राशिफल

आज का राशिफल : मंगलवार का दिन इन 5 राशियों के पराक्रम का बनेगा गवाह, जानिये सभी राशियों के हाल

आज अश्विन माह ( अधिकमास ) के कृष्ण पक्ष की एकादशी...

3 min read
Oct 12, 2020
aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 13 October2020

आज साल 2020 की तारीख 13 अक्टूबर को मंगलवार tuesday का दिन है। ज्योतिष में मंगल को देवताओं का सेनापति यानि देवसेनापति माना जाता है। जबकि कुंडली में मंगल पराक्रम के कारक माने गए हैं। इनका रत्न मूंगा है। इस दिन के कारक देव बल व बुद्धि के देवता श्री हनुमान हैं। वहीं शक्ति का परिचायक होने की वजह से इस दिन मां दुर्गा की पूजा का भी विधान है।

आज का विशेष : Today's Special 13 October 2020...
आज अश्विन माह ( अधिकमास ) के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि ( 02:35 PM तक फिर द्वादशी ) व दिन मंगलवार ( 13 October 2020, tuesday ) का है। इस दिन मघा नक्षत्र ( 10:55 PM तक फिर पूर्वाफाल्गुनी ) रहेगा।

13 अक्टूबर 2020 का शुभ मुहूर्त...
: अभिजित मुहूर्त : 11:21 AM से 12:07 PM
: अमृत काल : 08:40 PM से 10:10 AM
: सर्वार्थ सिद्धि योग : -
: रवि योग : -

13 अक्टूबर 2020 का अशुभ मुहूर्त...
: कंटक - 06:42:04 से 07:28:31 तक
: राहुकाल - 14:38:08 से 16:05:13 तक

जानिए पं. श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता के मुताबिक आज 13 अक्टूबर 2020 राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन...

आज का राशिफल : Today Rashifal - 13 October 2020, tuesday...

1. मेष राशि :-
आज का दिन अधिकारी वर्ग के लिए समय अनुकूल नहीं है। कई दिनों से जो आप सोच रहे हैं उसे आज पूरा करने का मौका मिलेगा। स्वयं को साबित करने के अलावा दूसरों को भी मौका दें। पूंजी निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है।

2. वृषभ राशि :-
अपने वाक्चातुर्य से अधिनस्थों को प्रभावित करेंगे। लेकिन, क्रोधी स्वभाव के चलते बनते काम बिगड़ सकते हैं। पैसा कमाने की चाह में किसी गलत मार्ग पर न जाएं। मौज मस्ती पर पैसा खर्च होगा। वाहन सुख संभव।

3. मिथुन राशि :-
लंबे समय से चली आ रही व्यापरिक समस्या का समाधान होगा। अपनी निजी जिन्दगी में दूसरो को प्रवेश न दें। अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। धार्मिक यात्रा के योग के बीच कर्ज से मुक्ति संभव।

4. कर्क राशि :-
राज कार्य से जुड़े जातको के लिए समय अनुकूल चल रहा है। भवन भूमि संबंधित निवेश कर सकते हैं। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद की संभावना के बीच अपनी जीवन शेली में परिवर्तन लाएं, लाभ होगा।

5. सिंह राशि :-
व्यापार विस्तार में सफलता मिलेगी। मन में कई विचार चल रहे हैं, उनको धीरे धीरे पूरा करें। क्रोध की अधिकता रहेगी। आत्मविश्वास की कमी के कारण परेशानी आ रही है, इष्ट देव पर भरोसा रखें सब आपके अनुकूल होगा।

6. कन्या राशि :-
दिन की शुरुआत नई उर्जा के साथ होगी। सोचे कार्य समय पर न होने से मन खिन्न रहेगा। आपसी सहमती से कार्य आगे बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। यात्रा के योग हैं।

7. तुला राशि :-
प्रणय संबंधो में मजबूती आएगी। कार्यस्थल पर मन अशांत रहेगा। कोई भी जरूरी कार्य करने से पहले बड़ो का आशीर्वाद लें। पुराने विवाद उभरने की संभावना के बीच पैसो का लेनदेन सोच समझकर करें।

8. वृश्चिक राशि :-
राजनैतिक सम्बन्ध मजबूत होंगे। समय के साथ स्वयं को बदलें, परिस्थितिया अनुकूल होगी। सुख सुविधा की जरुरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे। संतान से विवाद संभव।

9. धनु राशि :-
आपने आलसी रवईये को त्यागें। पूंजी निवेश के लिए समय अनुकूल है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है। न्याय पक्ष मजबूत रहेगा।

10. मकर राशि :-
अपनी वाणी में मधुरता लाए। कार्य स्थल पर मनचाहा वातावरण मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक संकटो के चलते जरूरी कार्यों में रूकावटे आ सकती हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए श्रेष्ठ समय है।

11. कुम्भ राशि :-
पूरानी बातो भूल कर एक नई शुरुवात करें। लम्बे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानी दूर होगी। संतान सुख संभव। विदेश यात्रा के योग के चलते समय रहते जरूरी कार्य पूरे कर लें। मित्रो का सहयोग मिलेगा।

12. मीन राशि :-
जरूरी कार्य के न होने से मन अशांत रहेगा। आर्थिक तंगी के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है। जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा। सामजिक कार्यों में समिलित होंगे।

Updated on:
12 Oct 2020 11:09 pm
Published on:
12 Oct 2020 03:42 pm
Also Read
View All