Aaj Ka Rashifal 8 June 2024: दैनिक राशिफल शनिवार का संकेत है कि 8 जून 2024 को मेष कर्क समेत 3 राशियों को शनि का आशीर्वाद मिलेगा। इन्हें आज धन लाभ होगा। पं चंदन श्याम नारायण व्यास से आज का राशिफल में जानें बाकी लोगों का भविष्य (today horoscope)
शनिवार 8 जून को मेष राशि वालों को सफेद वस्तु का दान करना चाहिए। आज के दिन धनलाभ होगा। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। परिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी।
संपत्ति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे। आपकी समझ और अनुभव से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। समय समय पर घर के बुजुर्गों को समय दें।
शनिवार को दिन की शुरुआत में स्वभाव गरम रहेगा। दिनचर्या को बदलें, अपने करीबी लोगों से आज धोखा मिलने की पूरी संभावना है, सतर्क रहें। व्यय वृद्धि संभव है। मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे।
शनिवार को कर्क राशि वालों को अपने कपड़े रहन सहन के साथ आपको व्यवहार पर भी ध्यान देना चाहिए। कई लोग आप से नाराज हैं, रूका हुआ धन प्रयास करने पर मिलेगा। यात्रा, निवेश और नौकरी लाभ देंगे। तबादला हो सकता है जो चिंताजनक रहेगा।
परिजनों का स्वास्थ्य नरम रह सकता है। लंबे समय से चले आ रहे लंबित कार्यों को आज गति मिलेगी। व्यावसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन से लाभ बढ़ेगा। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। वाणी पर नियंत्रण अति आवश्यक है।
अपने काम पर ध्यान दें। दूसरों की निंदा करने से बचें, धार्मिक लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा और भूमि निवेश लाभदायक रहेंगे। न्याय पक्ष में मजबूती आएगी।
किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूपरेखा बनेगी। दुकान मकान के विवाद आपसी समझौते से हल होंगे। वाहन और मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। परिजनों से विवाद से बचें, नए दोस्त बनेंगे। असहाय लोगों की मदद करें, उन्नति होगी।
समय निकाल कर थोड़ा समय अपने परिवार को दें। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें वर्ना मान-सम्मान को ठेस लग सकती है। कारोबार की बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी।
परिवार के आयोजनों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी के साथ गलतफहमियों के कारण विवाद संभव है। संपत्ति के बड़े सौदे संभव है, बड़ा लाभ होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। दिन की शुरुआत में थोड़ा समय धर्म कार्य को दें।
कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश कामयाब होगी। आज किसी असहाय की मदद जरूर करें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें, उलझ सकते हैं। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।
दिन की शुरुआत नए संकल्पों से होगी। परिवारजनों के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे। जितना हो सके, उतना विवादों को टालें। आज किसी हनुमान मंदिर जा कर सिंदूर अर्पित करें और ध्वज अर्पण करें। विजय होगी।
अच्छा व्यवहार आपके व्यक्तित्व को और निखार सकता है। किसी संत पुरुष के दर्शन संभव है। कारोबार और परिवार में सामंजस्य स्थापित होगा। परिश्रम का फल पूर्ण रूप से मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा।