
Aaj Ka Rashifal, 3 December 2025 : बुधवार, 3 दिसंबर 2025 को, ग्रह-नक्षत्रों की चाल सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव ला रही है। आज मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है और भरणी नक्षत्र का संयोग बन रहा है, जिसके कारण चंद्रमा मेष राशि में संचरण करेंगे। पंडित मुकेश भारद्वाज के अनुसार, कुछ राशियों के लिए यह दिन आर्थिक लाभ और सम्मान लेकर आएगा, जैसे कि धनु को आकस्मिक धन लाभ और तुला को कला के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि मिल सकती है। वहीं, वृषभ, कन्या और वृश्चिक राशि के जातकों को अधिक परिश्रम, अनपेक्षित खर्चों और विरोधियों से तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन राहुकाल दोपहर 12:07 से 13:25 मिनट तक रहेगा। अपनी राशि के अनुसार जानें कैसा रहेगा आपका आज का राशिफल और क्या कहते हैं आपके सितारे।
आत्मविश्वास से परिपूर्ण दिन है। बेहतर परिणाम पाने के लिए दृष्टिकोण सकारात्मक रखना होगा। लोगों का सहयोग मिलेगा। मित्रों की मदद करनी पड़ सकती है। प्रेम संबंधों में विचारों का तालमेल बैठने के लिए थोड़ा धीरज रखना होगा।
शुभ रंग - पिंक कलर
शुभ अंक - 7
भावनात्मक संबंधों से परिपूर्णता अनुभव करेंगे। सुनी सुनाई बातों पर ज्यादा भरोसा ना करें। विरोधियों की योजनाओं पर नजर रखें। प्रतिस्पर्धा के व्यवसाय में पडने से बचे। परिश्रम ज्यादा लाभ कम की स्थिति रह सकती है।
शुभ रंग - ग्रे कलर
शुभ अंक - 8
विभिन्न योजनाओं से थोड़ा-थोड़ा लाभ मिलने का दिन हो सकता है। संपर्कों को कमजोर न पड़ने दें। सरकारी कार्यों में प्रगति की संभावना रहेगी। दूसरों के विचारों से प्रभावित होने से बचना होगा।
शुभ रंग - ब्राऊन कलर
शुभ अंक - 6
भावनाएं और कार्य दोनों संतुलित रहेंगे। आर्थिक लाभ बेहतर होंगे। पारिवारिक रिश्तों में सुधार होगा। दूसरों पर निर्भरता कम होगी। मार्केटिंग और व्यवसाय से जुड़े लोगों की यात्रा शुभ रहेगी। नियमों की पालन करना आगे आने वाले तनाव से बचाएगा।
शुभ रंग - डार्क यलो
शुभ अंक - 9
उद्देश्यों की पूर्ति के कारण उत्साहित रहेंगे। आध्यात्मिकता के प्रति रूझान बढ़ेगा। उच्च अधिकारियों का समर्थन मिलने से वर्चस्व में वृद्धि होगी। मांगलिक कार्यों की सूचना मिल सकती है। लेखा संबंधी कार्यों को पूरा करें।
शुभ रंग - सिल्वर कलर
शुभ अंक - 2
कूटनीतिक प्रयासों से बिगड़े काम सुधारने का दिन हो सकता है। अनपेक्षित खर्च परेशानी बढ़ा सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर तनाव रहेगा। साझेदारों से बातचीत तनाव पूर्ण रह सकती है।
शुभ रंग - ग्रीन कलर
शुभ अंक - 1
मनोरंजन और कला के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को विशेष उपलब्धियों से भरा दिन हो सकता है धन और सराहना दोनों मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन के लिए समय काम निकाल पाएंगे। वहां थोड़ा तनाव रह सकता है।
शुभ रंग - ऑफ़ व्हाईट
शुभ अंक - 4
योजना में फेर बदल हो सकते हैं। अधूरे काम से तनाव रहेगा। व्यर्थ के खर्च बढ़ने से आर्थिक दबाव महसूस करेंगे। विरोधी मौके के फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। जीवनसाथी से मदद मिलेगी।
शुभ रंग - रेड कलर
शुभ अंक - 5
बदलती परिस्थितियों में आप लाभ की स्थिति में रहेंगे। नई जॉब की तलाश पूरी हो सकती है। पुराने मित्रों और उच्च अधिकारियों से मदद मिलेगी। मांगलिक कार्यों के लिए यात्रा संभव है। आकस्मिक धन लाभ होगा।
शुभ रंग - ओरेंज कलर
शुभ अंक - 8
कार्य की अधिकता से थोड़ा परेशान रह सकते हैं। उच्च अधिकारी दबाव बनाने का प्रयास करेंगे। कार्यों की श्रेष्ठता से सम्मान मिलने का दिन है।
शुभ रंग - रेड
शुभ अंक - 3
कार्यस्थल पर व्यवस्था परिवर्तन का लाभ मिलने से आर्थिक और प्रशासनिक प्रभाव में वृद्धि होने की संभावना है। बेरोजगारों को पूर्व में किए गए प्रयासों के फल मिलने की स्थिति बन रही है।
शुभ रंग - व्हाईट कलर
शुभ अंक - 7
प्रेम संबंधों में नई अनुभूति से आनंदित और उत्साहित रहने की संभावना है। साझेदारों से धन संबंधी जिम्मेदारियां को लेकर तनाव रह सकता है। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी। यात्रा टालना ठीक रहेगा।
शुभ रंग - ब्ल्यू कलर
शुभ अंक - 5