राशिफल

Aaj ka Tarot Rashifal, 5 October 2025 : टैरो कार्ड्स से जानें 5 अक्टूबर 2025 का भाग्य, किस राशि की चमक सकती है किस्मत

Tarot Horoscope 5 October 2025 : 5 अक्टूबर 2025 का टैरो राशिफल: आज का दिन सभी राशियों के लिए नए अवसर और चुनौतियां लेकर आया है। टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज क्या संदेश है — धन, करियर, प्यार और स्वास्थ्य से जुड़ी भविष्यवाणियां।

3 min read
Oct 04, 2025
Tarot Horoscope 5 October 2025 : टैरो राशिफल 5 अक्टूबर 2025 (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Aaj ka Tarot Rashifal, 5 October 2025 : टैरो राशिफल 5 अक्टूबर 2025 का दिन सभी राशियों के लिए अवसरों और चुनौतियों का एक अनोखा मिश्रण लेकर आया है। टैरो कार्ड्स संकेत दे रहे हैं कि जहां कुछ राशियों को आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में सफलता व समृद्धि के नए रास्ते मिलेंगे, वहीं कुछ को रिश्तों और स्वास्थ्य से जुड़ी स्थितियों में सतर्क रहने की जरूरत है। यह दिन भाग्य के उतार-चढ़ाव के साथ आपको अपनी बुद्धि, संयम और विश्वास की परीक्षा में भी डाल सकता है। आइए जानते हैं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से आपके लिए टैरो कार्ड्स क्या संदेश लेकर आए हैं (Daily Tarot Reading 2025)

ये भी पढ़ें

Saptahik Rashifal : साप्ताहिक राशिफल : धन, तरक्की और अवसरों का सप्ताह – 5 से 11 अक्टूबर तक इन राशियों पर बरस सकती है कृपा

आज का टैरो राशिफल : Tarot Prediction for all zodiac signs

मेष टैरो राशिफल 5 अक्टूबर 2025 (Mesh Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन धन और आर्थिक मामलों में काफी शानदार रहने वाला है। आज आपको आर्थिक मामलों में काफी अच्छा अवसर प्राप्त होने वाले हैं। आज आपकी लव लाइफ थोड़ी सी कॉम्प्लिकेटेड रहने वाली है। स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग हैं।

वृषभ टैरो राशिफल 5 अक्टूबर 2025 (Vrishabh Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृषभ राशिवालों जो लोग विदेशी व्यापार में कार्यरत हैं या विदेशी स्रोतों के द्वारा कार्य कर रहे हैं उनके लिए समय बेहतर है। पूर्ण रूप से यह समय आप के लिए एक भाग्यशाली अवधि है।

मिथुन टैरो राशिफल 5 अक्टूबर 2025 (Mithun Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशिवालों के लिए आज का समय आर्थिक रूप से भाग्यशाली रहेगा। आप विभिन्न स्रोतों के माध्यम से पैसा कमा सकते हैं। साथ ही आज आपको अपना अटका हुआ धन प्राप्त होगा।

कर्क टैरो राशिफल 5 अक्टूबर 2025 (Kark Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कर्क राशिवालों के लिए अवधि के दौरान दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। आपको सलाह है कि अपनी वाणी पर थोड़ा संयम रखें। बोलचाल में कटुता न आने दें।

सिंह टैरो राशिफल 5 अक्टूबर 2025 (Singh Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि सिंह राशिवालों के लिए आज आपको अपने प्रतिस्पर्धियों के साथ प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। आज आप अपनी बुद्धि के बल पर कई कार्यों को काम कठिनाइयों से दूर कर लेंगे।

कन्या टैरो राशिफल 5 अक्टूबर 2025 (Virgo Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कन्या राशि के लोग आज अपने काम के स्थान पर आदर और सम्मान प्राप्त कर सकेंगे, साथ ही आज आपको अपने कार्य व्यवसाय में आशातीत सफलता मिल सकेगी।

तुला टैरो राशिफल 5 अक्टूबर 2025 (Tula Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोग आज किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। इसलिए थोड़ा संभलकर काम करें। आपने यदि किसी के साथ विश्वासघात किया तो उसकी सजा आपको मिल सकती है। आपको सलाह है कि संपत्ति के मामले में किसी भी तरह की कोई जल्दबाजी न करें।

वृश्चिक टैरो राशिफल 5 अक्टूबर 2025 (vrishchik Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशिवालों के व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा। इस कारण आज लोग आपसे जल्द ही प्रभावित हो जाते हैं। साथ ही आज आपकी लोगों के साथ जान पहचान काफी बढ़ेगी। परिचय क्षेत्र का विस्तार होगा।

धनु टैरो राशिफल 5 अक्टूबर 2025 (Dhanu Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशि के लोगों को आज अपनी सेहत का अधिक ख्याल रखने की जरूरत है। आपको स्वास्थ्य से संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है।

मकर टैरो राशिफल 5 अक्टूबर 2025 (Makar Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों को आज अपने आसपास के लोगों से सतर्क होकर रहने की जरूरत है। आपको अपने करीबी दोस्तों से धोखा भी मिल सकता है। आज का दिन आर्थिक मामलों में कुछ अनुकूल नहीं दिखाई दे रहा है। इसलिए आज धन के मामले में थोड़ा संभलकर रहें।

कुंभ टैरो राशिफल 5 अक्टूबर 2025 (Kumbh Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कुंभ राशि के लोगों अपने दोस्तों के साथ आज थोड़ा सावधानी के साथ रहने की जरूरत है। क्योंकि इस समय में दोस्त भी दुश्मन में बदल सकता है, मानसिक द्वंद्व के कारण आपकी निर्णय क्षमता प्रभावित होगी।

मीन टैरो राशिफल 5 अक्टूबर 2025 (Meen Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि के व्यापारियों और उद्यमियों के लिए समय काफी चुनौती पूर्ण रहने वाला है। व्यावसायिक विकास के लिए खर्च किया गया धन भविष्य में अच्छे परिणाम देगा।

ये भी पढ़ें

Weekly Horoscope : साप्ताहिक राशिफल 5 से 11 अक्टूबर : करियर, धन और प्रेम जीवन की ज्योतिषीय भविष्यवाणी

Also Read
View All
Meen Rashifal 2026 : मीन राशिवालों के लिए उतार-चढ़ाव लेकर आएगा नया साल, सेहत और रिश्तों पर दें खास ध्यान

8 दिसंबर 2025 का राशिफल : इन 5 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, वृश्चिक को अचानक लाभ, कन्या को नए रिश्ते, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल

टैरो राशिफल 8 दिसंबर 2025: मेष लेंगे कड़े फैसले, कर्क का साथ देगा भाग्य, जानिए बाकी राशियों का हाल

07 दिसंबर 2025 का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): इन 5 राशियों को मिल सकता है रुका हुआ पैसा, जानें शुभ रंग और अंक, जानें सभी 12 भविष्यफल

टैरो राशिफल 7 दिसंबर 2025 : मेष को नई पार्टनरशिप, वृषभ को संघर्ष, मकर को धन लाभ, मिथुन की तरक्की, कन्या के आय स्रोत बढ़ेंगे, वृश्चिक को बड़ी जिम्मेदारी

अगली खबर