राशिफल

Jyeshtha Amavasya: सात राशियों पर लक्ष्मीजी की कृपा, मेष, वृष को मिलेगा अचानक धन लाभ

आज शुक्रवार 19 मई यानी ज्येष्ठ अमावस्या 2023 (Jyeshtha Amavasya) है। इस दिन भगवान विष्णु माता लक्ष्मी (Laxamiji)की कृपा कई राशियों पर है, शनि देव भी इनके लिए राहत लाए हैं। इसीलिए मेष वृष समेत सात राशियों को अचानक धन लाभ की संभावना है। आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)में उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन।

2 min read
May 18, 2023
horoscope_today.jpg
आज का राशिफल 26 मई 2023

मेष: कारोबार में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। समय का दुरूपयोग न करें। लंबे समय से रूके पैसे प्रयत्न करने पर प्राप्त होंगे। दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। सामाजिक क्षेत्र विकसित होगा।


वृषभ : वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन उत्साहपूर्ण रहेगा। व्यापार लाभप्रद रहेगा। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप न करें। अचानक धन मिलने के भी योग हैं।


मिथुन : ज्येष्ठ अमावस्या के दिन मिथुन राशि के जातकों के व्यापार में अवरोध आ सकते हैं। संतान की ओर ध्यान देना आवश्यक है। आपकी दूरदर्शिता और बुद्धिमानी से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।


कर्क: मनचाही नौकरी मिल सकती है। दांपत्य जीवन सुखद होगा। नौकरी में दिन शानदार रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। महत्वपूर्ण लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। यात्रा सम्भव है।


सिंह: सिंह राशि के जातकों को शुक्रवार ज्येष्ठ अमावस्या के दिन कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में न पड़ें।


कन्या: कलात्मक कार्यो में रूचि बढ़ेगी। व्यापार, व्यवसाय में सुअवसर प्राप्त हो सकेंगे। लाभ होने की संभावना बनती है। नया प्रस्ताव मिलेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है।


तुला : शुक्रवार के दिन तुला राशि के जातकों की शुरुआत व्यस्तापूर्ण रहेगी। पारिवारिक जीवन में खुशी मिलेगी। धार्मिक रूचि बढ़ेगी, जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा।


वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातकों को आज के दिन व्यापार में ऋण लेना पड़ सकता है। अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता और निश्चितता आवश्यक है। विशेष लाभ के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी। सन्तान सुख मिलेगा।


धनु : लंबे समय के बाद व्यापार अच्छा चलेगा। ज्येष्ठ अमावस्या के दिन परिवार से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग होने के कारण संबंध और परिचय क्षेत्र बढ़ेगा। बोलचाल में कटुता न आने दें।


मकर: मकर राशि के जातकों को कार्यस्थल पर अपनी जिम्मेदारी की ओर विशेष ध्यान दें। पूंजी निवेश लाभदायी रहेगा। परिवार की समस्या रहेगी। रचनात्मक काम होंगे। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा।


कुम्भ: कम समय में कार्य पूरे होंगे। सामाजिक कार्यों से सुयश एवं प्रभाव में वृद्धि होगी। स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग हैं। आज के दिन व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ हो सकता है।


मीनः अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। वाहन, मकान आदि की खरीदी का योग बनेगा। व्यापारिक कार्य से की गई यात्रा लाभप्रद होगी। संतान की ओर से सुखदायक समाचार मिलेंगे।

Published on:
18 May 2023 06:15 pm