Rahu Rashi Parivartan: राहु किसी भी राशि में 18 महीने रहता है। ग्रह गोचर के कैलेंडर पर नजर डालेंगे तो पता चलेगा कि अगले साल 2025 को क्रूर ग्रह राहु कर्मफलदाता शनि की राशि में पहुंचेंगे। राहु का राशि परिवर्तन 18 मई 2025 को शनि की कुंभ राशि में होगा। इस तरह इस समय मीन राशि में विराजमान राहु, 18 माह बाद चाल बदलकर कुंभ राशि में राहु गोचर करेंगे और यहां 05 दिसंबर 2026 तक रहेंगे।