
Aaj Ka Rashifal 30 July 2026- 30 जुलाई 2026 का राशिफल कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है, वहीं कुछ लोगों को सोच-समझकर फैसले लेने की जरूरत रहेगी। आज कुछ राशियों को करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। वहीं, कुछ लोगों को स्वास्थ्य, विवाद और जल्दबाजी से बचने की जरूरत होगी।जानिए 30 जुलाई का सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल। (Daily Horoscope)
मेष राशि वालों के लिए उच्च अधिकारियों का व्यवहार शुष्क रह सकता है। पारिवारिक जीवन में मधुर शब्दों और संवेदनशीलता से तनाव की स्थिति को टालना होगा। प्रतिस्पर्धा में कड़ी मेहनत से गुजरना पड़ सकता है।
शुभ रंग- मेहरून
शुभ अंक- 8
वृषभ राशि के लिए परिश्रम को भाग्य का साथ मिलेगा मार्केटिंग से जुड़े लोगों को विशेष लाभ की स्थितियां बन सकती हैं। जनसंपर्क बढ़ेगा सामाजिक या धार्मिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी।
शुभ रंग- ऑफ व्हाइट
शुभ अंक- 4
मिथुन राशि की लापरवाही पिछली मेहनत पर पानी फेर सकती है। नई जिम्मेदारियां के लिए तैयार रहना होगा। यात्रा में स्वास्थ्य और बहुमूल्य सामान की देखभाल करनी होगी।
शुभ रंग- ग्रीन
शुभ अंक- 9
कर्क राशि वाले सुख सुविधा में वृद्धि होगी टीमवर्क में किए गए कार्य उपलब्धियां हासिल करेंगे। गवर्नमेंट से जुड़े कार्यों में रुकावटें दूर होगी।
शुभ रंग- लैवेंडर
शुभ अंक- 1
सिंह राशि को परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने के लिए संघर्ष करते दिखाई देंगे। धैर्य और शांति से काम लेना होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा मितव्ययिता से काम लेना होगा।
शुभ रंग- रेड
शुभ अंक- 7
कलर
कन्या राशि को अल्पकालीन योजनाओं से अच्छा धन मिल सकता है। परिवार में संपत्ति और प्रतिष्ठा को लेकर विवाद बढ़ सकते हैं। संतान के विचारों को खारिज करने से बचे।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक- 8
तुला राशि के लिए क्रियाशीलता में वृद्धि होगी। विभिन्न प्रकार के कार्यों और योजनाओं का हिस्सा हो सकते हैं। पुरानी जिम्मेदारियां पर धन खर्च हो सकता है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
शुभ रंग- कॉफी
शुभ अंक- 4
वृश्चिक राशि के लिए नए संपर्कों को बड़ी योजना से जोड़ने का सही समय है। मानसिक संघर्ष में विजय होगी। संतान से जुड़ी अपेक्षाओं को पूरी करने में कठिनाई महसूस करेंगे।
शुभ रंग- यलो
शुभ अंक- 6
धनु के लिए कामों की गति धीमी हो सकती है। व्यवहार कुशलता और मधुर शब्दों से स्थिति को नियंत्रण में लेना होगा। भूमि बेचान से लाभान्वित हो सकते हैं।
शुभ रंग- एमरल्ड
शुभ अंक- 3
मकर राशि वाले कार्यस्थल पर तकनीकी दक्षता और कार्य कुशलता बढ़ाने में सफल रहेंगे। आर्थिक रूप से संतुष्ट महसूस करेंगे। भावनात्मक संवेदनशीलता बढ़ सकती है।
शुभ रंग- एक्वा
शुभ अंक- 1
कुंभ राशि वाले पिछले लेनदेनों से जुड़े विवाद उभर सकते हैं। व्यापारिक और पारिवारिक स्थितियों को तनाव पूर्ण होने से पहले संभालना होगा। भावनात्मक रिश्तों पर निर्भरता बढ़ेगी।
शुभ रंग- कॉपर
शुभ अंक- 5
मीन राशि को शिक्षा, तकनीकी अनुसंधान और कला के क्षेत्र में परिश्रम के साथ कार्य कर रहे लोगों को अपने कार्यों में ईश्वरीय मदद महसूस होगी। विरोधी पीछे हटेंगे। आर्थिक तनाव कम होंगे।
शुभ रंग- गोल्डन ग्रीन
शुभ अंक- 9