राशिफल

Aaj Ka Rashifal 29 July 2026: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? जानिए दैनिक राशिफल में

Aaj Ka Rashifal- 29 जुलाई का दिन सभी आपके के लिए एक जैसा नहीं रहेगा। जानिए 29 जुलाई का सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
2 min read
Jul 29, 2026
Aaj Ka Rashifal 29 July 2026 Daily Horoscope Aries to Pisces prediction
Aaj Ka Rashifal 29 July 2026 - जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे (फोटो सोर्स- Chatgpt)

Aaj Ka Rashifal 29 July 2026-29 जुलाई 2026 का राशिफल कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है, वहीं कुछ लोगों को सोच-समझकर फैसले लेने की जरूरत रहेगी। आज कुछ राशियों को करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। वहीं, कुछ लोगों को स्वास्थ्य, विवाद और जल्दबाजी से बचने की जरूरत होगी।जानिए 29 जुलाई का सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल। (Daily Horoscope)

आज का मेष राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal)

मेष राशि के लिए कार्य की अधिकता रहने के बावजूद मन का एकाग्र होना मुश्किल रहेगा। उच्च अधिकारियों से वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। प्रेम संबंधों के लिए समय निकालना मुश्किल रहेगा।

शुभ रंग- लैवेंडर
शुभ अंक- 8

आज का वृषभ राशिफल (Aaj Ka Vrishabh Rashifal)

वृषभ राशि को कड़ी मेहनत पर ही भाग्य का समर्थन मिलेगा। भाई बहनों के सहयोग से पारिवारिक समस्याएं दूर होगी। भावनात्मक संबंधों में छोटी बातें बड़ा रूप ले सकती हैं।

शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक- 6

आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)

मिथुन राशि को ज्यादा अपेक्षा रखना कड़वे अनुभव से जोड़ सकता है। संपत्ति संबंधी विवाद तनाव बढ़ा सकते हैं। भाषा में मधुरता रखनी होगी। यात्रा टालें।

शुभ रंग- ऑफ व्हाइट
शुभ अंक- 5

आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)

कर्क राशि के साथी से भावपूर्ण बातचीत से पारस्परिक तनाव कम होंगे। कार्य स्थल पर सभी का भरोसा अर्जित करने में सफल रहेंगे। संवेदनशील विषयों को बातचीत में बाद के लिए रखना होगा।

शुभ रंग- क्रीम
शुभ अंक- 8

आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

सिंह राशि को कार्यों में अतिरिक्त कार्य कुशलता दिखानी होगी। विरोधियों के प्रति सख्त रुख रखने पर तनाव बढ़ने की आशंका है। अन उपयोगी कार्यों में धन खर्च की संभावना है।

शुभ रंग- ऑरेंज
शुभ अंक- 1

आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)

कन्या राशि के लिए शिक्षा में नए प्रयोग और बदलाव का सही समय है। त्वरित निर्णय जल्दी सफलता दे सकते हैं। प्रेम संबंधों के प्रति अति उदारता आर्थिक संकट में डाल सकती है।

शुभ रंग- पर्पल
शुभ अंक- 4

आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

तुला राशि को नैसर्गिक प्रतिभा के प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करेंगे। वांच्छित स्थान से अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं। प्रेम संबंधों के प्रति गहरा अनुराग महसूस करेंगे।

शुभ रंग- पीच
शुभ अंक- 9

आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)

वृश्चिक राशि को प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत से गुजरना होगा। सभी पक्षों के बीच संतुलन बनाकर अपनी बात मनवाने में सफल रहेंगे। आर्थिक उन्नति होगी। यात्रा टालें।

शुभ रंग- महरून
शुभ अंक- 2

आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

धनु राशि को कार्य कुशलता के बावजूद अपेक्षित धन के लिए इंतजार करना होगा। धैर्य रखें और व्यवस्था परिवर्तन लाने हेतु प्रयत्नशील रहें स्वास्थ्य नरम रह सकता है।

शुभ रंग- एमरल्ड
शुभ अंक- 3

आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)

मकर राशि में तनाव कम होंगे। संवेदनाओं का स्तर ऊंचा रहेगा। मेहनत और एकाग्रता से किए गए प्रयासों को आर्थिक लाभ के साथ सम्मान भी मिलेगा।

शुभ रंग- सिल्वर
शुभ अंक- 5

आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

कुंभ राशि को असावधानी में लापरवाही करने से बचना होगा। अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंच सकता है। भावनात्मक संबंधों से उम्मीद से अधिक सहयोग मिलेगा। धार्मिक यात्राओं के अवसर बनेंगे।

शुभ रंग- एक्वा
शुभ अंक- 6

आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)

मीन राशि को साधारण प्रयासों को भी अच्छी सफलता मिल सकती है। आर्थिक और सामाजिक उन्नति के अवसर बनेंगे। नए प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति सकारात्मक सोच रहेगी।

शुभ रंग- कॉपर
शुभ अंक- 9

Updated on:
29 Jul 2026 08:02 am
Published on:
29 Jul 2026 08:02 am