राशिफल

Horoscope Today 03 April 2021 : शनि देव आज इन राशि वालों को देंगे दंड ? जानें कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार

आज षष्ठी तिथि 05:58 AM तक उसके बाद सप्तमी 04:12 AM, Apr 04 तक...

2 min read
Apr 02, 2021
aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 03 April 2021

आज साल 2021 में अप्रैल के पहले दिन यानि 03 अप्रैल की तारीख को शनिवार Saturday का दिन है। ज्योतिष में शनि को न्याय का देवता माना गया है। शरीर में यह नाभी तो वहीं कुंडली में दंड के विधान के चलते दुख के कारक माने गए हैं।

इनका रंग काला व रत्न हीरा है। इस दिन के कारक देव स्वयं शनिदेव हैं। वहीं इस दिन शनि को संचालित करने वाली देवी माता काली व शनि को रावण से मुक्त करने वाले श्रीराम भक्त हनुमानजी की पूजा का भी विधान है।

आज का राशिफल : Today Rashifal - 03 April 2021,Saturday...

1. मेष राशि :-
क्रोध की अधिकता रहेगी। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। व्यापार-व्यवसाय पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। समय पर सम्भल जाएं।

2. वृषभ राशि :-
अपने कॅरियर को ले कर चिंतित रहेंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की निष्क्रियता के कारण मन अप्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर पाएंगे।

3. मिथुन राशि :-
आज खर्च अनावश्यक रूप से बढ़ेंगे। आज खुशखबरी मिलने का दिन है। आप दूसरों की मदद करने में सदैव तैयार रहते हैं। अपने दुःख को छुपा रहे हैं।

4. कर्क राशि :-
आज आर्थिक योग प्रबल है। सामाजिक कार्यों से सुयश और प्रभाव में वृद्धि हो सकेगी। कार्य स्थल पर किसी नई योजना के बारे में चर्चा होगी।

5. सिंह राशि :-
अपनी बातों से लोगों को आकर्षित करेंगे। प्रियजन के साथ समय का सदुपयोग होगा। वाद-विवाद और झगड़े से मानसिक कष्ट बढ़ेगा। बच्चों के व्यवहार से मन में निराशा होगी।

6. कन्या राशि :-
नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।

7. तुला राशि :-
आज पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। निजी जीवन में कठोर निर्णय लेने होंगे। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।

8. वृश्चिक राशि :-
आज का आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। धन संबंधी काम पूरे होंगे। मानसिक शांति की तालाश में अध्यात्म से जुड़ने का अवसर मिलेगा। घर गृहस्थी की भाग दौड़ में व्यस्त रहेंगे। आप अपना संपर्क बढ़ाने के प्रयास करेंगे।

9. धनु राशि :-
व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उन्हें भी समय दें। दूसरों की जीवनशैली देख कर अपना रहन सहन बदलने के प्रयास करेगे।परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे।व्यवसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी।

10. मकर राशि :-
घर की साज सज्जा पर भारी खर्च होने की संभावना के बीच आज कर्ज लेने से बचें। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। पारिवारिक, मांगलिक कार्य की योजना बनेगी।

11. कुम्भ राशि :-
दिन अच्छा है। व्यापार में लाभ होगा। यश, मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। आजीविका में वृद्धि होगी। दूसरों के हित के लिए आप सदैव तत्पर रहते हैं, लेकिन आज आप को लोगों से निराशा जनक व्यवहार मिलेगा। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी।

12. मीन राशि :-
आप की सूझबूझ और दूरदर्शिता से व्यापार में लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। राजनीति में नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। आज कार्य आपकी योजनाओं के अनुसार हो सकेंगे।

Also Read
View All