राशिफल

Aaj Ka Rashifal 8 April : मेष, वृषभ, कुंभ सहित इन 5 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की विशेष कृपा, नौकरी, व्यापार और धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 8 April 2025 : आज का दिन मंगलवार बजरंगबली की कृपा से मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क , सिंह, कन्या , वृश्चिक, धनु , कुंभ और मीन राशियों पर सौभाग्य के साथ नौकरी, व्यापार और धन लाभ के योग बन रहे हैं। पं. श्याम नारायण व्यास से जानिए आज का राशिफल।

3 min read
Apr 07, 2025
Aaj Ka Rashifal 8 April 2025

Aaj Ka Rashifal 8 April 2025 : आज के दिन बजरंगबली की कृपा से कुछ राशियों के लिए सफलता, धन लाभ, नौकरी, व्यापार और अच्छे समाचार लेकर आया है, वहीं कुछ को सावधानी और संयम से काम लेने की सलाह दी जा रही है। मेष से लेकर मीन तक, हर राशि के लिए सितारों की चाल कुछ नया संकेत दे रही है। मेष, वृषभ, मिथुन वालों को मिल सकते हैं खास मौके। कर्क, सिंह, कन्या दिखाएंगे आत्मविश्वास और बुद्धिमत्ता। तुला, वृश्चिक, धनु के लिए समय है थोड़ा सोच-समझकर कदम उठाने का, मकर, कुंभ, मीन को मिल सकती है नई ऊर्जा और प्रेरणा। तो चलिए, जानें पं. श्याम नारायण व्यास से आज का राशिफल और समझें क्या कहते हैं आपके ग्रह और नक्षत्र—किसके दिन में है चमक और किसे चाहिए सतर्कता।

मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh)

भाग्य का भरोसा छोड़कर अपने कर्मों पर ध्यान दें। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। धर्म और आस्था के प्रति झुकाव बढ़ेगा। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। सेहत पर थोड़ी सावधानी ज़रूरी है। किसी संत या गुरु से मिलने का अवसर भी मिल सकता है।

वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishabha)

आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आया है। पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव है। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। विवादों से दूरी बनाकर रखें। पूंजी निवेश से लाभ होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है।

मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun)

पुराने अटके हुए मसले सुलझ सकते हैं। हालांकि परिवार में संपत्ति को लेकर मतभेद संभव हैं। करीबी लोग धोखा दे सकते हैं, सतर्क रहें। अचानक धन लाभ के योग हैं। व्यापार विस्तार की योजनाओं को थोड़ी देर टालें।

कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal Kark)

दिखावे में आकर अपना असली स्वभाव न बदलें—जैसे हैं, वैसे ही रहें, यही आपके लिए लाभकारी होगा। अपने लक्ष्य की ओर ईमानदारी से बढ़ते रहें, सफलता अवश्य मिलेगी। अनावश्यक झगड़ों से दूरी बनाए रखें।

सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal Singh)

आज किसी विशेष व्यक्ति का आगमन हो सकता है। अधिकारी वर्ग आपसे प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि कार्यस्थल पर कुछ लोग द्वेषभाव रख सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें और कोई शिकायत का मौका न दें। पीले रंग का प्रयोग शुभ रहेगा।

कन्या राशि (Aaj Ka Rashifal Kanya)

आपकी कार्यशैली और रुचि, उच्च अधिकारियों को प्रभावित करेगी। साझेदारी में लाभ के संकेत हैं। अनाज का व्यापार करने वालों के लिए समय अनुकूल है। विवाह योग्य लोगों के लिए भी अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं।

कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि (Aaj Ka Rashifal Tula)

कोई भी काम धैर्य के साथ करें और सही समय का इंतजार करें। दस्तावेजों और जरूरी कागज़ों को संभालने में समय लगेगा। निजी रिश्तों में गहराई आएगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishchik)

मित्रों से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। जरूरी कार्यों को समय पर पूरा करें और पूरी निष्ठा से लगें, तभी लाभ मिलेगा। मन की शांति के लिए आध्यात्म का सहारा लें, इससे चमत्कारी लाभ संभव है।

धनु राशि (Aaj Ka Rashifal Dhanu)

विद्यार्थियों के लिए यह समय सफलता देने वाला है। लेन-देन में संदेह की स्थिति बन सकती है, सतर्कता जरूरी है। नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यात्रा करनी पड़ सकती है। सुख-सुविधा की चीजों पर खर्च बढ़ सकता है।

मकर राशि (Aaj Ka Rashifal Makar)

किसी पारिवारिक समारोह में भाग ले सकते हैं। विरोधी आपकी छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। कार्यस्थल पर तालमेल की कमी से विवाद संभव है। न्यायिक मामलों में थोड़ी परेशानी हो सकती है।

कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal Kumbh)

उत्साह और जोश से भरा दिन रहेगा। कोई नया काम शुरू करना चाहें तो यह समय अनुकूल है। लकड़ी के व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। नए लोगों से संपर्क बनेंगे, जो भविष्य में फायदेमंद रहेंगे।

मीन राशि (Aaj Ka Rashifal Meen)

नरम और विनम्र व्यवहार बनाए रखें। धन लाभ के योग बन रहे हैं। पारिवारिक मतभेदों के कारण थोड़ी चिंता रहेगी। विचारों को सकारात्मक बनाए रखें। व्यापार से जुड़ी यात्रा संभव है। सामाजिक कार्यों में भागीदारी होगी।

Kumbh Saptahik Rashifal : कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल

Also Read
View All

अगली खबर