राशिफल

9Aaj Ka Rashifal 5 April 2026 : राशिफल 5 अप्रैल 2026: संकष्ट चतुर्थी और ईस्टर संडे का खास संयोग, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

Aaj Ka Rashifal 5 April 2026 : 5 अप्रैल 2026 का राशिफल । आज संकष्ट चतुर्थी व्रत और ईस्टर संडे का विशेष संयोग बना है। जानें मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

5 min read
Apr 04, 2026
Aaj Ka Rashifal 5 April 2026: 5 अप्रैल 2026 का राशिफल (फोटो सोर्स: AI image@Gemini)

Aaj Ka Rashifal 5 April 2026 : 5 अप्रैल 2026 का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास है। आज संकष्ट चतुर्थी व्रत और ईस्टर संडे का अद्भुत संयोग बन रहा है, जो इस दिन को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देता है। इस विशेष दिन पर ग्रह-नक्षत्रों की चाल भी कई राशियों के लिए शुभ संकेत दे रही है। भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास से जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा किसे मिलेगा धन लाभ, किसका करियर चमकेगा और किन राशियों को रहना होगा सावधान। (Daily Rashifal in Hindi)

ये भी पढ़ें

Weekly Rashifal 5 April to 11 April 2026 : साप्ताहिक राशिफल 5–11 अप्रैल 2026: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन का साप्ताहिक भविष्यफल

आज का राशिफल मेष राशि | Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi

आज का दिन मेष राशि के जातकों शुभ रहने वाला है। आप आज कोई धन संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई मामला है तो वह सुलझ सकता है। अगर लंबे समय से आपके दांपत्य जीवन में कोई तनाव बना हुआ है तो वह आज दूर हो सकता है। अपने उच्च आत्मविश्वास के कारण आप हर कार्य को करने के लिए तैयार रहेंगे और उसे पूरा करके ही दम लेंगे यह आज आपकी सफलता का मूल मंत्र रहेगा। मां के साथ आज आपका मधुर संबंध बना रहेगा और आपको स्नेह एवं लाभ की प्राप्ति होगी।

आज का राशिफल वृषभ राशि | Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi

आज का दिन वृषभ राशि के लिए लिए ख़र्चों में बढ़ोतरी लेकर आया है। कुछ अनावश्यक खर्चों से आज आपको परेशानी होगी। आप उन्हें नियंत्रित करने की पूरी कोशिश करेंगे लेकिन स्थिति ऐसी होगी की आपकी कोशिश असफल रहेगी। वैवाहिक जीवन में लंबे समय से चला आ रहा तनाव आज दूर हो जाएगा, और आपके बीच प्रेम एवं तालमेल बना रहेगा। लव लाइफ में आज आप अपने पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। नौकरी की तलाश में भटक रहे लोगों को कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है।

आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi

आज का दिन मिथुन राशि के लिए मिलाजुला रहेगा। आप आज आय व्यय के बीच संतुलन बनाने का प्रयास करेंगे और इसमें आपको आज सफलता भी मिलेगी। वैसे आज यात्रा और कुछ पारिवारिक कारणों से आपको धन खर्च करना पड़ेगा। अगर आप अपने बच्चे के करियर को लेकर चिंतित हैं तो इस संदर्भ में आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आज परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य से आपको मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिल सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, दोस्तों से आपको सहयोग मिेलेगा। कलात्मक और रचनात्मक क्षमता बेहतर होगी।

आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj Ka Rashifal kark Rashi

आज कर्क राशि के लिए सितारे कहते हैं कि आपका दिन आज उत्तम रहेगा। काम की तलाश कर रहे लोगों को आज सफलता मिलेगी। नौकरी और कारोबार में आज आपकी स्थिति बेहतर होगी। आपको किसी भी काम में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए और का्म के प्रति गंभीर होना चाहिए नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। सहकर्मियों और सहयोगियों से तालमेल बनाए रखेंगे जिससे आपको अपने काम में फायदा मिलेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से झगड़ा होने की आशंका है इसलिए विवादित विषयों पर चर्चा से दूर रहें। जो लोग राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत हैं उन्हें अधिक मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन इसका शुभ फल भी इनको प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में अपनी बुद्धि से काम लें किसी की बातों में आकर निवेश न करें।

आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj Ka Rashifal Singh Rashi

आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए संघर्षपूर्ण रहेगा। बिजनेस करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा कमाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। अगर आप आर्थिक समस्याओं से परेशान हैं तो आज आपको कमाई का कोई अच्छा स्रोत मिल सकता है। जो लोग विदेश जाने के लिए प्रयासरत हैं आज उनकी इच्छा पूरी हो सकती है, प्रयास सफल होगा। राजनीतिक क्षेत्र के काम में आपको आज संयम से काम लेना होगा वाणी को नियंत्रण में रखें नहीं तो लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं। आज आपकी छुपी हुई प्रतिभा सामने आ सकती है, जिसे देखकर लोग हैरान रह जाएंगे।

आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi

आज का दिन कन्या राशि के लिए अनुकूल रहेगा। आपको आज आज अपनी बुद्धि और क्षमता का पूरा इस्तेमाल करना चाहिए इससे आपको फायदा मिलेगा। लेकिन आपको आज विरोधियों से सतर्क रहना होगा। आपको आज आप अपनी सेहत के प्रति भी सजग रहना होगा। कार्यस्थल पर आपको बिना सोचे-समझे किसी से कुछ नहीं कहना चाहिए, अन्यथा आपकी कोई बात लोगों को बुरी लग सकती है। आपको किसी से पैसों का उधार लेन-देन नहीं करना चाहिए। पिता से आपको आज सहयोग मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा, शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पाएंगे।

आज का राशिफल तुला राशि | Aaj Ka Rashifal Tula Rashi

आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए बेहतरीन रहेगा। आप बिजनेस में आज अच्छी कमाई कर पाएंगे। आपको आज काम में साझेदारों और सहयोगियों से पूरा सहयोग मिलेगा। किसी को अपने साथ पार्टनर बनाते हैं तो यह भी आपके लिए लाभकारी रहेगा। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में आपके आज प्रेम और सहयोग बना रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने से खुशी होगी। आप अपने परिवार के साथ आनंददायक समय बिताएंगे।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi

आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए परेशानियां लेकर आ सकता है। कोई बड़ा निवेश करने की योजना न बनाएं, अन्यथा इसमें आपको नुकसान हो सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को ध्यान देकर काम करना होगा क्योंकि आज आपके काम पर अधिकारीगण नजर बनाए रखेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको आज समझदारी से काम लेना होगा नहीं तो अपने जूनियर की बात मानकर कोई बड़ी गलती कर सकते हैं। यदि यात्रा पर जा रहे हैं तो सतर्कता बनाए रखें। कीमती सामानों का ध्यान रखें। आपके जीवनसाथी की सलाह कारगर साबित होगी इसलिए उनसे सलाह लेकर ही आगे बढ़ें तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

आज का राशिफल धनु राशि | Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi

आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए अत्यंत फलदायी है। आपको आज अपनी मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। लेकिन नौकरी करने वाले लोग सतर्कता से काम करें, आपकी किसी गलती के लिए आपको टोका जा सकता है। किसी मित्र के साथ चल रहे विवाद को आपको बातचीत के जरिए खत्म करना होगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको आज सहयोग मिलेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। जो लोग राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत हैं उन्हें आज सम्मान मिल सकता है। बिजनेस में आप भविष्य में लाभ के लिए कुछ नई योजना बना सकते हैं। दीर्घकालीन निवेश में भी आप आज पैसा लगा सकते हैं।

आज का राशिफल मकर राशि | Aaj Ka Rashifal Makar Rashi

आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए ख़ुशियों भरा रहने वाला है। यदि आप कोई नया वाहन, मकान, दुकान आदि खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको अपने प्रयास में सफलता मिलेगी। परिवार से आपको आज अपेक्षित सहयोग मिलेगा। बच्चों की शिक्षा और उनके भविष्य को लेकर आप कुछ चिंतित हो सकते हैं। आपके कुछ रुके हुए काम भी पूरे होंगे, जिनको लेकर आप काफी समय से चिंतित थे। परिवार में किसी सदस्य की सफलता से आनंद का माहौल रहेगा। धर्म कर्म के कार्यों में आप भाग ले सकते हैं। किसी वजह से आपको आज अपनी दिनचर्या में बदलाव भी करना होगा।

आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi

आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ फलदायी रहने वाला है। बिजनेस करने वाले लोगों को मनचाहा मुनाफा मिलने से खुशी मिलेगी। कार्यस्थल पर आपके कुछ शत्रु आप पर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे लेकिन आप आज उन्हें मात देने में सफल रहेंगे। आप अपने भाई-बहनों के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। किसी बात को लेकर आपका अपनी मां से मतभेद हो सकता है। नौकरी में आज सहयोगियों के काम पर नजर बनाए रखे नहीं तो उनकी गलती का परिणाम आपको भोगना पड़ सकता है। पूर्व में किए निवेश को बढ़ता देखकर खुशी मिेलेगी।

आज का राशिफल मीन राशि | Aaj Ka Rashifal Meen Rashi

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मीन राशि के लिए अनुकूल है। आप आज काम के प्रति उत्साहित रहेंगे और रुचिकर भोजन का आनंद लेंगे। आपको अपनी धन संबंधी समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलेगी। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया था तो वह आपको वापस भी मिल सकता है। भाइयों से सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से आपको सम्मान मिलेगा। आप अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से अपने करियर में आ रही परेशानियों के बारे में चर्चा कर सकते हैं और आपको इससे निकलने का कोई रास्ता मिलेगा। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ डेट पर जाने का प्लान बन सकता है।

ये भी पढ़ें

Saptahik Rashifal 5 April To 11 April 2026 : साप्ताहिक राशिफल : मंगल-आदित्य और बुधादित्य राजयोग का असर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

Also Read
View All

अगली खबर