राशिफल

Aaj Ka Tarot Rashifal 28 December 2025 : टैरो राशिफल 28 दिसंबर: मेष और वृषभ समेत इन राशियों पर होगी धन वर्षा, खुलेगा किस्मत का ताला

Aaj Ka Tarot Rashifal 28 December 2025 : टैरो राशिफल 28 दिसंबर 2025 का दिन मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क सहित 4 राशि वालों के लिए सौभाग्य लेकर आ रहा है. आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे है। दैनिक टैरो राशिफल में जानिए मेष से लेकर मीन राशि वालों का आज का सम्पूर्ण राशिफल।

3 min read
Dec 27, 2025
Aaj Ka Tarot Rashifal 28 December 2025 : टैरो राशिफल 28 दिसंबर 2025 (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Aaj Ka Tarot Rashifal 28 December 2025 : रविवार के टैरो राशिफल में मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए गुडलक लेकर आ रहा है। आज के दिन सूर्य देव धनु राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा मीन राशि में रहेंगे। आज शाकम्भरी उत्सवारम्भ और मासिक दुर्गाष्टमी है। टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा से जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।

ये भी पढ़ें

Weekly Tarot Reading : दिसंबर की विदाई और 2026 का स्वागत, गजकेसरी योग चमकाएगा इन 5 राशियों का भाग्य

मेष टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि वाले आज ऑफिस में राजनीति में आप आगे रहेंगे। अपने हक के लिए सजग रहें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पद का लाभ मिलेगा। दूसरों के काम भी पूरे होंगे। अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना आपके लिए फायदेमंद होगा। इस समय आर्थिक रूप से मजबूत स्थिति का आनंद लें।

वृषभ टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृष राशि वालों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। स्थान परिवर्तन हो सकता है। जमीन-जायदाद के सौदे के लिए समय अच्छा है। छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करें। काम के लिए आराम त्यागना पड़ सकता है। नए अवसरों के लिए तैयार रहें, लेकिन बड़े फैसले सोच-समझकर लें।

मिथुन टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि वाले आज कामकाज से जुड़ी कुछ बड़ी योजनाएं बनाएंगे। लेकिन उन्हें पूरा करने के लिए नेतृत्व क्षमता ज़रूरी है। स्पष्ट निर्देश दें, तभी काम होगा। अधिकारी न होने पर आपको जिम्मेदारी उठानी पड़ सकती है। अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए नेतृत्व कौशल पर ध्यान दें।

कर्क टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतरीन है। आज आपको खूब मान-सम्मान मिलेगा। दूसरों की मदद के लिए अपने काम भी छोड़ देंगे। पैसे के मामले में आपकी रचनात्मकता फायदेमंद रहेगी। दूसरों की मदद करने से आपको संतुष्टि मिलेगी। अपनी रचनात्मकता का उपयोग करके आर्थिक लाभ कमाएं।

सिंह टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स के अनुसार, सिंह राशि वाले आज अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। अच्छे काम की वजह से काम का बोझ बढ़ेगा। पैसों के मामले में सावधान रहें। अपने व्यक्तित्व को निखारने में ज़्यादा खर्च हो सकता है। मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें।

कन्या टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कन्या राशिवाले मुश्किलों से निपटने के लिए जरूरी जानकारी जुटाएंगे। मेहनत रंग लाएगी। छोटा निवेश भी बड़ा मुनाफ़ा दे सकता है। लोगों की उम्मीदें ज़्यादा होंगी, जिन्हें पूरा करने में खर्चा बढ़ सकता है। अपनी मेहनत जारी रखें, सफलता मिलेगी। लेकिन दूसरों की अपेक्षाओं को संतुलित रखने की कोशिश करें।

तुला टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशि वालों को आज तरक्की मिल सकती है। अच्छी योजना से पैसे कमाने के नए रास्ते खुलेंगे। नई ज़िम्मेदारियां मिल सकती हैं। सोच-समझकर काम करने से फायदा होगा। अपने कौशल का उपयोग करके नई चुनौतियों का सामना करें।

वृश्चिक टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृश्चिक राशिवाले जरूरतें पूरी करने और नए काम शुरू करने के लिए बड़ों से सलाह लेंगे। ज्यादा चिंता न करें। घबराएं नहीं क्योंकि, अच्छा समय जल्द आएगा। धैर्य रखें और सही समय का इंतजार करें। बुद्धिमानी से फैसले लें।

धनु टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशि वाले आज दूसरों के फैसलों पर आंख बंद करके भरोसा न करें। सरकारी कामों में दिक्कत आ सकती है, इसलिए अपने कागजात अपडेट रखें। गलत काम से बचें। थोड़े से लालच में बड़ी मुसीबत आ सकती है। सावधानी और ईमानदारी से काम करें।

मकर टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मकर राशिवाले आज अपने व्यापार को बढ़ाने की कोशिश करेंगे। ग्राहकों को नए ऑफर दे सकते हैं। पैसे के मामले में दिन अच्छा है। आज कोशिश करें की आप उधार लेन-देन से बचें। नए अवसरों का लाभ उठाएं, लेकिन सोच-समझकर कदम उठाएं।

कुंभ टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स के अनुसार, कुंभ राशिवाले आज अधिकारियों के दबाव में आकर ऐसे काम करेंगे जो पसंद नहीं हैं। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। अच्छा मुनाफ़ा होगा। जोखिम भरे कामों से भी फायदा हो सकता है। लेकिन जरूरत से ज़्यादा जोखिम न लें।

मीन टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मीन राशिवाले आज लीडर के रूप में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पुराने प्रोजेक्ट की समस्याएं सुलझाकर नए सिरे से शुरुआत कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पुराना कर्ज़ चुका पाएंगे। अपनी क्षमताओं का पूरा उपयोग करें और सफलता प्राप्त करें।

ये भी पढ़ें

Weekly Tarot Rashifal : नए साल के पहले हफ्ते में वृश्चिक और धनु राशि वालों पर होगी खुशियों की बौछार!

Also Read
View All

अगली खबर