार से सभी का दिल जीत लेंगे। व्यावसायिक नए संबंध स्थापित होंगे। राजनीति में नया दायित्व मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे।

आज का मिथुन राशिफल (Today Mithun Rashifal)

पारिवारिक चिंता बढ़ सकती है। वरिष्ठ जनों का मार्गदर्शन आगे बढ़ने में सहायक होगा। पूर्व में किए गए निवेश शुभ रहेंगे, लेकिन पेट से संबंधित रोग होने की संभावना है।

आज का कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करें, इससे आपको लाभ होगा। मनपसंद भोजन की प्राप्ति होगी और पारिवारिक माहौल सहयोगी रहेगा।

आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

व्यवसाय में नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में चल रहे विवाद बड़ा रूप ले सकते हैं, इसलिए कानूनी मामलों से दूर रहें।

आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)

व्यवसाय परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी परिजन की मदद करनी पड़ सकती है। आपके आर्थिक संकट दूर होंगे। खान-पान का विशेष ध्यान रखें।

आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। नए व्यावसायिक संपर्क स्थापित होंगे। संतान के विवाह में हो रहे विलंब से चिंता बढ़ेगी। न्याय पक्ष मध्यम रहेगा।

आज का वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आप सामाजिक आयोजनों में सहभागिता करेंगे। धार्मिक आस्था बढ़ेगी। पिता से तालमेल स्थापित होगा और भाइयों से सुलह होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

आज का धनु राशिफल (Today Dhanu Rashifal)

पारिवारिक विवाद के कारण तनाव रहेगा। पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। विरोधियों से भी सावधान रहने की जरूरत है। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी और सामाजिक मान-प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।

आज का मकर राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आपकी धार्मिक आस्था बढ़ेगी और यात्रा के योग बन रहे हैं। बहनों से सहायता मिलेगी और आपके कार्य पूरे होंगे। कर्मचारियों से सहयोग न मिलने के कारण आप परेशान रहेंगे।

आज का मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आपकी दिनचर्या में बदलाव होगा और कार्य की अधिकता रहेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से आपके संबंध मधुर होंगे। वाहन और मशीनरी पर खर्च होगा।

ज्योतिषाचार्य: पं. चंदन श्यामनारायण व्यास

ये भी पढ़ें

Shardiya Navaratri Day 2 : दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा क्यों है खास, इस समय की गई पूजा से मिल सकती है सफलता

Also Read
View All

अगली खबर