राशिफल

Aaj Ka Rashifal : कर्क वालों के प्रेम संबंध बन सकते हैं मधुर, जानिए किन लोगों के लिए अच्छा रहेगा सोमवार

Aaj Ka Rashifal 9 November 2026 : 9 नवंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
2 min read
• •
Updated: 8 Nov 2026, 12:55 PM IST
9 नवंबर का दैनिक राशिफल
9 नवंबर का दैनिक राशिफल image AI

Aaj Ka Rashifal 9 November 2026 : 9 नवंबर 2026 को सोमवार है, पंचांग भेद से आज भी कुछ लोग दिवाली की पूजा करेंगे। कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि दोपहर 12:31 बजे तक रहेगी, उसके बाद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। आज सोमवती अमावस्या मनाई जाएगी। आपका दिन कैसा रहेगा, जानिए दैनिक राशिफल में:

9 नवम्बर का राशिफल

मेष
असाधारण निर्णय के कारण विशेष आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। सट्टे बाजी से दूर रहना होगा। भाई बहनों से आर्थिक सहयोग बढ़ेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी।
शुभ रंग: पिंक कलर
शुभ अंक: 4

वृषभ
भावनात्मक संबंधों में सुधार होगा। आर्थिक दुश्चिंताएं दूर होंगी। पुराने रुके हुए पेमेंट मिलेंगे। संतान का व्यवहार अनुकूल रहेगा। धार्मिक कार्य से ऊर्जा मिलेगी।
शुभ रंग: ब्राइट व्हाइट
शुभ अंक: 1

मिथुन
जीवनसाथी की राय को महत्व देकर अधिक आर्थिक लाभ बना पाएंगे। परिवार के साथ रिश्तों में सुधार होगा। नए स्थानों की यात्रा पर विचार होगा। प्रतिस्पर्धा खर्च बढ़ाएगी।
शुभ रंग: ब्राउन कलर
शुभ अंक: 9

कर्क
प्रेम संबंधों में भावनाओं को महत्व देंगे। आवश्यक कार्य टालने पड़ सकते हैं। पेरेंट्स के विचारों से तालमेल बेहतर रहेगा। शेयर मार्केट से लाभान्वित हो सकते हैं।
शुभ रंग: कॉफी कलर
शुभ अंक: 7

सिंह
भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। नए व्यापारिक संबंध मजबूत होंगे। प्रेम संबंधों के प्रति गहरा खिंचाव महसूस होगा।
शुभ रंग: ऑरेंज कलर
शुभ अंक: 1

कन्या
वास्तविक लक्ष्यों से दूरी बढ़ सकती है। आध्यात्मिक अभिरुचियां बढ़ेगी। पेरेंट्स का सानिध्य मिलेगा। भावनात्मक रिश्तों में सुखद एहसास होगें।
शुभ रंग: डार्क ग्रीन
शुभ अंक: 4

तुला
संचार और सूचना से संबंधित कार्यों से जुड़े लोगों के मामलों में जिम्मेदारियां बढ़ेगी। परिस्थितियों का सही विश्लेषण करना होगा। पेरेंट्स का व्यवहार अनापेक्षित रहेगा।
शुभ रंग: सलेटी कलर
शुभ अंक: 1

वृश्चिक
प्रणय संबंधों में सकारात्मक दूरी संभव है। साझेदारों में जिम्मेदारियों का बंटवारा समझदारी से करना होगा। सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा।
शुभ रंग: पिंक
शुभ अंक: 2

धनु
पेरेंट्स से जुड़े मामलों को बेहतर ढंग से निपटाना होगा। भूमि और भवन संबंधी व्यापार से उम्मीद से बेहतर आय की संभावना रहेगी। वैवाहिक रिश्तों में आपसी भरोसा बढ़ेगा।
शुभ रंग: डार्क क्रीम
शुभ अंक: 3

मकर
आगामी योजनाओं में बदलाव पर विचार होगा। प्रतिस्पर्धा के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। विरोधी मौके का फायदा उठाना चाहेंगे। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं।
शुभ रंग: पीकॉक ब्ल्यू
शुभ अंक: 7

कुंभ
समय का सही प्रबंधन परेशानियों से बचाएगा। अभिभावकों से प्रेम और सहयोग बिना मांगे मिलेगा। मांगलिक कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं।
शुभ रंग: डार्क यलो
शुभ अंक: 5

मीन
महत्वपूर्ण मामलों में राय मशविरा से आगे बढ़े। आर्थिक जिम्मेदारों को बांटकर चलना भविष्य के लिए बेहतर रहेगा।
संतान पक्ष के विचारों से सहमत होना कठिन लगेगा।
शुभ रंग: कॉपर कलर
शुभ अंक: 2

Updated on:
8 Nov 2026, 12:55 PM IST
Published on: