Aaj Ka Rashifal, 30 November 2025 : पंडित मुकेश भारद्वाज से जानिए 30 नवंबर 2025 रविवार का राशिफल। मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष दशमी तिथि, रेवती नक्षत्र और सिद्धि योग के शुभ प्रभाव में मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए क्या है खास। जानें अपना शुभ रंग और अंक।
Aaj Ka Rashifal, 30 November 2025 :30 नवंबर 2025, रविवार के दिन मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि (रात्रि 09:29 तक) और रेवती नक्षत्र का विशेष संयोग बन रहा है। इस दिन वज्र योग (सुबह 07:12 बजे तक) के बाद सिद्धि योग शुरू होगा। ज्योतिष और पंचांग के इस महत्वपूर्ण संयोजन में, पंडित मुकेश भारद्वाज आपके लिए लेकर आए हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल।
आज मेष राशि के जातकों को विरोधियों से तनाव मिल सकता है, वहीं कर्क राशि के लोग कम प्रयासों में अधिक आर्थिक लाभ कमा सकते हैं। मीन राशि वालों के लिए आज प्रमोशन या स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं कि आज आपकी राशि के लिए क्या है शुभ और किन बातों का रखना होगा खास ध्यान।
विरोधियों की कारगुजारियों से तनाव में रह सकते हैं। समय रहते उचित जवाब देना होगा। प्रेम संबंधों में नया उत्साह महसूस करेंगे। स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। यात्रा टालना ठीक रहेगा।
शुभ रंग - ग्रीन कलर
शुभ अंक - 5
व्यवस्था परिवर्तन से प्रभावित हो सकते हैं। नए लोगों से संपर्क बनने का समय है। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करें। आज लापरवाही करने से बचे।
शुभ रंग - पीच कलर
शुभ अंक - 7
संपर्कों का लाभ मिलेगा। नई सोच के साथ आगे बढ़ना होगा। सहयोगी मिलते चले जाएंगे। प्रेम संबंधों में पारस्परिक समन्वय बेहतर होगा। नई तकनीकी सीखने के मौके मिलेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात उत्साहित करेगी।
शुभ रंग - कॉफी कलर
शुभ अंक - 6
आध्यात्मिक सोच से प्रभावित दिन रहेगा। नकारात्मक लोगों से दूरी बनानी होगी। कम प्रयासों में अधिक आर्थिक लाभ हो सकते हैं। उच्च अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। अपने व्यवहार से लोगों को प्रभावित करेंगे।
शुभ रंग - यलो कलर
शुभ अंक - 9
कूटनीति से चलने का दिन है। अपनी बात कहने से पहले दूसरों की बात सुने। प्रेम में नई ऊर्जा महसूस करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरते। टीमवर्क से कार्य करने की आवश्यकता रहेगी।
शुभ रंग - महरून कलर
शुभ अंक - 1
नई सहयोगी मिलने से रुके हुए कार्य आगे बढ़ेंगे। अर्थव्यवस्था सुधरेगी। हाथ में पैसा आएगा। भावनात्मक संबंधों में माधुर्य बढ़ेगा। परिवार जनों की अपेक्षाओं का दबाव रहेगा। बड़े वादे करने से बचना होगा।
शुभ रंग - डार्क ब्राऊन
शुभ अंक - 4
किसी खास उद्देश्य की पूर्ति के लिए जुटे रहेंगे। धैर्य रखना होगा। परिस्थितियों में निरंतर बदलाव हो रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलना मुश्किल रहेगा। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। यात्रा टालना ठीक रहेगा ।
शुभ रंग - ब्राईट व्हाईट
शुभ अंक - 2
शैक्षणिक कार्यों को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। गुरुजनों की मदद मिलेगी। भावनात्मक संबंध एकाग्रता को भंग करने का प्रयास करेंगे। कार्यशली में बदलाव की आवश्यकता है। नए अनुबंध से उत्साहित रहेंगे।
शुभ रंग - रेड कलर
शुभ अंक - 1
व्यवहार कुशलता से लगभग उम्मीद खो चुके कार्यों में भी सफलता मिलने की संभावना बन रही है। आध्यात्मिक कार्य में विशेष रूप से संलग्न हो सकते हैं। मित्रों से मुलाकात आनंदित करेगी। मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रम बन सकते हैं।
शुभ रंग - ब्राऊन कलर
शुभ अंक - 3
कार्यों की सफलता उत्साहित करेगी। दूर दृष्टि से कार्य करने होंगे। प्रयत्नों में निरंतरता आवश्यक रहेगी। भावनात्मक संबंधों से निराशा अनुभव कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी का प्रभाव बढ़ा हुआ महसूस करेंगे।
शुभ रंग - क्रीम कलर
शुभ अंक - 4
दूसरों से ज्यादा अपेक्षा न रखें। मेहनत से सफलता का दिन है। आकस्मिक यात्रा करनी पड़ सकती है। बुजुर्गों के स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बाद में परेशान कर सकती है। राजनीतिक रूप से मजबूत होगें।
शुभ रंग - ग्रे कलर
शुभ अंक -7
कार्य कुशलता बढ़ाने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। नई जिम्मेदारियां के लिए किये जा रहे प्रयास सफल रह सकते हैं। प्रमोशन या स्थान परिवर्तन होने की संभावना है।
शुभ रंग - गोल्डन कलर
शुभ अंक - 5