
आज का राशिफल मेष राशि 3 अक्टूबर के अनुसार नवरात्रि के पहले दिन मेष राशि वालों को मनचाही सफलता मिल सकती है। इससे इन राशि के लोगों का आत्मविश्वास बढ़ेगा, सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। भावनात्मक निर्णय लेने से बचें, परिजनों के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं।
आज का राशिफल वृषभ राशि के अनुसार 3 अक्टूबर के अनुसार नवरात्रि के पहले दिन वृषभ राशि के लोगों का मन परिजनों के व्यवहार से दुखी होगा। व्यापार में बदलाव के योग बन रहे हैं, धार्मिक आस्था बढ़ेगी। संतान सुख संभव है। मेहमानों का आगमन होगा।
आज का राशिफल मिथुन राशि के अनुसार नवरात्रि कलश स्थापना के दिन मिथुन राशि के लोगों के व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी, घरेलू कामकाज में समय बीतेगा। किसी देवस्थान का भ्रमण संभव है।
आज का राशिफल कर्क राशि के अनुसार आजीविका के नए साधन स्थापित होंगे। संतान के लिए किसी व्यापार की तलाश में रहेंगे, जीवनसाथी का सहयोग मिलने से कार्य समय पर पूरा होगा। खान-पान का विशेष ध्यान रखें।
ये भी पढ़ेंः
आज का राशिफल सिंह राशि के अनुसार धार्मिक आयोजनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। माता-पिता से विवाद संभव है, विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। मित्रों का सहयोग मिलेगा, प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है।
दैनिक राशिफल कन्या के अनुसार अपने व्यवहार को नम्र रखें, बड़ों का सम्मान करें। पिता का मार्गदर्शन मिलने से कार्य में सफलता मिलेगी, कार्य की अधिकता से थकान का अनुभव होगा।
ये भी पढ़ेंः
दैनिक राशिफल तुला 3 अक्टूबर के अनुसार गुरुवार को तुला राशि वालों को समय की अनुकूलता का आभास होगा, करियर में महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ेगा। संतान के किए कार्यों से मन दुखी होगा। पारिवारिक विवाद बढ़ सकते हैं, धार्मिक आस्था बढ़ेगी।
दैनिक राशिफल वृश्चिक राशि के अनुसार नवदुर्गा के पहले दिन मेहनत के अनुरूप सफलता न मिलने से मन दुखी होगा। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे, नौकरी में अधिकारियों से मनमुटाव संभव है।
गुरुवार राशिफल के अनुसार नवदुर्गा के पहले दिन धनु राशि वालों पर क्रोध हावी हो सकता है। इसके कारण बनते काम बिगड़ सकते हैं। दूसरों के विवादों में दखल देने से बचें, नए वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति संभव है। करियर संबंधी गतिविधियों के लिए समय अनुकूल है।
ये भी पढ़ेंः
नवरात्रि के पहले दिन का मकर राशिफल संकेत कर रहा है कि इस राशि के लोग कार्य की अधिकता के कारण स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पा रहे हैं। धार्मिक आयोजनों में सहभागिता होगी, माता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। परिजनों से चल रहे विवाद बढ़ सकते हैं।
कुंभ राशिफल 3 अक्टूबर के अनुसार कुंभ राशि वाले समय रहते अपनी आदतों को सुधार लें अन्यथा परिणाम विपरीत होंगे। निजी जीवन में किसी बड़े बदलाव की आशंका है। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
मीन राशिफल के अनुसार करियर संबंधी समस्या का समाधान होगा, अध्यनरत जातकों के लिए समय उपलब्धि वाला रहेगा। कार्य की अधिकता से निजी कार्य लंबित रहेंगे, मित्रों की सहायता करनी होगी।
ये भी पढ़ेंः