
आज का राशिफल मेष राशि के अनुसार मेष राशि वालों का आध्यात्म की तरफ रूझान बढ़ेगा, व्यापार विस्तार के लिए मित्रों से सहायता मिलेगी। निजी जीवन में चल रहे तनाव समाप्त होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उपयुक्त है।
आज का राशिफल वृषभ राशि के अनुसार रविवार 29 सितंबर को मनचाहा जीवन साथी मिलने से प्रसन्नता होगी, परिजनों से मेल-जोल बढ़ेगा। भावुकता में आकर निर्णय लेने से बचें, यात्रा के योग बन रहे हैं जो सफल होगी। किसी समारोह में सम्मिलित होंगे।
आज का राशिफल मिथुन राशि के अनुसार क्रोध की अधिकता से बने काम बिगड़ सकते हैं। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी, किसी धार्मिक ग्रंथ को पढ़ने का अवसर मिलेगा। संतान के वैवाहिक जीवन की चिंता रहेगी, कोर्ट कचरी में धन खर्च होगा।
ये भी पढ़ेंः
आज का राशिफल कर्क राशि 29 सितंबर के अनुसार आदतों के कारण पारिवारिक माहौल तनावपूर्ण रहेगा। व्यापार में बदलाव के योग बन रहे हैं, जीवनसाथी से अनबन संभव है। प्रेम प्रसंग में चल रहे विवाद समाप्त होंगे।
आज का राशिफल सिंह राशि के अनुसार मित्रों से मन मुटाव होगा, किसी भी निर्णय को लेने के पहले उसके अच्छे बुरे के बारे में समझ लें। दोस्तों की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है, व्यक्तित्व विकास की जरूरत है।
दैनिक राशिफल कन्या राशि के अनुसार 29 सितंबर को निजी जीवन में चल रहे तनाव समाप्त हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में धैर्य रखें, जल्दबाजी न करें। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। कर्मचारियों से विवाद संभव है।
ये भी पढ़ेंः
अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलने से कार्य सहज होंगे, पारिवारिक संबंधों में निकटता आएगी। व्यापारिक गतिविधियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। खर्चों में कमी करें, वाणी पर नियंत्रण रखें।
दैनिक राशिफल 29 सितंबर के अनुसार कारोबार विस्तार के लिए कर्ज की व्यवस्था सुगम होगी, रविवार को परिजनों के व्यवहार से मन दुखी होगा। मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी, कर्मचारियों के किए कार्यों से दुखी होंगे।
रविवार राशिफल के अनुसार धनु राशि वालों को लंबे समय के बाद सुखद अनुभव होगा, नौकरी में किए गए प्रयास सफल होंगे। सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी, स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। सामाजिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी।
ये भी पढ़ेंः
रविवार राशिफल के अनुसार 29 सितंबर को मकर राशि वालों के लिए दिन उपलब्धि वाला रहेगा, अपने काम करने के तरीके से लोगों को प्रभावित करेंगे, राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय शुभ है। किसी बड़े अधिकारी से संपर्क लाभकारी होगा।
कुंभ राशिफल के अनुसार रविवार को व्यापारिक निर्णय लेने में सतर्क रहने की जरूरत है। लोग आपके साथ धोखा कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। दिनचर्या में आए बदलाव से कार्य प्रभावित होंगे, विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ फलदायक है।
मीन राशिफल के अनुसार व्यस्ततम दिनचर्या के कारण निजी जीवन प्रभावित होगा, शासन प्रशासन से जुड़े जातकों के लिए समय उपलब्धि वाला है। भाइयों के साथ संबंधों में मजबूती आएगी, यात्रा के योग बन रहे हैं।