राशिफल

Aaj Ka Rashifal 6 January: मेष राशि वालों को नई योजना आएगी रास, लव लाइफ भी अच्छी

Aaj Ka Rashifal 6 January में उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास आपको बताएंगे शुक्रवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। ग्रह नक्षत्रों की चाल के आधार पर Daily Horoscope में मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशियों के आने वाले कल का अंदाजा लगाया गया है। अगर इसे जानना चाहते हैं तो पढ़ें आज का राशिफल (Horoscope Today)

2 min read
Jan 05, 2023
आज का राशिफल

Horoscope Today 6 January: आज का दिन कुछ राशियों के लिए सामान्य तो कुछ राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। मेष राशि वालों के दांपत्य जीवन में बहार का दिन है तो कर्क राशि वालों के लिए काम में प्रशासनिक अड़ंगे का योग है। जानें कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष: Aaj Ka Rashifal Aries कहता है कि छह जनवरी के दिन मेष राशि के जातकों के लिए कारोबार विस्तार के योग बन रहे हैं। इस दिन नई योजना का लाभ मिलेगा। परिजनों का व्यवहार अधिक ठीक नहीं होने की आशंका है। हालांकि दांपत्य संबंधों में मधुरता आने की संभावना बनेगी। धार्मिक यात्रा की योजना भी बन सकती है।

वृषभ: Taurus Horoscope 6 January के मुताबिक इस दिन वृषभ राशि वालों के पास काफी काम रहेगा, इसलिए इसे निपटाने के लिए आपको अच्छे से कार्य योजना तैयार करनी होगी, हो सके तो इस दिन कोई बड़ा महत्वपूर्ण काम आरम्भ न करें। धैर्य से अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें, मध्याह्न से कुछ राहत का अनुभव होगा। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं।

मिथुन: Gemini Horoscope के अनुसार छह जनवरी के दिन मिथुन राशि वालों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। अनुकूल समय का सदुपयोग करना चाहिए और इस दिन महत्व के कार्यों को प्राथमिकता देनी चाहिए। मिथुन राशि वालों को अपनी संगत बदलने की जरूरत है। बड़ों का आदर करने से लाभ होगा। संतान सुख सम्भव है। वाहन खरीदने का मन होगा।

कर्क: Aaj Ka Rashifal Kark 6 January बता रहा है कि इस दिन कर्क राशि वालों को शासन-प्रशासन का सहयोग मिलने की संभावना नहीं है, इससे कार्य बाधित हो सकते हैं। लम्बित कार्यों में आशाएं बलवती होंगी। सामाजिक सम्बन्धों में प्रगाढ़ता आएगी। यात्रा सफल रहेगी। शुभ कार्यों में व्यय होगा।

सिंहः Aaj Ka Rashifal Leo 6 January बता रहा है कि सिंह राशि के जातकों को साझेदारी में किए कारोबार में आज के दिन तरक्की मिलेगी। धन लाभ होता रहेगा। नया मकान दुकान खरीदने के योग बन रहे हैं। इस राशि के जातक की आज के दिन धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी।


कन्या: Kanya Horoscope Today बता रहा है कि छह जनवरी का दिन कन्या राशि वालों के लिए अनुकूल नहीं है, निवेश से बचें। धैर्य से कार्य सम्पादन में लगे रहें। रूके कार्यों के पूरा होने की संभावना है। इसी के साथ शुभ कार्यों में मन लगेगा। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

Updated on:
05 Jan 2023 05:09 pm
Published on:
05 Jan 2023 05:06 pm
Also Read
View All