
Daily Horoscope Friday: होलाष्टक 2025 शुरू हो चुका है, होली के पहले के इन 8 दिनों में ग्रह उग्र अवस्था में रहते हैं। इसका सभी मनुष्यों पर असर पड़ता है। होलाष्टक में शुक्रवार को आपकी आमदनी कैसी रहेगी, करियर का हाल क्या रहेगा। स्वास्थ्य और सामाजिक स्थिति क्या रहेगी, इससे संबंधित सवालों के जवाब के लिए पढ़ें आज का राशिफल शुक्रवार (Aaj Ka Rashifal 7 March 2025)
आज का राशिफल मेष राशि 7 मार्च के अनुसार शुक्रवार को मेष राशि वालों के लिए गए निर्णय गलत साबित हो सकते हैं। इस दिन मेष राशि वालों को व्यापार में आर्थिक मंदी का सामना करना पड़ सकता है। पुराने दोस्तों के साथ समय व्यतीत होगा, कर्मचारियों की लापरवाही से नुकसान सम्भव है।
ये भी पढ़ेंः
आज का राशिफल वृषभ राशि 7 मार्च के अनुसार वृषभ राशि वालों को शुक्रवार को समय की उपयोगिता समझनी चाहिए, इस दिन नासमझी में बड़ा नुकसान हो सकता है। जिद्दी व्यवहार से पारिवारिक माहौल बिगड़ सकता है, आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी ।
आज का राशिफल मिथुन राशि 7 मार्च के अनुसार मिथुन राशि वाले शुक्रवार को परिजनों की किसी बात से दुखी हो सकते हैं, निजी जीवन में किसी दूसरे व्यक्ति को प्रवेश न करने दें। माता-पिता के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी, वाहन पर खर्च बढ़ेगा।
दैनिक राशिफल कर्क राशि 7 मार्च के अनुसार शुक्रवार को कर्क राशि वालों के मन की अस्थिरता के कारण निर्णय लेने में कठिनाई होगी, संतान के व्यवहार से नाखुश रहेंगे। आर्थिक लाभ के योग बनेंगे, व्यापार में नई तकनीक का लाभ मिलेगा। पूर्व में गुम हुई वस्तु मिलने के योग हैं।
ये भी पढ़ेंः
दैनिक राशिफल सिंह राशि 7 मार्च 2025 के अनुसार शुक्रवार को अपने वाक्चातुर्य से रूके कार्य पूरे करा लेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में सतर्क रहें, धोखा मिलने के योग हैं। दूसरों की चुगली और निंदा करने से बचें, न्याय पक्ष मध्यम रहेगा।
दैनिक राशिफल कन्या राशि शुक्रवार के अनुसार 7 मार्च को कम बोलें, अच्छा बोलें, ऊर्जा और हुनर का सही उपयोग आप को करियर में ऊंचाइयां दिला सकता है। वैवाहिक चर्चाएं सफल होंगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
शुक्रवार राशिफल तुला राशि के अनुसार 7 मार्च का दिन दिन शुभ है, व्यापार विस्तार के योग बन रहे हैं। भवन भूमि से जुड़े मामलों में आपकी विजय होगी, न्यायालयीन प्रकरण का सुगमता से समाधान होगा। लोगों में आपकी ख्याति बढ़ेगी, संत दर्शन संभव है।
ये भी पढ़ेंः
शुक्रवार राशिफल वृश्चिक राशि 7 मार्च के अनुसार वृश्चिक राशि वाले दूसरों के लिए अच्छा सोचते हैं पर लोग इनके प्रति दुर्भावना रखेंगे। वृश्चिक राशि वाले समय रहते जरूरी कार्य और जिम्मेदारियां पूरी करें। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, किसी योग्य व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलने से रूके कार्य समय पर पूरे होंगे।
शुक्रवार राशिफल धनु राशि 7 मार्च के अनुसार संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। बड़े भाइयों का सहयोग मिलेगा। मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी, आपकी शक्ति में वृद्धि होगी। पत्रकारिता से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ और मजबूती दिलाने वाला है।
ये भी पढ़ेंः
मकर राशिफल शुक्रवार के अनुसार दूसरों पर आश्रित ना रहें, स्वयं को मजबूत बनाएं। आपको अपनी एक अलग पहचान बनानी होगी, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कला जगत से जुड़े जातकों के लिए समय शुभ है। मानसिक तनाव यथावत बने रहेंगे।
कुंभ राशिफल शुक्रवार के अनुसार 7 मार्च को लंबे समय से रूके कार्य पूरे होंगे, आस पड़ोस में व्यवहार मजबूत होंगे। धार्मिक आस्था बढ़ेगी, संतान के व्यवहार से खुश रहेंगे। पेट से संबंधित पीड़ा संभव है, यात्रा के योग बन रहे हैं।
मीन राशिफल 7 मार्च के अनुसार शुक्रवार को किसी की निंदा ना करें, अपने सही समय का इंतजार करें। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है, किसी योग्य व्यक्ति का साथ आगे बढ़ने में सहायक साबित होगा। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।