
Aaj Ka Rashifal 31 July 2026- सावन महीने की शुरुआत के साथ 31 जुलाई 2026 का राशिफल कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है, वहीं कुछ लोगों को सोच-समझकर फैसले लेने की जरूरत रहेगी। आज कुछ राशियों को करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। जानिए 31 जुलाई का सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल। (Daily Horoscope)
मेष राशि को तकनीकी और मशीनरी से जुड़े व्यवसाय में नए अनुबंध मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में धैर्य के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है। भीड़भाड़ वाली जगह पर यात्रा करने से बचे।
शुभ रंग- यलो
शुभ अंक- 6
वृषभ राशि की कार्य कुशलता बढ़ेगी। संपर्कों का लाभ मिलेगा। भावनात्मक संबंधों में साथी के करियर में बदलाव संबंधी समस्याओं पर मदद करनी होगी।
शुभ रंग- पीकॉक ब्ल्यू
शुभ अंक- 7
मिथुन राशि के लिए अनुशासन और स्थिरता से जुड़ा दिन हो सकता है। किए गए कार्यों के परिणाम शीघ्रता से मिलेंगे लोगों का भरोसा बढ़ेगा। मनोरंजन और आनंद के अवसर प्राप्त होंगे।
शुभ रंग- पीच
शुभ अंक- 1
कर्क राशि को छोटी-छोटी बातों को लेकर चिंता रह सकती है। कार्यों को व्यवस्थित करना होगा दूसरों के शब्दों को ज्यादा महत्व न दें छुपा हुआ धन मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
शुभ रंग- लैवेंडर
शुभ अंक- 2
सिंह राशि अपने इरादों को मूल रूप देने के लिए जूझते हुए दिखाई देंगे। परिश्रम का परिणाम शीघ्रता से मिलेगा। साहस और दृढ़ निश्चय की प्रशंसा होगी।
शुभ रंग- पीकॉक ब्ल्यू
शुभ अंक- 8
कन्या राशि वाले कड़ी मेहनत करें और परिणाम की चिंता छोड़ नए लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें। अव्यवस्थित रहे तो तनाव और धन हानि दोनों हो सकती है। पेरेंट्स का स्वास्थ्य नरम रहेगा।
शुभ रंग- एमरल्ड
शुभ अंक- 9
तुला राशि को शैक्षणिक कार्य पर एकाग्रचित होने में कठिनाई महसूस होगी। भावनात्मक समस्याएं परेशान कर सकते हैं। अनुशासन और दृढ़ इच्छा शक्ति काम में लेनी होगी।
शुभ रंग- ब्राइट व्हाइट
शुभ अंक- 2
वृश्चिक राशि के लिए भवन निर्माण और इसके व्यापार से जुड़े लोगों को अतिरिक्त लाभ की संभावना बन रही है। परिवार में मांगलिक कार्यों पर धन खर्च होने से बजट बिगड़ सकता है।
शुभ रंग- महरून
शुभ अंक- 5
धनु राशि को प्रेम संबंधों में पुरानी बातों को लेकर विवाद करना स्थाई तनाव दे सकता है। कार्य स्थल पर प्रतिभा दिखाने के अवसर बनेंगे। गुरुजनों का सानिध्य मिलेगा।
शुभ रंग- क्रीम
शुभ अंक- 3
मकर राशि के लिए आशंकाएं तनाव को बढ़ा सकती हैं। सकारात्मक सोच के साथ कार्य करें धन निवेश में जोख़िम लेने से बचे। धार्मिक यात्राओं की योजनाएं बनेगी।
शुभ रंग- लैवेंडर
शुभ अंक- 2
कुंभ राशि के लिए राजनीति और सामाजिक कार्यों से जुड़े लोग अधिक क्रिया शील रहेगें। धन सम्मान के साथ मिलेगा। स्थायी संपत्ति बनाने की दिशा में आगे बढ़ने का सही समय है।
शुभ रंग- कॉफी
शुभ अंक- 7
मीन राशि को अतिविश्वास में कार्य करने से बचना होगा। स्वास्थ्य और विलासिता पर धन व्यय हो सकता है। प्रेम संबंधों में गतिरोध आ सकता है.
शुभ रंग- ऑफ व्हाइट
शुभ अंक- 8