राशिफल

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: मेष से मीन तक 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल, किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किसके बनेंगे नए रिश्ते?

Aaj Ka Rashifal- 6 नवंबर का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
2 min read
• •
Updated: 6 Nov 2026, 12:01 AM IST
aaj ka rashifal 6 november 2026 horoscope today hindi
Aaj Ka Rashifal 6 November 2026- जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे (फोटो सोर्स- Gemini)

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: आज का दिन कुछ राशियों के लिए नई उम्मीदें और सकारात्मक अवसर लेकर आया है। वहीं कुछ जातकों को आज धैर्य और सूझबूझ के साथ फैसले लेने की जरूरत होगी। करियर, कारोबार, प्रेम, परिवार और आर्थिक मामलों में सितारे क्या संकेत दे रहे हैं, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope Hindi)।

आज का मेष राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal)

सभी कार्यों को एक साथ संभालने में कठिनाई महसूस करेंगे। विरोधियों का दबाव रहेगा। आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखनी होगी। यात्रा टालें।

शुभ रंग- डार्क ब्राउन कलर
शुभ अंक- 9

आज का वृषभ राशिफल (Aaj Ka Vrishabh Rashifal)

मनोरंजन और मित्रों के सानिध्य में रहेंगे। अध्ययन और इससे जुड़ी गतिविधियों में परेशानी आ सकती है। प्रेम संबंधों में आकर्षण बना रहेगा। आकस्मिक लाभ मिलेंगे।

शुभ रंग- ग्रे कलर
शुभ अंक- 7

आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)

कार्यकुशलता बढ़ने के प्रभाव से आर्थिक लाभ के साथ प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। सहकर्मियों की नकारात्मक भूमिका रहेगी। सावधान रहें और जोखिम लेने से बचें।

शुभ रंग- डायमंड व्हाइट
शुभ अंक- 1

आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)

व्यवस्था के आधुनिकीकरण के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। तकनीकी दक्षता बढ़ाने के लिए प्रयास करना होगा। प्रेम संबंधों को तवज्जो देनी होगी। अभिभावकों का सानिध्य मिलेगा।

शुभ रंग- ऑफ व्हाइट
शुभ अंक- 8

आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

व्यावसायिक संबंधों को मधुरता और सहजता से जोड़ने की कोशिश करें। सुख-सुविधाओं पर अतिरिक्त ऊर्जा और धन खर्च होगा। विवादों से दूरी बनाएं।

शुभ रंग- क्रीम कलर
शुभ अंक- 7

आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)

अच्छे समय का उपयोग कर अवसरों को परिणाम में बदलें। आराम, लापरवाही और आशंकाएं छोड़ने का समय है। भाग्य का समर्थन मिलेगा।

शुभ रंग- एमरल्ड कलर
शुभ अंक- 3

आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

व्यक्तिगत रूप से असंतुष्ट या तनावपूर्ण स्थिति में हो सकते हैं। परिवारजनों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों से जुड़ाव बढ़ेगा। यात्रा के योग हैं।

शुभ रंग- ब्राइट व्हाइट
शुभ अंक- 2

आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)

उत्साह और प्रसन्नता के साथ पारिवारिक और व्यावसायिक कार्यों में पूरी ऊर्जा से काम करते दिखाई देंगे। बुजुर्गों का सानिध्य मिलेगा। मांगलिक आयोजन होंगे।

शुभ रंग- डार्क यलो कलर
शुभ अंक- 5

आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

परिवार में सद्भावना बढ़ेगी। पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे। उत्साहपूर्ण यात्रा की संभावना रहेगी। सुख-सुविधाओं पर बजट बढ़ेगा। नियमों का पालन करें।

शुभ रंग- पीच कलर
शुभ अंक- 6

आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)

प्रियजनों से मुलाकात के अवसर बनेंगे। धार्मिक आयोजनों की तैयारी में व्यस्त रह सकते हैं। सभी को प्रसन्नता देने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। नकारात्मक लोगों से दूरी बनाएं।

शुभ रंग- लैवेंडर कलर
शुभ अंक- 4

आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

उत्सव और आनंद का वातावरण बनाने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। निकट संबंधों में शिथिलता महसूस हो सकती है। उपहार और सम्मान देकर प्रसन्नता अनुभव करेंगे, लेकिन खर्चों में वृद्धि होगी।

शुभ रंग- पर्पल कलर
शुभ अंक- 1

आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)

सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। सद्भावना से सराबोर दिखाई देंगे। आर्थिक मामलों में शानदार परिणाम पाने का समय है।

शुभ रंग- गोल्डन ग्रीन कलर
शुभ अंक- 6

Published on: