राशिफल

Aaj Ka Tarot Rashifal 20 January 2026: टैरो राशिफल: मेष राशि में बदलाव के संकेत, मिथुन को मिलेगी कानूनी जीत

Aaj Ka Tarot Rashifal 20 January 2026: टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा का 20 जनवरी 2026 का दैनिक टैरो राशिफल। मेष में यात्रा व परिवर्तन, वृषभ में सौदे सावधानी, मिथुन में कानूनी जीत, कर्क में नई शुरुआत। सिंह-मीन तक सभी राशियों का सटीक भविष्यफल पढ़ें!

3 min read
Jan 19, 2026
Aaj Ka Tarot Rashifal 20 January 2026 : टैरो राशिफल 20 जनवरी 2026 (फोटो सोर्स: AI image@Gemini)

Aaj Ka Tarot Rashifal 20 January 2026: टैरो कार्ड्स की गहन गणना से सभी 12 राशियों के लिए सटीक भविष्यवाणियां तैयार की गई हैं। मेष राशि वालों को यात्रा व बड़े परिवर्तन का योग, जबकि वृषभ को सौदों में सावधानी बरतने की सलाह। मिथुन में कानूनी सफलता, कर्क में मित्रों का साथ, सिंह में आर्थिक संभलन, कन्या में क्रोध नियंत्रण, तुला में व्यवसायिक उन्नति, वृश्चिक में पारिवारिक समझदारी, धनु में व्यावहारिकता, मकर में अप्रत्याशित चुनौतियां, कुंभ में अनुकूल परिस्थितियां और मीन में आत्मचिंतन का समय दिख रहा है। टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा का विशेष टैरो राशिफल आपके सामने है। अपनी राशि पढ़ें और दिन को बेहतर बनाएं।

ये भी पढ़ें

Aaj Ka Panchang 20 January 2026: आज का पंचांग: सिद्धि और द्विपुष्कर योग में चमकेगा भाग्य, चौघड़िया देख करें शुभ काम

मेष टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपका कहीं बाहर जाने के कार्यक्रम भी बन सकता है। जीवन में कोई बड़ा परिवर्तन लाने के लिए आप किसी विशेष तकनीक का इस्तेमाल करेंगे जो कि भविष्य की योजनाओं हेतु लाभप्रद होगा।

वृषभ टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के जातकों को कोई नया सौदा करते समय कागजात की अच्छी तरह से जांच-पड़ताल करने की जरूरत है। आज आपको कामकाज में अडचन का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आपको सलाह है कि फिलहाल, अपने जीवनसाथी की बातों पर थोड़ा ध्यान दें।

मिथुन टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन कानूनी मामलों में काफी अच्छा रहने वाला है। शत्रु पक्ष आपकी गतिविधियों व ऊर्जा को देखकर ही परास्त हो जाएगा। ऋणों का पुर्ण भुगतान भी होगा।

कर्क टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि जातकों के जीवन में आज तेजी से परिवर्तन देखने को मिलेगा। इस हफ्ते यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं तो मित्रवर्ग से आपकी सहायता के लिए खुलकर आगे आएगा।

आज का राशिफल, मंगलवार, 20 जनवरी 2026

सिंह टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के जातकों को फिलहाल, अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। आपको इस अवधि में आमदनी को उच्च बनाने में समय लग सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर होते हुए भी काम चलता रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।

कन्या टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के जातकों के मन में आज काफी उत्साह रहने वाला है। लेकिन, मन में आशंका की स्थिति बनी रहेगी। आपको सलाह है कि अपने क्रोध पर थोड़ा काबू पखें आपका क्रोध बनी बनाई बात को बिगाड़ सकता है।

तुला टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के जातकों को वर्तमान स्थितिनुसार आपके व्यवसाय में उन्नति होती दिखाई देगी। इस दौरान आप कुछ भूमी भवन से संबंधित खरीद फरोख्त कर सकते हैं। आज आपके आकर्षण से दूसरे लोग प्रभावित होंगे।

वृश्चिक टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के जातकों को पारिवारिक मामलों में समझदारी से कार्य करने की जरूरत है। आज वैवाहिक संबंधों में कटुता आ सकती है। मदिरापान से दूर रहना आपके लिए हितकारी साबित हो सकता है।

धनु टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि जातकों को थोड़ा व्यावहारिक होने की जरूरत है। अति भावुकता आपको नुकसान पहुंचा सकती है। असंतुलित भोजन आहार के कारण, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आयेगी।

मकर टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के जातकों को नौकरी और व्यवसाय में कुछ अप्रत्याशित समय का सामना करना पड़ सकता है। किसी विशेष कार्य में विफलता के कारण मन में खिन्नता रहेंगी।

कुंभ टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के जातकों को आज ऐसा महसूस होगा की परिस्थितियां आपके हाथ से निकलती जा रही है। सब कुछ आपके अनुकूल रहने वाला है। मांगलिक आयोजनों में भाग लेंगे।

मीन टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के लोग फिलहाल, खुद को नई चीजों को लेकर उत्साहित नहीं कर पाएंगे। आपको की गयी गलती का अहसास होने लगेगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा।

ये भी पढ़ें

Shani Nakshatra Parivartan 2026: 20 जनवरी से शनि का बड़ा असर: इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Also Read
View All

अगली खबर